मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस (Reliance) की सब्सिडियरी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) जल्द ही FTSE (फाइनेंशियल टाइम्स स्टॉक एक्सचेंज) के कुछ इंडेक्स में शामिल होने वाली है। एफटीएसई रसेल की रिलीज के मुताबिक यह बदलाव अगले हफ्ते 20 जुलाई से प्रभावी हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज एफटीएसई के ऑल वर्ल्ड कंप्रेहेंसिव फैक्टर इंडेक्स, एमर्जिंग कंप्रेहेंसिव फैक्टर इंडेक्स और ऑल वर्ल्ड एक्स सीडब्ल्यू बैलेंस्ड फैक्टर इंडेक्स में शामिल होगा। एफटीएसई ब्रिटेन का इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स है जैसे कि अपने यहां बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 हैं।
