Kotak Mahindra Bank की एसेट मैनेजमेंट आर्म ने इक्विटी में निवेश के लिए जुटाए 2000 करोड़

Kotak Mahindra Bank : कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स का ‘आइकॉनिक फंड’ एक सेबी-रजिस्टर्ड कैटेगरी III अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड (AIF) है। यह इक्विटी मल्टी-एडवाइजर पोर्टफोलियो सॉल्यूशन के रूप में एक ओपन-एंडेड प्लेटफॉर्म है

अपडेटेड Apr 08, 2024 पर 8:56 PM
Story continues below Advertisement
कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड ने इक्विटी में निवेश के लिए 2000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) की एसेट मैनेजमेंट आर्म कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड (Kotak Alternate Asset Managers) ने इक्विटी में निवेश के लिए 2000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड ने आज सोमवार को यह जानकारी दी। कंपनी के बयान के अनुसार कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स का ‘आइकॉनिक फंड’ एक सेबी-रजिस्टर्ड कैटेगरी III अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड (AIF) है। यह इक्विटी मल्टी-एडवाइजर पोर्टफोलियो सॉल्यूशन के रूप में एक ओपन-एंडेड प्लेटफॉर्म है।

इस फंड का लक्ष्य बाजार की अस्थिरता के कारण निवेशकों के सामने आने वाली कठिनाइयों के बीच इक्विटी पोर्टफोलियो बनाने और बनाए रखने की चुनौती को हल करना है। कोटक एल्ट की चीफ एग्जीक्यूटिव (इनवेस्टमेंट और स्ट्रेटेजी) लक्ष्मी अय्यर ने कहा, "फंड की अनुभवी प्रोफेशनल्स की टीम लगातार उन निवेश रणनीतियों की पहचान करती है जो इसके निवेश उद्देश्य के हिसाब से सही होती है।’’

कोटक एल्ट के डिस्क्रेशनरी पोर्टफोलियो सॉल्यूशन हेड निशांत कुमार ने कहा कि फंड की टीम कठोर रिसर्च करती है और रिस्क मैनेजमेंट प्रैक्टिसेज के साथ-साथ एक डिसिप्लिन एप्रोच अपनाती है। इसमें कहा गया है कि आइकॉनिक फंड अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, DIFC और हांगकांग सहित पांच ऑफशोर जूरिडिक्शन से निवेश स्वीकार कर सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।