KPIT Tech Share Price: सॉफ्टवेयर एंड आईटी सर्विस कंपनी केपीआईटी टेक (KPIT Technologies) के शेयरों में आज 30 जुलाई को भारी गिरावट देखने को मिली। शेयर आज इंट्राडे में 8 फीसदी तक टूटा। शेयर में यह गिरावट ब्रोकरेज फर्म द्वारा स्टॉक की रेटिंग घटाने के बाद आई।
ब्रोकरेज फर्म Axis Capital ने स्टॉक की रेटिंग को 'रिड्यूस' से घटाकर 'Sell' कर दिया है और इसका टारगेट प्राइस ₹680 से घटाकर ₹470 कर दिया है। नए प्राइस टारगेट का मतलब है कि मौजूदा लेवल से इसमें 27% और गिरावट आ सकती है। KPIT Tech के शेयरों में अब तक 50% से ज़्यादा की गिरावट आ चुकी है।
मैनेजमेंट ने अर्निंग्स कॉल में बताया कि कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में US में अच्छी ग्रोथ देखी गई और उन्हें उम्मीद है कि यह रफ्तार बनी रहेगी।कंपनी ने सात नए ऑफ-हाइवे OEM और ट्रक-बस बिजनेस में चार नए क्लाइंट जोड़कर अपना क्लाइंट बेस भी बढ़ाया है।
Q1 में यूरोपियन बिजनेस के रेवेन्यू पर 4% का असर पड़ा और रीजनल लेवल पर Q2 में भी ऐसा ही हो सकता है। मैनेजमेंट ने कहा, "मजबूत पाइपलाइन और अच्छे क्लाइंट संबंधों के बावजूद, यूरोपियन डील कब पूरी होंगी, इसका समय अनिश्चित है, जिससे रेवेन्यू कन्वर्जन पर असर पड़ रहा है।" उन्होंने यह भी कहा कि यूरोपियन OEM चीनी कॉम्पिटिशन और टैरिफ के दबाव में हैं।KPIT Tech के बिजनेस का 50% से ज़्यादा हिस्सा इसी महाद्वीप से आता है।
KPIT Tech के मैनेजमेंट ने यह भी कहा कि चौथी तिमाही तक नॉर्मल मार्जिन लेवल पर लौटना काफी हद तक रेवेन्यू ग्रोथ पर निर्भर करेगा, क्योंकि यूरोप में कॉस्ट कम करने की प्रोसेस में ज़्यादा समय लग रहा है। हालांकि, मैनेजमेंट को उम्मीद है कि फाइनेंशियल ईयर की दूसरी छमाही पहली छमाही से बेहतर होगी और CV सेगमेंट मौजूदा तिमाही में फिर से ग्रोथ करेगा।
KPIT Tech ने साल-दर-साल आधार पर US डॉलर रेवेन्यू में 0.6% की गिरावट दर्ज की, जबकि मैनेजमेंट ने जुलाई की शुरुआत में 1% की गिरावट की चेतावनी दी थी।
दोपहर 12.54 बजे KPIT Tech के शेयर एनएसई पर 7.32% गिरकर ₹592.40 पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले 1 महीने में यह स्टॉक 12% नीचे आ गया है। जनवरी 2026 से अब तक शेयर में 49.63 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं 1 साल में यह 53.49 फीसदी गिरा है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।