LIC Share Price: अच्छे नतीजों से एलआईसी का शेयर 5% तक चढ़ा, Citi ने दिया 1475 रुपये का टारगेट प्राइस

LIC Share Price: एलआईसी के मार्च तिमाही के नतीजे अच्छे रहे। मार्च तिमाही में कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम 11.5 फीसदी बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपये रही। वन-टाइम प्रीमियम 21.5 फीसदी बढ़ा। एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट सेल्स 22 फीसदी बढ़कर 22,954 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड May 22, 2026 पर 11:58 AM
Story continues below Advertisement
LIC का शेयर 11:30 बजे 2.36 चढ़कर 818 रुपये पर चल रहा था।

LIC Share Price: एलआईसी के शेयरों में 22 मई को बड़ी तेजी दिखी। एक समय शेयर 5 फीसदी तक चढ़ गया था। हालांकि, बाद में तेजी थोड़ी कम हो गई। शेयरों में तेजी की वजह कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे हैं। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 23 फीसदी बढ़कर 23,420 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 19,013 करोड़ रुपये था।

नेट प्रीमियम इनकम 11.5 फीसदी बढ़ी

मार्च तिमाही में कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम 11.5 फीसदी बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपये रही। वन-टाइम प्रीमियम 21.5 फीसदी बढ़ा। एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट सेल्स 22 फीसदी बढ़कर 22,954 करोड़ रुपये रही। कंपनी के सीईओ एवं एमडी आर दोरईस्वामी ने कहा कि आगे ग्रुप बिजनेस में अच्छी ग्रोथ की संभावना है। हालांकि, बाजार में जारी उतार-चढ़ाव का असर ग्रोथ पर पड़ सकता है।


नॉन-पार्टिसिपेटिंग प्रोडक्ट्स पर ज्यादा फोकस

एलआईसी ने नॉन-पार्टिसिपेटिंग प्रोडक्ट्स पर अपना फोकस बनाए रखा है। ऐसे प्रोडक्ट्स में कंपनी को पॉलिसीहोल्डर्स को प्रॉफिट-लिंक्ड बोनस नहीं देना पड़ता है। इससे कंपनी का प्रॉफिट बढ़ता है। मार्च के अंत में नए बिजनेस में मार्जिन 21.2 फीसदी रहा। एक साल पहले यह 17.6 फीसदी था। इसमें नॉन-पार्टिसिपेंटिंग प्रोडक्ट्स के ज्यादा कंट्रिब्यूशन का हाथ है।

ब्रोकरेज फर्मो ने बढ़ाए टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्मों ने एलआईसी के शेयरों का टारगेट प्राइस बढ़ाए हैं। जेएम फाइनेंशियल ने शेयर का टारगेट प्राइस 888 रुपये से बढ़ाकर 960 रुपये कर दिया है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म Berntein ने शेयर के लिए 900 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। Citi ने एलआईसी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उसने इस शेयर के लिए 1,475 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

इस साल 4 फीसदी गिरा है शेयर

LIC का शेयर 11:30 बजे 2.36 चढ़कर 818 रुपये पर चल रहा था। इस साल यह शेयर 4 फीसदी से ज्यादा फिसला है। कंपनी ने 2022 में आईपीओ पेश किया था। उसने 949 रुपये की कीमत पर इनवेस्टर्स को शेयर इश्यू किए थे। 21,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का यह आईपीओ देश के सबसे बड़े आईपीओ में से एक है। एलआईसी देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है।

यह भी पढ़ें: RBI Board meeting : सरकार को 3.5 लाख करोड़ रुपए तक का डिविडेंड देने का हो सकता है फैसला, जानिए बाजार पर क्या होगा असर

22 मई को शेयर बाजारों में तेजी

22 मई को शेयर बाजारों में तेजी दिखी। निफ्टी 103 अंक चढ़कर 23,758 रुपये पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.48 फीसदी यानी 366 अंक चढ़कर 75,549 रुपये पर चल रहा था। बैंक निफ्टी में 0.94 फीसदी की तेजी दिखी।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।