इस प्राइवेट बैंक के शेयर और इस पीएसयू स्टॉक में होगी तगड़ी कमाई, डीलिंग रूम्स में आज हुई बड़ी खरीदारी

डीलर्स ने डीलिंग रूम्स में आज सबसे ज्यादा एक्शन दिखाने वाले बैकिंग स्टॉक पर दांव खेला है। डीलर्स ने आज अपने क्लाइंट्स को प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी। इसके अलावा एक पीएसयू स्टॉक के रूप में पीएफसी के शेयर में खरीदारी करने को कहा। उनका मानना है कि इसमें 20 रुपये तक की तेजी दिख सकती है

अपडेटेड Dec 08, 2022 पर 7:25 PM
KOTAK MAHINDRA BANK में डीलर्स ने खरीदारी करने की सलाह देते हुए कहा कि इस स्टॉक में 1940-1950 के स्तर दिखने की उम्मीद है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Today's Dealing Rooms Check : इस हफ्ते की वीकली एक्सपायरी के दिन बैंकिंग शेयरों में रौनक नजर आ रही है। इसकी वजह से निफ्टी बैंक करीब 350 प्वाइंट चढ़ गया। एक्सिस और HDFC BANK ने इसकी तेजी में जोश भरा। उधर निफ्टी बिलकुल फ्लैट कारोबार करता नजर आया। ये सिर्फ 100 अंकों के दायरे में कारोबार कर रहा है। जबकि मिडकैप में अच्छी रौनक देखने को मिली। फर्टिलाइजर शेयरों में खरीदारी का जोश देखने को मिला। मद्रास फर्टिलाइजर्स 6% से ज्यादा उछला। इसके अलावा कोरोमंडल, FACT और GSFC भी 3 से 4% दौड़े। ऐसे में आज डीलिंग रूम्स में ब्रोकरेज हाउस को किन स्टॉक्स में एक्शन नजर आ रहा। इसकी खोजबीन करने पर पता चला है कि आज डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को KOTAK MAHINDRA BANK और PFC के शेयरों में तेजी की उम्मीद के चलते खरीदारी करवाई है।

    KOTAK MAHINDRA BANK

    यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स की कोटक महिंद्रा बैंक में BTST करने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 1940-1950 के स्तर दिख सकते हैं । इस शेयर में FIIs की तरफ से बिकवाली रुकने की उम्मीद है। इस स्टॉक में आज ओपन इंटरेस्ट में 16% की बढ़त देखने को मिली है।


    बैंकिंग स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन, इस सरकारी बैंक के शेयर का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

    PFC

    दूसरे शेयर के बारे में यतिन ने कहा कि आज पीएफसी के शेयरों में भी डीलिंग रूम्स में उनके क्लाइंट्स द्वारा जोरदार खरीदारी हुई है। इसमें HNIs की तरफ से खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स को इस शेयर में 15-20 रुपये की तेजी की उम्मीद है। इसके अलावा दिसंबर सीरीज में शेयर में नई खरीदारी भी देखने को मिली है।

    बता दें कि सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।