SBI ने बचत खाते (Savings Accounts) पर मिलने वाली ब्याज दर को 25 बेसिस प्वॉइंट्स घटा दिया है। SBI ग्राहकों को अब सेविंग अकाउंट पर एक लाख रुपये तक की जमा राशि पर अब 3 फीसदी की जगह 2.75 फीसदी सालाना ब्यााज मिलेगा। इसके साथ ही एक लाख रुपये से ज्यादा की राशि पर भी ब्याज को घटाकर 3 फीसदी से 2.75 फीसदी कर दिया है।

बैंक ने सिस्टम में पर्याप्त नकदी को देखते हुए बचत खाते पर कम ब्याज देने का फैसला किया है। यह घटी हुई ब्याज दरें 15 अप्रैल 2020 से लागू होंगी। सेविंग अकाउंट्स के लिए ब्याज दरों का कैलकेशन हर दिन किया जाता है। दिन भर में आपके अकाउंट में कितना बैलेंस है। पूरे दिन भर में जितना आपका बैलेंस रहता है।

सेविंग अकाउंट में जो ब्याज मिलती है, वो हर बैंक की अलग-अलग ब्याज देता हैं।

जानिए किस बैंक में कितनी मिलती है ब्याज

RBL Bank

RBL Bank शेड्यूल कमर्शियल बैंकों में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ बैंक है। बैंक के पास अलग-अलग ग्राहकों के लिए जरूरत के मुताबिक अलग – अलग स्कीम्स हैं। RBL के ग्राहकों के लिए उनके सविंग अकाउंट्स के मुताबिक अलग-अलग सुविधाएं मिलती है। जिसमें ज्यादा ब्याज दर, इंश्योरेंस कवर और लॉकर जैसी सुविधाएं शामिल हैं।  
 
RBL Bank  बैंक की ये हैं ब्याज दरें

10 लाख रुपये से ऊपर के डेली बैलेंस पर सालाना 5.5 फीसदी बैंक ब्याज दे रहा है। 1 लाख से ऊपर पर सालाना 6 फीसदी और 1 लाख रुपये तक में सालाना 6.75 फीसदी ब्याज मिलती है।

YES Bank 

YES Bank देश का पांचवां सबसे बड़ा बैंक है। ये भी अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट में अलग-अलग सुविधाएं दे रहा है।
1 करोड़ रुपये से 5 करोड़ के डेली बैलेंस पर बैंक सालाना 6.25 फीसदी ब्याज मुहैया कराता है। इसी तरह 1 लाख से 1 करोड़ में सालाना 6 फीसदी ब्याज मिलती है। 1 लाख रुपये से ऊपर में सालाना 5 फीसदी ब्याज मिलती है। 

Kotak Mahindra Bank

कोटक महिंद्रा बैंक अपने सेविंग अकाउंट ग्राहकों को कई तरह के विकल्प मुहैया करा रहा है। कोटक बैंक बेसिक और रेगुलर सेविंग अकाउंट मुहैया कराता है। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खोल सकते हैं। बैंक बच्चों और बुजुर्गों को भी सेविंग अकाउंट मुहैया कराता है।
1 लाख रुपये तक के सेविंग डिपॉजिट पर बैंक सालाना 5 फीसदी ब्याज देता है।
1 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक के सेविंग डिपॉजिट पर सालाना 6 फीसदी ब्याज मिलती है।
1 एक करोड़ से लेकर 5 करोड़ के बीच सेविंग डिपोजिट पर सालाना 5.5 फीसदी की ब्याज मिलती है।

IndusInd Bank

अपने ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से IndusInd Bank कई तरह के सेविंग अकाउंट्स मुहैया कराता है। ये बैंक अपने ग्राहकों को नेट बैकिंग, फोन बैकिंग, IVR जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया कराता है। कोई भी ग्राहक बैंक के किसी भी शाखा में जाकर अपने डॉक्यूंमेंट्स के साथ आसानी से सेविंग अकाउंट खुलवा सकता है।
बैंक 10 लाख रुपये से ऊपर के डेली बैलेंस पर 4 फीसदी सालाना ब्याज देता है।
10 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक में सालाना 5 फीसदी ब्याज मिलती है।
1 करोड़ रुपये ऊपर में सालाना 6 फीसदी ब्याज मिलती है।

HDFC Bank

HDFC Bank बैंक अपने ग्राहकों का खास तौर से ध्यान रखता है। सेविंग अकाउंट्स पर बैंक विश्व स्तरीय सुविधाएं अपने ग्राहकों को देता है। ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक बैंक अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट में सुविधाएं देता है।
50 लाख रुपये से कम के सेविंग डिपोजिट पर सालाना 3.5 फीसदी ब्याज मिलती है।
50 लाख रुपये से ऊपर के सेविंग डिपोडजिट पर सालाना 4 फीसदी  ब्याज मिलती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।