Q4 Results: हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनी लिंकन फार्मास्युटिकल्स ने मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर मामूली बढ़कर 11.63 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 11.57 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।
रेवेन्यू में दो अंकों की बढ़ोतरी
मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 13.5% बढ़कर 183.08 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 161.30 करोड़ रुपये था। कंपनी के मुताबिक, कारोबार में बढ़ोतरी और विभिन्न उत्पादों की मांग मजबूत रहने से रेवेन्यू में अच्छा इजाफा देखने को मिला।
वित्त वर्ष 2025-26 में लिंकन फार्मास्युटिकल्स का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 6% से ज्यादा बढ़कर 87.89 करोड़ रुपये पहुंच गया। FY25 में कंपनी का मुनाफा 82.35 करोड़ रुपये था।
वहीं पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 704.48 करोड़ रुपये रहा, जो FY25 के 645.71 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.10% ज्यादा है।
कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 1.80 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी कंपनी 18% डिविडेंड देने जा रही है। हालांकि इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी।
1,000 करोड़ रुपये रेवेन्यू का टारगेट
लिंकन फार्मास्युटिकल्स ने कहा कि उसका लक्ष्य अगले तीन वर्षों में 1,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करना है।
कंपनी का कहना है कि वह हाई-वैल्यू प्रोडक्ट्स में विस्तार, नए बाजारों में एंट्री और कारोबार बढ़ाने की रणनीति के दम पर इस लक्ष्य को हासिल करना चाहती है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।