लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) अपने प्लॉट्स और कमर्शियल बिल्डिंग बेचकर 6-7 अरब डॉलर जुटाने का प्लान बना रही है। लाइवमिंट ने इस बारे में बताया है। देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी ने इसके लिए एक आंतरिक टीम बनाई है। यह टीम पूरे देश में एलआईसी के रियल एस्टेट एसेट्स को बेचने के लिए एक प्लान बनाएगी। इसकी शुरुआत मुंबई से हो सकती है।
