Clay Craft India 4% बढ़त में लिस्ट, फिर 5% उछाल के साथ लगा अपर सर्किट

Clay Craft India Lisitng: कंपनी अपने पब्लिक इश्यू से हासिल पैसों में से 97 करोड़ रुपये का इस्तेमाल एक नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने के लिए करेगी। बाकी पैसे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए रहेंगे। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी पर 49.98 करोड़ रुपये की उधारी थी

अपडेटेड Jun 24, 2026 पर 4:25 PM
Clay Craft India बोन चाइना क्रॉकरी और सिरेमिक टेबलवेयर बनाती है।

Clay Craft India की 24 जून को लिस्टिंग ठीकठाक रही। शेयर NSE SME पर लगभग 4 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 211 रुपये पर लिस्ट हुआ। लेकिन बाद में 5 प्रतिशत उछला और 221.55 रुपये पर अपर सर्किट लगा। IPO प्राइस 203 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का पब्लिक इश्यू 17-19 जून के दौरान खुला था। 110.11 करोड़ रुपये के IPO को 103.06 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। पब्लिक इश्यू में 54 लाख नए शेयर जारी हुए। ऑफर फॉर सेल नहीं था।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 119.19 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 153.95 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 71.76 गुना सब्सक्राइब हुआ।

क्ले क्राफ्ट इंडिया बोन चाइना क्रॉकरी और सिरेमिक टेबलवेयर बनाती है। कंपनी बेहतरीन क्वालिटी वाले डाइनिंग प्रोडक्ट्स बनाती है, जैसे कि प्लेट, कप, सॉसर, मग और किचन का दूसरा सामान। इनका इस्तेमाल घरों, होटलों और कॉर्पोरेट गिफ्टिंग में बड़े पैमाने पर किया जाता है। कंपनी के प्रमोटर राजेश नारायण अग्रवाल, विकास अग्रवाल, भारत अग्रवाल और दीपक अग्रवाल हैं।


IPO के पैसों का कैसे होने वाला है इस्तेमाल

कंपनी अपने पब्लिक इश्यू से हासिल पैसों में से 97 करोड़ रुपये का इस्तेमाल एक नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने के लिए करेगी। बाकी पैसे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए रहेंगे। IPO से पहले क्ले क्राफ्ट इंडिया ने एंकर निवेशकों से 31.34 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Clay Craft India की वित्तीय सेहत

क्ले क्राफ्ट इंडिया का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू लगभग 20 प्रतिशत बढ़कर 184.57 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 154.44 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 27.01 करोड़ रुपये रहा, जो कि वित्त वर्ष 2025 में 20.76 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी पर 49.98 करोड़ रुपये की उधारी थी।

Leapfrog Engineering Listing: घाटे में शुरुआत के बाद 5% तक उछला शेयर, अपर सर्किट हिट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।