Get App

Stock in Focus: सोलर कंपनी को मिला ₹489 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Focus: सोलर कंपनी को गुजरात में 110 MW का बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट मिला है। इसकी कीमत लगभग 489 करोड़ रुपये है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 02, 2025 पर 7:45 PM
Stock in Focus: सोलर कंपनी को मिला ₹489 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक
KPI Green के मंगलवार को KPI Green का शेयर NSE पर 2.06% चढ़कर ₹433 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: KPI Green Energy Ltd को गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (GSECL) से ₹489.17 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी गुजरात के कदाना डैम जलाशय में 142 MW (DC) / 110 MW (AC) का फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट लगाएगी।

डिजाइन से इंस्टॉलेशन तक काम

यह EPC कॉन्ट्रैक्ट फ्लोटिंग सोलर सिस्टम के पूरे डिजाइन, इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, निर्माण और इंस्टॉलेशन को कवर करता है। इसके साथ ही ग्रिड कनेक्शन का काम भी KPI Green संभालेगी।

इसमें 33 kV की अंडरग्राउंड ट्रांसमिशन लाइन को पूलिंग स्टेशन तक जोड़ना और कदाना सबस्टेशन में 33/220 kV के बे तैयार करना शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें