L&T का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स देंगे मोटा मुनाफा

निफ्टी में 19700, 19800 और 19900 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 19600, 19550 और 19500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44200 और 44500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 43900, 43800 और 43700 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Oct 19, 2023 पर 1:43 PM
L&T पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 3040 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स और निफ्टी में निचल स्तरों से रिकवरी देखने को मिली। फिलहाल सेंसेक्स लगभग 120 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। जबकि निफ्टी में करीब 26 अंकों की गिरावट नजर आ रही है। मिडकैप में वेल्सपन इंडिया, सुजलॉन एनर्जी, ईआईएल, आईआरबी इंफ्रा, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, अदाणी पावर के शेयरों में अच्छी मजबूती नजर आई। निफ्टी में बजाज ऑटो, एलटीआईमाइंडट्री, नेस्ले इंडिया और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, इंफोसिस और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान में नजर आये। वहीं टॉप एफएंडओ लूजर्स में विप्रो, पोलीकैब, मेट्रोपोलिस हेल्थ, डॉ लाल पैथ लैब्स, एस्ट्रल, बंधन बैंक और आईजीएल के शेयर शामिल दिखे। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19700, 19800 और 19900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19600, 19550 और 19500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44200 और 44500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43900, 43800 और 43700 के स्तर पर नजर आये।


    सिर्फ 3 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 5% रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने 5 स्टॉक्स पर खेला दांव

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    REC Future : खरीदें - 291 रुपये, टारगेट - 305 रुपये, स्टॉपलॉस - 284 रुपये

    AB Fashion & Retail Future : खरीदें - 236 रुपये, टारगेट - 250/255 रुपये, स्टॉपलॉस - 228 रुपये

    Axis Bank Future : खरीदें - 998 रुपये, टारगेट - 1025 रुपये, स्टॉपलॉस - 984 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः L&T

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए हैं Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने L&T पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि L&T की अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 3040 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 41 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 65/75 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 22 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।