Get App

LIC के शेयर एक महीने में 10% चढ़े; चौथी तिमाही के नतीजों के बाद अब शेयर खरीदें, बेचें या करें होल्ड?

LIC Shares Price: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC (लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) के शेयरों में शु्क्रवार को दिन के कारोबार में तेजी देखी गई। कंपनी के शेयरों में यह तेजी मार्च तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद आई है। ब्रोकरेज फर्मों की मानें तो LIC के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 55 फीसदी तक की तेजी आ सकती है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड May 26, 2023 पर 4:56 PM
LIC के शेयर एक महीने में 10% चढ़े; चौथी तिमाही के नतीजों के बाद अब शेयर खरीदें, बेचें या करें होल्ड?
LIC का मार्च तिमाही में शुद्ध मुनाफा 447.47% बढ़कर 13,190.79 करोड़ रुपये रहा

LIC Shares Price: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC (लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) के शेयरों में शु्क्रवार को दिन के कारोबार में तेजी देखी गई। कंपनी के शेयरों में यह तेजी मार्च तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद आई है। पिछले एक महीने में इसका शेयर 10.68% बढ़ चुका है।हालांकि स्टॉक के लिए यह साल अब तक खराब रहा है क्योंकि 2023 की शुरुआत से अबतक शेयर 14.73 फीसदी नीचे आ गया है। LIC के शेयरों का पिछले एक सालों का उच्चतम स्तर 841 रुपये है, जो इसने 30 मई 2022 को छुआ था। वहीं इसका 52-हफ्तों का निचला स्तर 530.20 रुपये है, जो इसने 29 मार्च 2023 को छुआ था।

LIC Q4 Results

एलआईसी ने 24 मई को अपने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 447.47 फीसदी या करीब 5.5 गुना बढ़कर 13,190.79 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,409.39 करोड़ रुपये था।

LIC ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका स्टैंडअलोन नेट प्रीमियम इनकम सालाना आधार पर 8.3% गिरकर 1.31 लाख करोड़ रुपये रहा। हालांकि तिमाही आधार में इसमें 17.9 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें