LG इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 8% टूटे, शुद्ध मुनाफा 62% गिरा; अब खरीदें, बेचें या करें होल्ड?

LG Electronics shares: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयरों में आज 12 फरवरी को तगड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 8 प्रतिशत से अधिक टूट गए। यह गिरावट कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आई, जिसमें उसके शुद्ध मुनाफे में 61.58 प्रतिशत की सालाना गिरावट आई

अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 1:51 PM
Story continues below Advertisement
LG Electronics shares: कमजोर तिमाही के बावजूद ICICI सिक्योरिटीज ने स्टॉक पर ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है

LG Electronics Shares: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयरों में आज 12 फरवरी को तगड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 8 प्रतिशत से अधिक टूट गए। यह गिरावट कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आई, जिसमें उसके शुद्ध मुनाफे में 61.58 प्रतिशत की सालाना गिरावट आई।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर 8.35 प्रतिशत गिरकर 1,392 रुपये तक आ गया। हालांकि बाद में कुछ रिकवरी दिखी और सुबह 11:20 बजे तक यह 3.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,460.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

मुनाफे में बड़ी गिरावट

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा घटकर 89.67 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 233.45 करोड़ रुपये था। यह कंपनी की अक्टूबर 2025 में हुई लिस्टिंग के बाद दूसरा तिमाही नतीजा है।


रेवेन्यू के मोर्चे पर प्रदर्शन लगभग स्थिर रहा। दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू से आय 4,114.4 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,395.53 करोड़ रुपये थी। कुल खर्च 4,038.36 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 2.77 प्रतिशत कम है। इसके बावजूद मार्जिन पर दबाव बना रहा।

गिरावट की वजह क्या?

ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज के अनुसार, कंपनी का प्रदर्शन उसके अनुमान से कमजोर रहा। फेस्टिव सीजन के बाद मांग में गिरावट और कंज्यूमर खर्च में सुस्ती ने बिक्री को प्रभावित किया। ब्रोकरेज ने कहा कि LG ने अपनी ब्रांड पोजिशनिंग बनाए रखने के लिए कीमतों में कटौती नहीं की, जिससे मार्जिन पर दबाव पड़ा। इसके अलावा, कमोडिटी कीमतों में बढ़ोतरी और रुपये की कमजोरी ने भी लाभप्रदता को प्रभावित किया।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, साउथ कोरिया की LG इलेक्ट्रॉनिक्स की सहायक कंपनी है और घरेलू बाजार में टीवी, रेफ्रिजरेटर, एसी और वॉशिंग मशीन जैसे उत्पादों में अग्रणी ब्रांड मानी जाती है।

ब्रोकरेज की राय

कमजोर तिमाही के बावजूद ICICI सिक्योरिटीज ने स्टॉक पर ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने इस शेयर का टारगेट प्राइस 1,746 रुपये तय किया है (पहले 1,875 रुपये), जो FY28 के अनुमानित EPS पर 46 गुना P/E के आधार पर है। ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत ब्रांड इक्विटी, व्यापक डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और बैकवर्ड इंटीग्रेशन के चलते कंपनी मध्यम अवधि में स्थिर ग्रोथ और मार्जिन सुधार दे सकती है।

यह भी पढ़ें- Share Market Down: शेयर बाजार में इन 3 कारणों से गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 25850 के नीचे

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।