Kumbh Mela and Sensex: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन 'महाकुंभ मेला' की आज 13 जनवरी से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुरुआत हो चुकी है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा नदी में डुबकी लगा रहे है। इस बीच कुंभ मेला का शेयर बाजार से कनेक्शन जोड़ते हुए एक इंटरेस्टिंग रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में पुराने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया है कि सिर्फ श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि शेयर बाजार भी कुंभ मेला के दौरान डुबकी लगाता है। पिछले 20 सालों में जब-जब कुंभ मेला आयोजित हुआ है, बीएसई सेंसेक्स ने उस दौरान नेगेटिव रिटर्न दिया है। इस रिपोर्ट को तैयार किया SAMCO सिक्योरिटीज के अपूर्व शेठ ने।
