L&T Results Q3: प्रॉफिट 4.3% घटकर 3215 करोड़ रहा, मुनाफे पर नए लेबर कोड्स का असर

L&T का प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में साल दर साल आधार पर 4.3 फीसदी घटकर 3,215 करोड़ रुपये रहा। दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 10.5 फीसदी बढ़कर 71,449 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा है कि नए लेबर कोड्स लागू होने से दिसंबर तिमाही में उसे अतिरिक्त 1,344 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े

अपडेटेड Jan 28, 2026 पर 6:26 PM
Story continues below Advertisement
28 जनवरी को एलएंडटी का शेयर 0.24 फीसदी चढ़कर 3,796.90 रुपये पर बंद हुआ।

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के नतीजे मिलेजुले हैं। कंपनी का रेवेन्यू और प्रॉफिट मार्केट की उम्मीदों से कम रहा है। इसकी वजह नए लेबर कोड्स से जुड़ा असर है। सरकार ने पिछले साल नवंबर में चार नए लेबर कोड्स लागू करने का ऐलान किया था।

दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू 10.5 फीसदी बढ़ा

L&T का प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में साल दर साल आधार पर 4.3 फीसदी घटकर 3,215 करोड़ रुपये रहा। यह सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में एनालिस्ट्स के अनुमान से काफी कम है। पोल में एनालिस्ट्स ने कंपनी का प्रॉफिट 4,380 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था। दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 10.5 फीसदी बढ़कर 71,449 करोड़ रुपये रहा। लेकिन, यह भी 73,691 करोड़ रुपये के एनालिस्ट्स के अनुमान से कम है।


एबिड्टा साल दर साल आधार पर 18.6% बढ़ा

दिसंबर तिमाही में एलएंडटी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट स्थिर रहा। हालांकि, EBITDA साल दर साल आधार पर 18.6 फीसदी बढ़कर 7,416 करोड़ रुपये हो गया। यह एनालिस्ट्स के अनुमान से थोड़ा ज्यादा है। EBITDA मार्जिन बढ़कर 10.4 फीसदी हो गया। एक साल पहले यह 9.67 फीसदी था। इसमें बेहतर एग्जिक्यूशन और ऑपरेटिंग लेवरेज का हाथ रहा।

यह भी पढ़ें: Q3 Results: सरकारी डिफेंस कंपनी का दमदार रिजल्ट! प्रॉफिट-रेवेन्यू उम्मीद से बेहतर, 10% तक चढ़ा स्टॉक

नए लेबर कोड्स का प्रॉफिट पर पड़ा असर

कंपनी ने कहा है कि नए लेबर कोड्स लागू होने से दिसंबर तिमाही में उसे अतिरिक्त 1,344 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े। इसका असर उसके मुनाफे पर पड़ा। 28 जनवरी को कंपनी का शेयर 0.24 फीसदी चढ़कर 3,796.90 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक साल में यह शेयर 11.22 फीसदी चढ़ा है। 2026 में यह शेयर 8.30 फीसदी गिरा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।