MSCI एडजस्टमेंट से पहले देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक के शेयर मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। MSCI सूचकांकों में इस स्टॉक का वेटेज बढ़ना था। हालाकि, MSCI ने अब ऐलान किया है कि HDFC बैंक का वेटेज दो चरणों में बढ़ेगा, जबकि शेयर बाजार यह मानकर चल रहा था कि वेटेज में एक बार में बढ़ोतरी होगी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 30 अगस्त को बैंक का शेयर तकरीबन फ्लैट यानी 0.10 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1636.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
