Lenskart का शेयर जाएगा ₹600 के पार, 16 में से 6 ब्रोकरेजेज की यही राय

Lenskart Share Price: करीब छह महीने पहले लिस्ट हुए लेंसकार्ट के शेयरों को लेकर ब्रोकरेजेज काफी बुलिश हैं। इसे कवर करने वाले 16 एनालिस्ट्स में से 6 ने इसका टारगेट प्राइस ₹600 के पार फिक्स किया है जिसमें से एक तो ₹650 से भी अधिक है। जानिए कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और एनालिस्ट्स के बुलिश रुझान की वजह

अपडेटेड May 21, 2026 पर 1:15 PM
Story continues below Advertisement
मार्च 2026 तिमाही में Lenskart का शुद्ध मुनाफा 8.6% गिरकर ₹200 करोड़ रह गया लेकिन रेवेन्यू 45.6% बढ़कर ₹1,727.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Lenskart Solutions Share Price: आईवियर कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के शेयर आज रॉकेट की स्पीड से 6% से अधिक उछल पड़े। मार्च 2026 तिमाही के कारोबारी नतीजे का आज इसके शेयरों ने जश्न मनाया। सिर्फ यही नहीं, इसके शेयरों को एनालिस्ट्स के बुलिश रुझान से भी सपोर्ट मिला। इसे कवर करने वाले 16 एनालिस्ट्स में से 6 का मानना है कि यह ₹600 के पार जा सकता है। फिलहाल बीएसई पर यह 3.54% की बढ़त के साथ ₹503.90 के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 6.16% उछलकर ₹516.65 तक पहुंच गया था। इसके ₹402 के भाव पर जारी हुए शेयर पिछले साल 10 नवंबर 2025 को लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के दिन यह ₹355.70 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक टूट गया था जिससे यह 5 महीने में 57.38% उछलकर 15 अप्रैल 2026 को ₹559.80 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था।

Lenskart पर क्या है ब्रोकरेजेज का रुझान?

लेंसकार्ट को कवर करने वाले 16 एनालिस्ट्स में से 6 ने इसका टारगेट प्राइस ₹600 के पार फिक्स किया है। सबसे अधिक टारगेट प्राइस इक्विरस सिक्योरिटीज ने फिक्स किया है जिसके एनालिस्ट्स के मुताबिक यह शेयर ₹662 तक चढ़ सकता है। इसके बाद मोतीलाल ओसवाल ने इसके शेयरों का टारगेट ₹650 पर फिक्स किया है। एक्सिस कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स, एमके और जेफरीज ने भी इसका टारगेट ₹600 से अधिक रखा है।।


क्या है इस बुलिश रुझान की वजह?

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने लेंसकार्ट को ₹600 के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की रेटिंग दी है। जेफरीज का कहना है कि कंपनी के लिए एक और तिमाही शानदार रही जिसमें देशी-विदेशी बाजारों में इसकी ग्रोथ दमदार रही और मार्जिन ग्रोथ अच्छी रही। जेफरीज की रिपोर्ट के मुताबिक लेंसकार्ट के मैनेजमेंट का रुझान पॉजिटिव बना हुआ है जिसका चक्रवृद्धि ग्रोथ पर काफी अधिक फोकस है जिससे प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार होना चाहिए। जेफरीज का कहना है कि एआई का दायरा तेजी से बढ़ रहा है और वैल्यू चेन पर नियंत्रण का लेंसकार्ट को फायदा मिल रहा है।

कैसी रही लेंसकार्ट के लिए मार्च तिमाही?

पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च में लेंसकार्ट का शुद्ध मुनाफा 8.6% गिरकर ₹200 करोड़ रह गया लेकिन रेवेन्यू 45.6% बढ़कर ₹1,727.5 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर 84% बढ़कर ₹538.4 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 16.9% से 21.4% पर पहुंच गया।

NPA जीरो, शेयर बना रॉकेट, 12% का तगड़ा उछाल, आपके पास है?

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।