LIC Dividends: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने वित्त वर्ष 2024 के लिए हर शेयर पर 6 रुपये का अंतिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके भुगतान की रिकॉर्ड डेट 19 जुलाई तय की गई है। यह LIC की ओर से शेयरधारकों को दिया जाने वाला अब तक का सबसे अधिक डिविडेंड भी है। पिछले साल, इसने प्रति शेयर 3 रुपये का अंतिम डिविडेंड दिया था। इस डिविडेंड का सबसे अधिक लाभ भारत सरकार को मिलेगा, जो LIC की सबसे बड़ी शेयरधारक है। भारत सरकार के पास LIC की 96.5% हिस्सेदारी है। ऐसे में उसे LIC से कुल 3,662 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिलेगा।
