चश्मा बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयरों में 5 नवंबर को अच्छी तेजी रही। BSE पर शेयर पिछले बंद भाव से 11 प्रतिशत तक चढ़कर 767.40 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर भी है। बाद में शेयर लगभग 4 प्रतिशत बढ़त के साथ 718.40 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.24 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही और छमाही नतीजे जारी किए थे। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के दौरान लेंसकार्ट का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर दोगुने से अधिक होकर 232.45 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 113 करोड़ रुपये था।
