Get App

Stock in Focus: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी को मिला ₹696 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Focus: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ने सरकारी पावर प्रोड्यूसर SJVN Ltd के साथ ₹696.5 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इसके तहत कंपनी गुजरात के खवडा में 200 MW सोलर प्रोजेक्ट बनाएगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 8:47 PM
Stock in Focus: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी को मिला ₹696 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक
KPI Green Energy के शेयर शुक्रवार को 0.80% की गिरावट के साथ 468.25 रुपये पर बंद हुए।

Stock in Focus: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर KPI Green Energy Ltd ने सरकारी पावर प्रोड्यूसर SJVN Ltd के साथ 200 मेगावॉट (AC) सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। यह प्रोजेक्ट गुजरात के GIPCL रिन्यूएबल एनर्जी पार्क, खवडा में बनाया जाएगा। इस डील का कुल मूल्य ₹696.50 करोड़ है। यह KPI Green की यूटिलिटी-स्केल रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स की बढ़ती पोर्टफोलियो में एक अहम मील का पत्थर है।

प्रोजेक्ट की डिटेल्स और दायरा

इस समझौते के तहत KPI Green Energy पूरे प्रोजेक्ट के लिए जरूरी सभी प्लांट और उपकरणों की सप्लाई, निर्माण कार्य, इंश्योरेंस, टेस्टिंग और कमीशनिंग की जिम्मेदारी संभालेगी।

कंपनी प्रोजेक्ट के कमर्शियल ऑपरेशन डेट (COD) के बाद तीन साल तक ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M) का काम भी करेगी, जिसमें स्पेयर्स और कंज्यूमेबल्स की सप्लाई शामिल होगी। यह प्रोजेक्ट तीन अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट्स के तहत लिया गया है- सप्लाई, EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) और O&M।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें