Get App

Stock in Focus: पंजाब सरकार के साथ 15 साल की डील, 4 अस्पतालों में PET-CT सुविधा संभालेगी डायग्नोस्टिक्स कंपनी

Stock in Focus: मेडिकल टेस्ट और जांच की सुविधाएं देने वाली कंपनी को पंजाब के चार सरकारी अस्पतालों में PET-CT सुविधाएं चलाने का 15 साल का करार मिला है। कंपनी PPP मॉडल पर काम करेगी। प्रोजेक्ट से नया रेवेन्यू स्ट्रीम बनेगा। जानिए डील, कमाई और शेयर पर इसका क्या असर हो सकता है।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 16, 2026 पर 7:20 PM
Stock in Focus: पंजाब सरकार के साथ 15 साल की डील, 4 अस्पतालों में PET-CT सुविधा संभालेगी डायग्नोस्टिक्स कंपनी
Krsnaa Diagnostics का शेयर बुधवार को 1.36% की बढ़त के साथ 549 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: मेडिकल टेस्ट और जांच की सुविधाएं देने वाली कंपनी Krsnaa Diagnostics ने पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉरपोरेशन (PHSC) के साथ 15 साल का करार किया है। इसके तहत कंपनी पंजाब के चार सरकारी अस्पतालों में PET-CT डायग्नोस्टिक सुविधाएं बनाएगी। इन्हें चलाने और मेंटेन करने का काम भी कंपनी ही करेगी।

यह Krsnaa Diagnostics की PET-CT सेगमेंट में एंट्री है। कंपनी को यह प्रोजेक्ट पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के जरिए मिला है।

PPP मॉडल पर होगा काम

यह प्रोजेक्ट Public Private Partnership यानी PPP मॉडल पर होगा। मतलब कि सरकारी अस्पताल में सुविधा डेवलप करने और उसे चलाने की जिम्मेदारी प्राइवेट कंपनी की होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें