LIC का बिग प्लान, एक नए स्पेस में एंट्री की तैयारी, यहां तक पहुंचा काम

LIC News: कुछ समय पहले देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी ने दो नए प्लान लॉन्च करने का ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद अब एक और अहम बात सामने आई कि कंपनी एक नए स्पेस में एंट्री करने की योजना बना रही है। जानिए कंपनी का पूरा प्लान क्या है और तकनीकी रूप से मजबूत होने को लेकर इसकी तैयारी क्या है

अपडेटेड May 31, 2026 पर 4:02 PM
Story continues below Advertisement
LIC के शेयरों की करीब चार साल पहले 17 मई 2022 को मार्केट में एंट्री हुई थी।

LIC News: देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी अपनी बढ़ती डिजिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए एक अलग फिनटेक यूनिट बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। इसे या तो रणनीतिक निवेश के जरिए बनाया जा सकता है या फिर कंपनी इसे अपने ही स्तर पर डेवलप कर सकती है। एलआईसी इस समय कई विकल्पों पर गौर कर रही है। इसे लेकर फिनटेक कंपनियां रणनीतिक साझेदार बन सकती हैं या फिर कंपनी किसी अन्य मॉडल को अपना सकती है। इससे लेकर अभी आखिरी फैसला नहीं लिया गया है। यह जानकारी एलआईसी के सीईओ और एमडी R Doraiswamy ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में दी। उन्होंने यह भी बताया कि एलआईसी एक बड़ी वित्तीय संस्था है जो कई जगहों पर पैसे लगाती है और अब ऐसी खास जगहों पर रणनीतिक निवेश की संभावनाओं पर विचार कर रही है ताकि पॉलिसीहोल्डर्स के पैसों पर बेहतर रिटर्न मिल सके।

LIC की तकनीकी रूप से और मजबूत होने की तैयारी

एलआईसी के सीएमडी ने अपने आईटी सफर को लेकर कहा कि यह डिजिटल तकनीकों को सबसे पहले अपनाने वाली कंपनियों में से एक है। कंपनी ने अपना सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर बनाकर बिजनेस ऐप डेवलप करने की मजबूत क्षमता तैयार की है। हालांकि उन्होंने कहा कि एलआईसी के आईटी डिपार्टमेंट में कई एंप्लॉयीज काम कर रहे हैं लेकिन पूरी तरह आत्मनिर्भर रहना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि नए इंफ्रा और प्लेटफॉर्म के लिए एलआईसी कई आईटी कंपनियों की मदद लेती है।


चार साल पहले मार्केट में हुई थी लिस्ट

एलआईसी के शेयरों की करीब चार साल पहले 17 मई 2022 को मार्केट में एंट्री हुई थी। इसके ₹20,557 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹949 के भाव पर शेयर जारी हुए थे जिसमें खुदरा निवेशकों, पॉलिसिहोल्डर्स और एंप्लॉयीज को हर शेयर पर ₹45 का डिस्कांउट मिला था। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का था और सरकार ने अपनी 3.5% हिस्सेदारी हल्की की थी।

एलआईसी के आईपीओ के ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत 22 करोड़ से अधिक शेयर सरकार ने बेचे थे। अब निवेशकों के पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या ठीक डबल होने वाली है क्योंकि कंपनी ने पहली बार 1:1 के रेश्यो में बोनस इश्यू का ऐलान किया जिसकी रिकॉर्ड डेट 29 मई फिक्स की गई थी।

LIC का बड़ा दांव! पति-पत्नी के लिए लॉन्च किए दो नए इंश्योरेंस प्लान, एक पॉलिसी में मिलेगा सेविंग और लाइफ कवर

LIC Q4 Results: ₹23467 करोड़ का मुनाफा, हर शेयर पर देगी ₹10 का डिविडेंड

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।