Get App

Leapfrog Engineering Listing: घाटे में शुरुआत के बाद 5% उछला शेयर, अपर सर्किट हिट

Leapfrog Engineering Listing: कंपनी का 88.51 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 17 जून को खुला था और 19 जून को बंद हुआ। कंपनी ऑयल एंड गैस, फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्यूटिकल्स और मेटल्स जैसे कई उद्योगों के लिए एंड-टू-एंड EPCC समाधान देती है

Ritika Singhअपडेटेड Jun 24, 2026 पर 4:23 PM
Leapfrog Engineering Listing: घाटे में शुरुआत के बाद 5% उछला शेयर, अपर सर्किट हिट
Leapfrog Engineering IPO 2.70 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था।

लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग सर्विसेज की 24 जून को BSE SME पर एंट्री हो गई। शेयर लिस्ट तो घाटे में हुआ लेकिन तुरंत ही हरे निशान में आ गया। शेयर ने 4 प्रतिशत से ज्यादा डिस्काउंट के साथ 22 रुपये पर शुरुआत की। IPO प्राइस 23 रुपये प्रति शेयर था। उसके बाद शेयर लिस्टिंग प्राइस से 5 प्रतिशत उछला और 23.10 रुपये पर अपर सर्किट लगा।

कंपनी का 88.51 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 17 जून को खुला था और 19 जून को बंद हुआ। इसमें 79.60 करोड़ रुपये के 3.46 करोड़ नए शेयर जारी हुए। साथ ही 8.91 करोड़ रुपये के 39 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा।

कंपनी का पब्लिक इश्यू 2.70 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 20.32 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 5.10 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.84 गुना सब्सक्राइब हुआ।

क्या करती है Leapfrog Engineering

सब समाचार

+ और भी पढ़ें