LG Electronics Shares: घरेलू स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के करीब चार महीने बाद वैश्विक ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की तो निवेशक चहक उठे। हालांकि इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया तो भाव टूट गए और यह रेड जोन में आ गया जिससे इसने फिर रिकवरी की। आज बीएसई पर यह 0.55% की बढ़त के साथ ₹1559.70 (LG Electronics Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.76% उछलकर ₹1578.45 तक पहुंच गया था। आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले ओवरऑल 21 एनालिस्ट्स में से सिर्फ दो ने ही बेचने की सलाह दी है और बाकी 19 ने खरीदारी की रेटिंग दी है।
