कोटक मंहिद्रा बैंक के शेयरों में 28 जुलाई को 7 फीसदी तक की गिरावट आई। इसकी वजह बैंक के जून तिमाही के नतीजें हैं। जून तिमाही में बैंक का प्रदर्शन खराब रहा है। नेट प्रॉफिट में 7 फीसदी गिरावट आई है। पिछले साल की जून तिमाही में 3,520 करोड़ रुपये की जगह बैंक का प्रॉफिट घटकर 3,282 करोड़ रुपये पर आ गया। यह प्रॉफिट कंपनी को अपने जनरल इंश्योरेंस को बेचने से मिले पैसे को एडजस्ट करने के बाद हुआ है। अगर इस गेंस को शामिल कर दिया जाए तो अनअडजस्टेड नेट प्रॉफिट 6,250 करोड़ रुपये हो जाता है।
नेट इंटरेस्ट मार्जिन 6 फीसदी बढ़ा
Kotak Mahindra Bank के प्रॉफिट में गिरावट की सबसे बड़ी वजह प्रोविजनिंग और कॉन्टिजेंसीज रही। ये साल दर साल आधार पर 109 बढ़कर 1,208 करोड़ रुपये हो गए। जून तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 6 फीसदी बढ़कर 7,259 करोड़ रुपये हो गया, जबकि नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 4.65 फीसदी बना रहा। बैंक की क्रेडिट ग्रोथ साल दर साल आधार पर 14 फीसदी रही। कम यील्ड वाली कॉर्पोरेट बुक से काफी मदद मिली। लोन के इंटरेस्ट रेट्स में कमी का असर बैंक के मार्जिन पर पड़ा। इससे तिमाही दर तिमाही आधार पर 32 बेसिस प्वाइंट्स घटकर 4.7 फीसदी रहा।
दूसरी तिमाही में भी मार्जिन पर दबाव की आशंका
कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजमेंट ने FY26 की दूसरी तिमीही में भी मार्जिन पर दबाव का आशंका जताई है। इसकी वजह यह है कि रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट्स की कमी का पूरा असर पड़ने में थोड़ा समय लगेगा। उसके बाद मार्जिन में इम्प्रूवमेंट आएगा। कोटक महिंद्रा बैंक की एसेट क्वालिटी में भी गिरावट आई है। MFI, Retail CV और केसीसी लोन पर दबाव की वजह से स्लिपेज बढ़कर 1.9 फीसदी पहुंच गया।
नोमुरा ने 2,150 रुपये का टारेगट प्राइस दिया
विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों पर अपनी 'न्यूट्रल' रेटिंग बनाए रखी है। उसने इस स्टॉक के लिए 2,150 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। हालांकि, उसने FY26-28 के लिए अर्निंग प्रति शेयर (EPS) के अनुमान को 3-7 फीसदी घटा दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि एसेट क्वालिटी को लेकर चिंता और मार्जिन पर दबाव की वजह से ईपीएस में कमी आ सकती है। उसने कहा है कि बैंक के शेयरों में FY26 की उसकी बुक वैल्यू 1.9 गुना पर ट्रेडिंग हो रही है। इससे संकेत मिलता है कि इस स्टॉक में तेजी की गुंजाइश नहीं है।
मॉर्गन स्टेनली ने ओवरवेट रेटिंग बनाए रखी
मॉर्गन स्टेनली ने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों पर अपनी 'ओवरवेट' रेटिंग बनाए रखी है। उसने इस स्टॉक के लिए 2,600 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। उसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कोटक महिंद्रा बैंक का प्रदर्शन बैंकिंग इंडस्ट्री के मुकाबले बेहतर रहा है। लेकिन, NIM में गिरावट से निराशा हुई है। बैंक के लिए दूसरी तिमाही चैलेंजिंग है। इसकी वजह मार्जिन पर दबाव जारी रहने का अनुमान है। उसके बाद अर्निंग्स में इजाफा देखने को मिलेगा।
बीते एक साल में 9.65% चढ़ा है स्टॉक
Kotak Mahindra Bank का शेयर 28 जुलाई को 12 बजे 6.69 फीसदी गिरकर 1,983 रुपये पर चल रहा था। बीते एक साल में इस स्टॉक का रिटर्न 10.57 फीसदी रहा है। इस दौरान निफ्टी बैंक 9.65 फीसदी चढ़ा है। कोटक महिंद्रा बैंक देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक है।