Lemon Tree Hotels Shares: लेमन ट्री होटल्स ने एक अहम रीस्ट्रक्चरिंग प्लान का ऐलान किया तो इसके शेयरों की खरीदारी बढ़ गई और आज के हाहाकारी मार्केट में यह 4% से अधिक उछल गए। एक तरफ अमेरिकी फेड के चेयरमैन के खिलाफ जांच शुरू होने और अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के चलते घरेलू मार्केट में बिकवाली का माहौल है तो दूसरी तरफ लेमन ट्री होटल्स के शेयर इस कमजोर मार्केट में भी रॉकेट बन गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा तो उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 1.57% की गिरावट के साथ ₹152.05 (Lemon Tree Hotels Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.14% उछलकर ₹155.90 तक पहुंच गया था।
