Landmark Cars IPO listing: इश्यू प्राइस से 7% नीचे ₹471 पर लिस्ट हुआ शेयर, अब निवेशकों को क्या करना चाहिए

Landmark Cars share Price: कंपनी का इश्यू सिर्फ 3 गुना सब्सक्राइब हुआ था और उसके बाद से इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम में लगातार गिरावट जारी थी. जिससे यह आशंका पहले ही थी कि निवेशकों को इस इश्यू में घाटा उठाना पड़ सकता है

अपडेटेड Dec 23, 2022 पर 10:21 AM
Landmark ने इश्यू से 552 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इसमें से 150 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी किया गया था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Landmark Cars share price: प्रीमियम ऑटोमोबाइल रिटेलर कंपनी लैंडमार्क कार्स (Landmark Cars) की लिस्टिंग कमजोर रही है। Landmark Cars के शेयर BSE पर सिर्फ 7 फीसदी डिस्काउंट के साथ 471 रुपए पर लिस्ट हुई है। वहीं NSE पर भी Landmark Cars के शेयरों की लिस्टिंग 7 फीसदी डिस्काउंट के साथ 471 रुपए पर हुई है। कंपनी का इश्यू प्राइस 506 रुपए है।  Landmark Cars ने इश्यू से 552 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इसमें से 150 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी किया गया था।

    Landmark Cars आखिरी दिन तक 3.06 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने इस आईपीओ में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई थी। इस आईपीओ को कुल 2,46,45,186 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि ऑफर पर 80,41,805 शेयर थे। आइए जानते हैं कि लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर कैसे संकेत मिल रहे हैं।

    Landmark Cars Listing: क्या करें निवेशक?


    अगर आप लंबे समय तक रुक सकते हैं तो इस इश्यू में बने रहना चाहिए। कंपनी नए स्टोर खोल रही है। इसके साथ ही बिक्री के साथ मार्जिन भी बढ़ रहा है। जिसका फायदा लॉन्ग टर्म निवेशकों को मिल सकता है।

    Landmark Cars मर्सिडीज-बेंज, होंडा, जीप, फोक्सवैगन और रेनॉ की डीलर कंपनी है। इसके साथ ही भारत में अशोक लीलैंड के साथ कंपनी की कमर्शियल व्हीकल डीलरशिप है। नई गाड़ियों की बिक्री के साथ रिटेल वैल्यू चेन भी है। कंपनी आफ्टर सेल्स सर्विस और रिपेयर, सेकेंड हैंड गाड़ियों की बिक्री के साथ थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रोडक्ट भी बेचने में मदद करती है।

    कंपनी का फोकस प्रीमियम और लग्जरी ऑटोमोटिव सेगमेंट पर है। क्रिसिल रिसर्च को उम्मीद है कि फिस्कल ईयर 2022 से फिस्कल ईयर 2027 के बीच कंपनी के प्रीमियम सेगमेंट की ग्रोथ 10-12% CAGR से होगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।