Larsen & Toubro share: अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में नजर रख सकते हैं। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 0.05 फीसदी की मामूली तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 3626.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 4.98 लाख करोड़ रुपये है। स्टॉक का 52-वीक हाई 3,948.60 रुपये और 52-वीक लो 2,903.40 रुपये है।
