ब्रोकरेज HSBC ने JSW इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के स्टॉक के लिए रेटिंग बढ़ाकर "होल्ड" कर दी है। टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹280 प्रति शेयर कर दिया है। यह शेयर की क्लोजिंग से लगभग 6% ज्यादा है।
ब्रोकरेज ने कहा कि JSW इंफ्रा वित्त वर्ष 2028 में वित्त वर्ष 2025 की तुलना में EBITDA को दोगुना करने की राह पर है। इतना ही नहीं यह FY30 के 400 MTPA के पोर्ट कैपेसिटी टारगेट को पूरा करने की ओर भी है।
HSBC के मुताबिक, कंपनी का एग्जीक्यूशन रिकॉर्ड भरोसा जगाता है। हालांकि, आयरन ओर और कोयले के ट्रेड में कमजोरी से ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए JSW इंफ्रा के प्रॉफिट अनुमानों में कटौती की है। वहीं वित्त वर्ष 2028 के लिए अनुमानों को बढ़ाया है।
JSW Infrastructure के शेयर को 17 एनालिस्ट कवर कर रहे हैं। उनमें से 13 ने "बाय" रेटिंग दी है। 2 ने "होल्ड" और 2 ने "सेल" रेटिंग दी है। कंपनी का मार्केट कैप ₹55500 करोड़ है।
13 जनवरी को शेयर फ्लैट लेवल पर है। दिन में इसने BSE पर 2.6% तक की तेजी देखी और ₹271.45 के हाई तक गया। साथ ही ₹262.85 का लो भी देखा। बाद में 264.50 रुपये पर बंद हुआ।
शेयर 3 महीने में 13% गिरा है। 2 साल में 25% चढ़ा है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 83.62% हिस्सेदारी थी।
JSW इंफ्रा का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹143 करोड़ रहा। शुद्ध मुनाफा ₹119 करोड़ दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवेन्यू ₹519.93 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹391.39 करोड़ रहा।