Get App

लार्जकैप स्टॉक्स में निवेश का यह मौका हाथ से निकल गया तो बाद में पछताना पड़ेगा, जानिए क्यों

large cap stocks: बीते 5 महीनों से जारी गिरावट से कई स्टॉक्स की कीमतें अट्रैक्टिव लेवल पर आ गई हैें। निफ्टी का पीई भी अपने 10 साल के औसत लेवल के करीब आ चुका है। इसका मतलब है कि अभी निफ्टी में शामिल कंपनियों के शेयरों में निवेश करने का शानदार मौका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 25, 2025 पर 4:38 PM
लार्जकैप स्टॉक्स में निवेश का यह मौका हाथ से निकल गया तो बाद में पछताना पड़ेगा, जानिए क्यों
Nifty में अभी 12 महीने के ट्रेलिंग बेसिस पर 20.35 के पीई पर ट्रेडिंग हो रही है। मार्केट में रिकवरी शुरू होते ही वैल्यूएशन बढ़ने लगेगी।

अगर आप शेयरों में निवेश से मोटी कमाई करना चाहते हैं तो आपको इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। दिग्गज शेयरों की वैल्यूएशन अट्रैक्टिव लेवल पर आ गई हैं। पता नहीं इतना अट्रैक्टिव वैल्यूशन पर दिग्गज शेयरों में निवेश करने का मौका आपको फिर कब मिलेगा। नारनोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट अफसर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले 10 सालों में निफ्टी ने ज्यादातर बार अपना बॉटम 20 के पीई लेवल के करीब बनाया है। इस हिसाब से जब निफ्टी का पीई इस लेवल के करीब आ गया है तो लार्जकैप स्टॉक्स में निवेश करने का यह सही समय है।

अभी निफ्टी का पीई 20.35

Nifty में अभी 12 महीने के ट्रेलिंग बेसिस पर 20.35 के पीई पर ट्रेडिंग हो रही है। मार्केट में रिकवरी शुरू होते ही वैल्यूएशन बढ़ने लगेगी। फिर, अट्रैक्टिव प्राइस पर लार्जकैप स्टॉक्स (Largecap Stocks) में निवेश का मौका हाथ से निकल जाएगा। कुमार ने सरकारी पावर फाइनेंस कंपनियों, सरकार बिजली बनाने वाली कंपनियों और कुछ पावर एंसिलियरी एमएनसी के शेयरों को निवेश के लिए अच्छा बताया। उन्होंने प्राइवेट बैंकों की वैल्यूएशन को भी अट्रैक्टिव बताया।

प्राइवेट बैंकों की वैल्यू भी अट्रैक्टिव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें