NPA जीरो, शेयर बना रॉकेट, 12% का तगड़ा उछाल, आपके पोर्टफोलियो में है?

Stock in News: यहां एक ऐसे स्टॉक की डिटेल दी जा रही है जिसके कारोबारी नतीजे ने आज शेयरों को ऐसा रॉकेट बना दिया कि इस साल अब तक की चाल के हिसाब से यह ग्रीन हो गया। मार्च 2026 तिमाही में एनपीए के जीरो होने का जश्न शेयरों ने मनाया और इंट्रा-डे में करीब 12% उछल पड़ा। चेक करें कि क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह शेयर और कारोबारी नतीजे की खास बातें

अपडेटेड May 21, 2026 पर 11:20 AM
Story continues below Advertisement
Sammaan Capital के लिए पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 एनपीए के मोर्चे पर धमाकेदार रही जिसका आज शेयरों ने जश्न मनाया।

Sammaan Capital Share Price: सम्मान कैपिटल के शेयरों में आज खरीदारी का ऐसा जोरदार रुझान दिखा कि शुरुआती कारोबार में ही यह करीब 12% उछल पड़ा। इसके शेयरों में शानदार बढ़त मार्च 2026 तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर आई है जिसे कंपनी ने 20 मई को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद पेश किया था। कंपनी ने अपनी बैलेंस शीट की ऐसी सफाई की है कि एनपीए जीरो हो गया तो शेयरों में जोश आया और यह रॉकेट बन गया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 10.69% की बढ़त के साथ ₹156.90 पर है। इंट्रा-डे में यह 11.85% चढ़कर ₹158.55 तक पहुंच गया था। आज की बढ़त के साथ सम्मान कैपिटल इस साल अब तक ग्रीन जोन में पहुंच गया।

Sammaan Capital के लिए कैसी रही मार्च तिमाही?

मॉर्गेज फोकस्ड सम्मान कैपिटल के लिए पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 एनपीए के मोर्चे पर धमाकेदार रही। IHC के निवेश का इस्तेमाल कंपनी ने पुराने स्ट्रेस्ड लोन पोर्टफोलियो को राइट-ऑफ और प्रोविजनिंग करने में किया। इसके चलते मार्च तिमाही के आखिरी में कंपनी का ग्रास और नेट एनपीए जीरो पर आ गया।


हालांकि इसके चलते कंपनी का तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा और सालाना आधार पर यह ₹324.04 करोड़ के घाटे से ₹8,101.4 करोड़ के कंसालिडेटेड लॉस में आ गई। इस दौरान कंपनी का ब्याज से शुद्ध इनकम यानी NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) 92% गिरकर ₹84.3 करोड़ पर आ गया। कंपनी ने मार्च तिमाही में फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स पर ₹2,958.1 करोड़ के इंपेयरमेंट और ₹6,499.1 करोड़ का एक्सपेश्नल आइटम दिखाया।

अब चालू वित्त वर्ष 2027 को लेकर बात करें तो कंपनी को उम्मीद है कि शुरुआत में फंड्स की मार्जिनल कॉस्ट 160 बेसिस प्वाइंट्स घट सकती है और रेटिंग सुधरने पर समय के साथ यह गिरावट 270 बेसिस प्वाइंट्स तक सकती है। कंपनी का लक्ष्य है कि वित्त वर्ष 2027-2028 तक उसके डिस्बर्समेंट्स का करीब 80% मौजूदा मॉर्गेज प्रोडक्ट्स से आए। साथ ही वित्त वर्ष 2030 तक इसका लक्ष्य डिस्बर्समेंट मिक्स को मॉर्गेज-बैक्ड और अन्य प्रोडक्ट्स के बीच 50-50 के रेश्यो तक लाने का है।

सम्मान कैपिटल गोल्ड लोन, बिजनेस लोन, पर्सनल लोन, अनसिक्योर्ड रिटेल लेंडिंग और सिक्योरिटीज के अगेन्स्ड लोन के सेगमेंट में भी एंट्री की योजना बना रही है। देश की तीनों घरेलू रेटिंग एजेंसियों ने कंपनी की रेटिंग बढ़ाकर AA+ कर दी है, जिससे इसकी बॉरोइंग क्रेडिबिलिटी यानी उधारी क्षमता में सुधार हुआ है। कंपनी का कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो (CAR) 20.3% रहा, जबकि लिक्विडिटी कवरेज रेशियो (LCR) 139% था जो 100% की रेगुलटेरी जरूरतों की तुलना में काफी अधिक है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सम्मान कैपिटल ने पिछले साल कम समय में ही निवेशकों की तगड़ी कमाई कराई थी। पिछले साल 11 अगस्त 2025 को बीएसई पर यह ₹114.30 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से तीन ही महीने में यह 68.77% उछलकर 3 नवंबर 2025 को ₹192.90 के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Elon Musk's SpaceX IPO: दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ, एक और पड़ाव पार

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।