Get App

LEAP India IPO Listing: 4% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद शेयर फिसला, 12% से ज्यादा गिरावट में बंद

LEAP India IPO Listing: लीप इंडिया ई-कॉमर्स, FMCG, ऑटोमोटिव, फूड एंड बेवरेजेज और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे उद्योगों के लिए इक्विपमेंट पूलिंग, वापसी योग्य पैकेजिंग, इनवेंट्री मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्टेशन और मरम्मत व रखरखाव जैसी सर्विसेज देती है

Ritika Singhअपडेटेड Aug 14, 2026 पर 4:04 PM
LEAP India IPO Listing: 4% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद शेयर फिसला, 12% से ज्यादा गिरावट में बंद
IPO प्राइस 159 प्रति इक्विटी शेयर था।

सप्लाई चेन मैनेजमेंट और एसेट पूलिंग कंपनी लीप इंडिया की 14 अगस्त को शेयर बाजार में शुरुआत पहले तो ठीक रही ​लेकिन बाद में शेयर में तगड़ी गिरावट आई। सुबह BSE पर शेयर 4.4 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 166 रुपये और NSE पर 4.3 प्रतिशत बढ़त के साथ 165.90 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस 159 प्रति इक्विटी शेयर था। कंपनी का पब्लिक इश्यू 2,480 करोड़ रुपये का था। बाद में शेयर BSE पर लिस्टिंग प्राइस से 12.59 प्रतिशत गिरावट के साथ 145.10 रुपये और NSE पर 12.64 प्रतिशत गिरावट के साथ 144.93 रुपये पर सेटल हुआ।

IPO में 480 करोड़ रुपये के 3.02 करोड़ नए शेयर जारी हुए। साथ ही 2,000 करोड़ रुपये के 12.58 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहा। OFS के तहत प्रमोटर एंटिटीज Vertical Holdings II और KIA EBT Scheme 3 ने क्रमशः 1,998.62 करोड़ रुपये और 1.37 करोड़ रुपये के शेयरों को बिक्री के लिए रखा।

लीप इंडिया ई-कॉमर्स, FMCG, ऑटोमोटिव, फूड एंड बेवरेजेज और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे उद्योगों के लिए इक्विपमेंट पूलिंग, वापसी योग्य पैकेजिंग, इनवेंट्री मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्टेशन और मरम्मत व रखरखाव जैसी सर्विसेज देती है। कंपनी के प्रमोटर ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म KKR और सुनु मैथ्यू हैं। KKR के पास Vertical Holdings II के जरिए 73.78 प्रतिशत और सुनु मैथ्यू के पास 21.07 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

IPO 8.82 गुना भरकर बंद 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें