L&T Construction को मिले 5000 करोड़ रुपये तक के कई ऑर्डर, एक साल में 73% रिटर्न दे चुका है स्टॉक

Larsen and Toubro Share Price : पिछले एक महीने में लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में 7 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने 23 परसेंट का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी की तेजी आ चुकी है। पिछले एक साल में यह स्टॉक 73 परसेंट चढ़ा है

अपडेटेड Mar 27, 2024 पर 5:04 PM
Story continues below Advertisement
इंजीनियर और कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो को 2500 करोड़ रुपये से 5000 करोड़ रुपये तक के कई ऑर्डर मिले हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Larsen and Toubro Share Price : इंजीनियर और कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो को 2500 करोड़ रुपये से 5000 करोड़ रुपये तक के कई ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने आज 27 मार्च को कहा कि एलएंडटी कंस्ट्रक्शन की बिल्डिंग और फैक्ट्री वर्टिकल को यह ऑर्डर मिला है। L&T के क्लासिफिकेशन के अनुसार 2500 करोड़ से 5000 करोड़ तक के ऑर्डर को 'लार्ज' ऑर्डर कहा जाता है। लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में आज 27 मार्च को 1 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक 3706.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 5.09 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

    Larsen and Toubro को इंटरनेशनल मार्केट में मिले ये ऑर्डर

    लार्सन एंड टुब्रो को कई ऑर्डर मिले हैं। एलएंडटी ओमान में 165 बिस्तरों वाले अल नामा जनरल हॉस्पिटल का निर्माण करेगी। कंपनी को ओमान सल्तनत के स्वास्थ्य मंत्रालय से यह ऑर्डर मिला है। इस प्रोजेक्ट को 30 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है। इसमें सिविल स्ट्रक्चर, MEP सर्विसेज, मेडिकल इक्विपमेंट, फिनिश और लैंडस्केपिंग सहित एक्सटर्नल डेवलपमेंट शामिल होंगे।


    Larsen and Toubro के डोमेस्टिक मार्केट से जुड़े ऑर्डर्स

    डोमेस्टिक मार्केट में कंपनी असम में मां कामाख्या टेम्पल एक्सेस कॉरिडोर का निर्माण करेगी। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि राज्य के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट से प्राप्त यह ऑर्डर डिजाइन और बिल्ड टर्नकी आधार पर है और इसमें एक मल्टी-यूटिलिटी बिल्डिंग, पिलग्रिम मैनेजमेंट ब्लॉक, चिन्नामास्ता ब्लॉक, सिद्धेश्वर ब्लॉक और एक्सेस कॉरिडोर शामिल हैं। इसमें फिनिश, इससे जुड़ी MEP सर्विसेज और परिसर में एक्सटर्नल डेवलपमेंट भी शामिल है।

    एलएंडटी कंस्ट्रक्शन को गुजरात में पॉलिमर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाने के लिए एक प्रमुख पेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी से ऑर्डर भी मिला। इसमें कहा गया है, "इसमें एक्सटर्नल डेवलपमेंट वर्क्स सहित सिविल, स्ट्रक्चर और आर्किटेक्चरल वर्क शामिल हैं।" इसके साथ ही कंपनी को गुजरात में सोलर ग्लास मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए सिविल, स्ट्रक्चरल और आर्किटेक्चरल वर्क्स का ऑर्डर भी प्राप्त हुआ।

    कैसा रहा है Larsen and Toubro के शेयरों का प्रदर्शन

    पिछले एक महीने में लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में 7 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने 23 परसेंट का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी की तेजी आ चुकी है। पिछले एक साल में यह स्टॉक 73 परसेंट चढ़ा है। इतना ही नहीं, पिछले 4 सालों में इसने 378 परसेंट का बंपर मुनाफा कराया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।