LIC Share Price: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC (Life Insurance of India) में अब प्रोफेशनल तरीके से कामकाज करने की योजना बनाई जा रही है। शेयर मार्केट में LIC की सुस्त लिस्टिंग के बाद सरकार अब कंपनी का कायापलट करने का प्रयास कर रही है। इस मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि LIC में पहली बार प्राइवेट सेक्टर के CEO की हायरिंग करने का विचार चल रहा है। LIC के 66 साल के इतिहास में पहली बार प्राइवेट सेक्टर का कोई CEO कंपनी का कामकाज संभालने वाला है। सरकार के इस कदम से उन निवेशकों को राहत मिलेगी जिन्होंने LIC में निवेश कर रखा है।
