Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार ने किया मालामाल, निवेशकों की ₹2 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई संपत्ति

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार 26 मई को जबरदस्त तेजी देखी गई। सेंसेक्स ने 629 अंकों की छलांग लगाई। वहीं निफ्टी बढ़कर 18,500 के पास पहुंच गया। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी रियल्टी, आईटी, FMCG, मेटल और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 2.30 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड May 26, 2023 पर 10:57 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 282.63 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार 26 मई को जबरदस्त तेजी देखी गई। सेंसेक्स ने जहां 629 अंकों की छलांग लगाई। वहीं निफ्टी बढ़कर 18,500 के पास पहुंच गया। यह निफ्टी का पिछले 5 महीनों का सबसे उच्च स्तर है। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी रियल्टी, आईटी, FMCG, मेटल और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 2.30 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। अगर ब्रॉडर मार्केट की बात करें, तो वहां भी तेजी का रुख रहा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.82% और 0.49% की तेजी के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 629.07 अंक या 1.02 फीसदी बढ़कर 62,501.69 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 178.20 अंक या 0.97 फीसदी की तेजी के साथ 18,499.35 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने 2.30 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 25 मई को बढ़कर 282.63 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 24 मई को 280.33 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.30 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 2.30 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में सबसे अधिक 2.79 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद सन फार्मा (Sun Pharma), एचसीएल टेक (HCL Tech), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और विप्रो (Wipro) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 1.85% से लेकर 2.75% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Praj Industries के शेयर ने लगाई 7% की छलांग, चौथी तिमाही में मुनाफे 53% की वृद्धि से उछला स्टॉक

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के आज सिर्फ 3 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी भारती एयरटेल (Bhart Airtel) के शेयरों में सबसे अधिक 0.63% की गिरावट रही। इसके अलावा पावर ग्रिड (Power Grid) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयर भी आज गिरावट के साथ बंद हुए और इनमें क्रमश: 0.36% और 0.03% लुढ़ककर बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

1,964 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,630 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,964 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,527 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 139 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।