Get App

Kotak के निलेश शाह को बाजार में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं, जानिए उन्होंने ऐसा क्यों क्या कहा

Kotak Mahindra Share Price: कोटक महिंद्रा एएमसी के एमडी और सीईओ निलेश शाह को केपिटल मार्केट्स का 28 साल का अनुभव है। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने कहा कि बाजार में सीमित गिरावट आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2024 पर 12:11 PM
Kotak के निलेश शाह को बाजार में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं, जानिए उन्होंने ऐसा क्यों क्या कहा
निलेश शाह ने निवेशकों को मोमेंटम (तेजी) की जगह शेयरों की क्वालिटी पर फोकस करने की सलाह दी।

स्टॉक मार्केट हर छोटी-बड़ी चिंता की परवाह किए बगैर आगे बढ़ रहा है। मार्केट में गिरावट आती है, लेकिन वह सिर्फ कुछ समय के लिए होती है। फिर, मार्केट के प्रमुख सूचकांक नई ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं। इस बाजार को समझने के लिए मनीकंट्रोल ने कोटक महिंद्रा एएमसी के एमडी और सीईओ निलेश शाह से बातचीत की। उनसे स्टॉक मार्केट से जुड़े कई सवाल पूछे। उनसे यह भी पूछा कि क्या इस साल आरबीआई इंटरेस्ट रेट में कमी करेगा।

इन वजहों से मार्केट में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं

शाह (Nilesh Shah) ने कहा कि फिलहाल मार्केट में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं दिख रही। इसकी कई वजहें हैं। अर्निंग्स ग्रोथ (Earnings Growth) अब भी डबल डिजिट में है, लिक्विडिटी काफी स्ट्रॉन्ग है और इनवेस्टर सेंटिमेंट (Investor Sentiment) पॉजिटिव है। मार्केट फेयर वैल्यूएशन के हायर बैंड में है। ऐसे में मार्केट में गिरावट की सीमित संभावना दिख रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर मार्केट में करेक्शन आता है तो यह निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका होगा।

कुछ शेयरों में जरूरत से ज्यादा तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें