Lupin Share Price : बाजार की नजर आज ल्यूपिन पर है। ल्यूपिन का शेयर वायदा में आज सबसे ज्यादा चलने वाला शेयर है। दरअसल ल्यूपिन पर कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने डबल अपग्रेड दिया है। कोटक ने स्टॉक पर क्या कहा है इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि फॉर्मा स्टॉक ल्यूपिन पर कोटक का नजरिया बुलिश है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को डबल अपग्रेड किया है। स्टॉक की रेटिंग 'SELL' से बढ़ा कर 'ADD' कर दी गई है। इसके साथ ही शेयर का लक्ष्य 1400 रुपए से बढ़ाकर 1,805 रुपए कर दिया है।
