L&T का शेयर 3% लुढ़का, कुवैत के $8.7 अरब के ऑयल प्रोजेक्ट टेंडर रद्द हो सकने की खबर से बिकवाली

L&T Share Price: कुवैत के 5 बड़े अपस्ट्रीम कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए बोलियां बजट से काफी ज्यादा आईं। इसके बाद कुवैत ने टेंडर रद्द करने पर चर्चा शुरू की है। कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 5.34 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 3:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
L&T के शेयर में गिरावट का यह चौथा कारोबारी सत्र है।

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में 13 जनवरी को दिन में 4.5 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 3836.35 रुपये के लो तक गया। ​बाद में 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3888.05 रुपये पर बंद हुआ। इस गिरावट की वजह ऐसी खबरें हैं कि कुवैत 8.7 अरब डॉलर के ऑयल प्रोजेक्ट टेंडर रद्द करने की योजनाओं पर चर्चा कर रहा है। कहा जा रहा है कि इन टेंडर्स के लिए L&T ने भी बोली लगाई थी।

CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एनालिस्ट्स का कहना है कि L&T 4.5 अरब डॉलर से ज्यादा के टेंडर्स में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी थी। हालांकि शेयर बाजारों को एक क्लैरिफिकेशन में कंपनी ने साफ किया है कि रिपोर्ट में बताए गए कुवैत के प्रोजेक्ट कंपनी की ऑर्डर बुक का हिस्सा नहीं थे। कंपनी अपने क्लाइंट्स के टेंडर की स्थिति या कमर्शियल फैसलों पर टिप्पणी नहीं कर सकती।

मीडिया कंपनी मिडिल ईस्ट इकोनॉमिक डाइजेस्ट (MEED) ने मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया है कि कुवैत के 5 बड़े अपस्ट्रीम कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए बोलियां बजट से काफी ज्यादा आईं। इससे कॉस्ट एफिशिएंसी और वित्तीय प्रभाव को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसके बाद कुवैत ने टेंडर रद्द करने पर चर्चा शुरू की है। अब टेंडर्स के लिए रीबिड पर विचार किया जा रहा है।


L&T शेयर 4 दिन में 7 प्रतिशत टूटा

L&T के शेयर की परफॉरमेंस की बात करें तो शेयर में गिरावट का यह चौथा कारोबारी सत्र है। इन 4 दिनों में शेयर लगभग 7 प्रतिशत फिसला है। कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 5.34 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। कंपनी में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 4,194.70 रुपये और एडजस्टेड लो 2,967.65 रुपये है।

कंपनी की वित्तीय सेहत

L&T का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 15.6 प्रतिशत बढ़कर 3926.09 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 3395.29 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 67983.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सितंबर 2024 तिमाही में यह 61554.58 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2025 के दौरान स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,42,509 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 10870.72 करोड़ रुपये था।

JSW Infrastructure के लिए HSBC ने रेटिंग और टारगेट प्राइस बढ़ाया, FY27 के लिए मुनाफे के अनुमानों में कटौती

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।