Get App

लाइव ब्लॉग

Stock Market Highlight: सेंसेक्स 1509 अंक चढ़ा, निफ्टी 23850 के ऊपर हुआ बंद, हरे निशान सभी सेक्टर

Stock Market Highlight: Bharti Airtel, ICICI Bank, SBI, Sun Pharma, Eternal निफ्टी का टॉप गेनर रहा । वहीं Wipro, Hero MotoCorp, Tech Mahindra, L&T, JSW Steel निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

MoneyControl News APRIL 17, 2025 / 3:40 PM IST

Stock Market Highlight: निफ्टी वीकली एक्सपायरी पर बाजार में जोश देखने को मिली। बाजार ने तेजी का चौका लगाया। सेंसेक्स-निफ्टी करीब 2% तक की तेजी के साथ बंद हुआ। निफ्टी बैंक में 2% से ज्यादा की तेजी हुई। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। IT को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। बैंकिंग, इंफ्रा, तेल-गैस शेयरों में तेजी रही। फार्मा, एनर्जी, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ

 Stock Market Highlight:I कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1508.91 अंक यानी 1.96 फीसदी की बढ़त के साथ 78,553.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा।
Stock Market Highlight:I कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1508.91 अंक यानी 1.96 फीसदी की बढ़त के साथ 78,553.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा।
APRIL 17, 2025 / 3:37 PM IST

Stock Market Highlight: बाजार ने तेजी का चौका, सेंसेक्स-निफ्टी करीब 2% बढ़त लेकर हुआ बंद

निफ्टी वीकली एक्सपायरी पर बाजार में जोश देखने को मिली। बाजार ने तेजी का चौका लगाया। सेंसेक्स-निफ्टी करीब 2% तक की तेजी के साथ बंद हुआ। निफ्टी बैंक में 2% से ज्यादा की तेजी हुई। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। IT को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। बैंकिंग, इंफ्रा, तेल-गैस शेयरों में तेजी रही। फार्मा, एनर्जी, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1508.91 अंक यानी 1.96 फीसदी की बढ़त के साथ 78,553.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 414.45 अंक यानी 1.77 फीसदी की बढ़त के साथ 23,851.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

Bharti Airtel, ICICI Bank, SBI, Sun Pharma, Eternal निफ्टी का टॉप गेनर रहा । वहीं Wipro, Hero MotoCorp, Tech Mahindra, L&T, JSW Steel निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

    APRIL 17, 2025 / 3:29 PM IST

    HDFC AMC Q4: मुनाफा बढ़ा, 90/Sh डिविडेंड का ऐलान

    कंपनी का मुनाफा 541 करोड़ रुपये से बढ़कर 638 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय 695 करोड़ रुपये से बढ़कर 901 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA 538 करोड़ रुपये से बढ़कर `731 करोड़ रुपये पर रहा । EBITDA मार्जिन 77.4% से बढ़कर 81.1% पर आया। 90/Sh डिविडेंड का ऐलान किया।

      APRIL 17, 2025 / 3:17 PM IST

      Stock Market Live Updates: NCDs के जरिए 2,500 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर रहा HUDCO

      बुधवार को NCDs के जरिए 2,500 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर रहा। 23 अप्रैल को NCDs के जरिए 2,500 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर रहा है।

        APRIL 17, 2025 / 3:10 PM IST

        Stock Market Live Updates: LUPIN के नागपुर यूनिट के लिए US FDA से EIR मिला

        नागपुर यूनिट के लिए US FDA से EIR मिला है। 10 जून से 13 जून 2024 के बीच जांच हुईथी ।

          APRIL 17, 2025 / 3:09 PM IST

          Stock Market Live Updates: EICHER MOTORS ने नेपाल में नई ROYAL ENFIELD CLASSIC 350 लॉन्च की

          आयशर मोटर्स ने नेपाल में नई ROYAL ENFIELD CLASSIC 350 लॉन्च की है। नेपाल में CLASSIC 350 की कीमत नेपाली रुपया (NPR) 5.55 लाख से शुरू है।

            APRIL 17, 2025 / 2:47 PM IST

            Stock Market Live Updates: मोतीलाल ओसवाल की ABB इंडिया पर राय

            ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक के लिए Buy रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए 6700 रुपये का टारगेट दिया है। का कहना है कि कंपनी ने हाई ग्रोथ सेगमेंट पर फोकस करने की बात कही है। सालाना रिपोर्ट में हाई ग्रोथ सेगमेंट पर फोकस करने का जिक्र किया गया है। मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि कंपनी के कुछ तिमाही के बाद इनफ्लो और एक्जीक्यूशन में तेजी संभव है। इलेक्ट्रिफिकेशन और मोशन सेगमेंट से प्रदर्शन निर्भर है। हालांकि जियोपॉलिटिकल रिस्क का अनुमान और वैल्युएशन पर असर संभव है।

              APRIL 17, 2025 / 2:25 PM IST

              Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

              आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23300, 23400 और 23500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23200, 23100 और 23000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52800, 53000 और 53200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52800, 52500 और 52200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

                APRIL 17, 2025 / 2:05 PM IST

                Stock Market Live Updates: शनिवार को आएंगे HDFC बैंक, ICICI बैंक के नतीजे

                शनिवार को बैंकिंग दिग्गज HDFC बैंक और ICICI बैंक के Q4 नतीजे आएंगे। ICICI बैंक की ब्याज से कमाई 9% बढ़ सकती है। मुनाफे में 14% का उछाल संभव है।

                  APRIL 17, 2025 / 1:44 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:NBFCs, फार्मा और ऑटो में खरीदारी

                  बैंकिंग के साथ-साथ NBFCs में भी तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। दोनो इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा दौड़ा है।L&T फाइनेंस, SBI कार्ड और मुथूट फाइनेंस 2 से 3% चढ़े। साथ ही फार्मा, ऑटो और FMCG में भी रौनक देखने को मिल रही है

                    APRIL 17, 2025 / 1:15 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates: Avalon Tech पर मोतीलाल ओसवाल की राय

                    एवलॉन टेक पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के पॉजिटिव रुझान ने शेयरों की चमक बढ़ा दी। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि टैरिफ वार से एवलॉन टेक को फायदा मिलेगा। ऐसे में मोतीलाल ओसवाल ने इसे फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके चलते शेयर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर 2.47 फीसदी उछलकर 848.85 रुपये पर पहुंच गए।

                      APRIL 17, 2025 / 1:08 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates: निफ्टी बैंक 54,100 के पार निकला

                      बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1180.39 अंकों की बढ़त के साथ 78,217.57 के स्तर पर कामकाज कर रहा । वहीं निफ्टी 319 अंकों की तेजी के साथ 23750 के ऊपर निकला है। निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब कामकाज कर रहा है। निफ्टी बैंक में करीब 1,000 प्वाइंट की तेजी दिखा रहा है। निफ्टी बैंक 54,100 के पार निकला है।

                        APRIL 17, 2025 / 12:31 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:Lupin पर क्यों है ब्रोकरेज पॉजिटिव

                        एस्टेलास फार्मा ने डेलवेयर की जिला अदालत में लुपिन के जेनेरिक प्रोडक्ट'मिराबेग्रोन (Mirabegron)' के खिलाफ पेटेंट उल्लंघन का मामला उठाया था। हालांकि अभी इसमें और सुनवाई बाकी है और अगले साल 2026 में ज्यूरी ट्रायल चलेगा और फिर पेटेंट के उल्लंघन, नुकसान इत्यादि पर फैसला होगा। कंपनी ने बुधवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। इस मामले में नोमुरा का कहना है कि इस मुकदमें में आखिरी फैसला लुपिन की जेनेरिक दवाईयों के पक्ष में आ सकता है। नोमुरा ने 2,350 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ पॉजिटिव रेटिंग बनाए रखी है।

                          APRIL 17, 2025 / 12:03 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates: SEBI चेयरमैन ने कहा कि निवेशकों के हितों की रक्षा SEBI की प्राथमिकता

                          CII कार्यक्रम में SEBI चेयरमैन का बयान सामने आया। SEBI चेयरमैन ने कहा कि निवेशकों के हितों की रक्षा SEBI की प्राथमिकता है। गुड गवर्नेंस आज की जरूरत बन गई है। गुड गवर्नेंस कंपनियों का रिस्क मैनेजमेंट ठीक हुआ। पिछले 2 दशक में कॉरपोरेट गवर्नेंस में सुधार देखने को मिला। 20 साल में कॉरपोरेट गवर्नेंस काफी सुधरा है।

                            APRIL 17, 2025 / 11:55 AM IST

                            Stock Market LIVE Updates:निफ्टी 23,600 के पार

                            बाजार में तेजी बढ़ी है। बाजार दिन के निचले स्तर से रिकवर हुआ है। इंट्राडे में निफ्टी 23,600 के पार गया जबकि सेंसेक्स में 600 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी आई। बैंक निफ्टी में 600 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी दिखा रहा है

                              APRIL 17, 2025 / 11:37 AM IST

                              Stock Market LIVE Updates: TELECOM पर बर्नस्टीन की राय

                              टेलीकॉम सेक्टर पर बर्नस्टीन ने कहा कि उतार-चढ़ाव वाले बाजार में टेलीकॉम डिफेंसिव सेक्टर बना है। भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में तेजी जारी दिखाई दे रही है। इस साल भारती एयरटेल में 10% से ज्यादा का रिटर्न देखने को मिला है। इस साल इंडस टावर में 8% से ज्यादा का रिटर्न देखने को मिला। इस साल ज्यादातर एशियाई टेलीकॉम शेयरों में गिरावट दिखाई दी है। उन्होंने भारती एयरटेल को इस सेक्टर की टॉप पिक बताया है। इस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 2020 रुपये तय किया है।

                                APRIL 17, 2025 / 11:13 AM IST

                                Stock Market LIVE Updates: L&T और KEI इंडस्ट्रीज में एक्शन

                                इंडस्ट्रियल पर Goldman Sachs की रिपोर्ट के बाद L&T और KEI इंडस्ट्रीज में एक्शन दिख रहा है। टैरिफ अनिश्चितता का ग्रोथ और मार्जिन पर असर होगा। इंडस्ट्रियल कंपनियों के ग्रोथ और मार्जिन पर असर देखने को मिली। नए कैपेक्स और ऑर्डर में कमी रहने का अनुमान है। कमोडिटी कीमतें और फाइनेंस कॉस्ट घटने से राहत संभव है। FY26/27 में पोर्ट, लॉजिस्टिक की आय पर 4-5% असर संभव है। KEI पर गोल्डमैन सेक्स ने Buy रेटिंग दी है और इसके लिए 2980 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।

                                  APRIL 17, 2025 / 10:53 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates: TRAVEL & LEISURE पर एचएसबीसी की राय

                                  एचएसबीसी ने ट्रवेल एंड लीजर सेक्टर पर अपनी राय देते हुए कहा कि ट्रैवेल और होटल शेयरों में लगातार अच्छी मजबूती नजर आई है। महाकुंभ और सप्लाई की कमी से Q4 को सपोर्ट मिला। Q4 के बाद भी होटल सेक्टर के लिए कोई बड़ी चिंता नहीं है। लेकिन एयरलाइंस पर लागत बढ़ने का दबाव पड़ सकता है। सस्ते क्रूड, मजबूत यील्ड से बढ़ी लागत की भरपाई संभव है। इस सेक्टर से एचएसबीसी ने इंडिगो पर खरीदारी की राय दी है। उसका टारगेट 5975 रुपये तय किया है। इसके साथ ही इंडियन होटल्स पर भी ब्रोकरेज ने बुलिश रेटिंग के साथ इसका लक्ष्य 944 रुपये तय किया है। इसके अलावा स्पाइसजेट पर एचएसबीसी ने रिड्यूस रेटिंग देते हुए इसका टारगेट 25.10 रुपये तय किया है।

                                    APRIL 17, 2025 / 10:38 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates: केमिकल और फर्टिलाइजर में हरियाली

                                    केमिकल और फर्टिलाइजर शेयरों में हरियाली देखने को मिल रहा। चंबल फर्टिलाइजर्स करीब 3 परसेंट चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। उधर RCF, नेशनल फर्टिलाइजर्स और GSFC भी 4-7 परसेंट दौड़े है।

                                      APRIL 17, 2025 / 10:30 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates: PHARMA पर नोमुरा की राय

                                      नोमुरा ने फार्मा सेक्टर पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि Mirabegron जेनेरिक पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले से झटका लगा है। कोर्ट के फैसले का कंपनी के मुनाफे पर असर संभव है। Mirabegron जेनेरिक दवा ल्यूपिन और जायडस बेचते हैं। इस खबर के बाद जायडस 7% तो ल्यूपिन का शेयर 4% गिरा। Mirabegron जेनेरिक पर कानूनी लड़ाई जारी रह सकती है। जायडस/ल्यूपिन के FY26F EPS पर 9.6%/6.7% का असर संभव है

                                        APRIL 17, 2025 / 10:20 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates: WIPRO पर बर्नस्टीन की राय

                                        बर्नस्टीन ने विप्रो पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 200 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि ग्लोबल मैक्रो को लेकर मैनेजमेंट ने चिंता जताई है। इसके IT खर्च को लेकर क्लाइंट सतर्क नजर आ रहे हैं। Q4FY25 में कंपनी का प्रदर्शन अनुमान से कमजोर रहा।

                                          APRIL 17, 2025 / 9:59 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates: IT शेयरों की तगड़ी पिटाई

                                          IT शेयरों की तगड़ी पिटाई हुई। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 2 परसेंट नीचे कामकाज कर रहा है। Q4 में कमजोर प्रदर्शन से विप्रो 6 परसेंट टूटकर निफ्टी का टॉप लूजर बना। LTIMINDTREE, एम्फैसिस और HCL टेक भी 3-4 परसेंट कमजोर हुआ।

                                            APRIL 17, 2025 / 9:47 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:ऑटो और मेटल शेयरों में बिकवाली हावी

                                            ऑटो और मेटल शेयरों में भी बिकवाली हावी हुई है। दोनों इंडेक्स करीब एक-एक परसेंट कमजोर रहा। टाटा स्टील और हीरो मोटो 2-3 परसेंट गिरकर निफ्टी के टॉप-5 लूजर्स में शामिल हुआ। तेल-गैस, फाइनेशियल्स में भी सुस्ती आई, लेकिन सरकारी बैंक, NBFCs, चुनिंदा फार्मा और रियल्टी में रौनक देखने को मिली।

                                              APRIL 17, 2025 / 9:39 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates: Pref Shrs एलॉटमेंट के जरिए रकम जुटाएगा IDFC FIRST बैंक

                                              बैंक Pref Shrs एलॉटमेंट के जरिए रकम जुटाएगा। Platinum Invictus को 43.71 Cr शेयर जारी होंगे। ADIA की Platinum Invictus सब्सिडियरी है। 60 रुपये प्रति शेयर पर शेयर जारी करने को बोर्ड मंजूरी मिली।

                                                APRIL 17, 2025 / 9:34 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates: WIPRO पर नोमुरा की राय

                                                नोमुरा ने विप्रो पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 280 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि 1Q FY26 गाइडेंस पर खराब मैक्रो का असर देखने को मिला। वहीं कंपनी के 4QFY25 के नतीजे मिले-जुले रहे। मैक्रो अनिश्चितता से फैसलों में देरी हुई। डिमांड पर भी असर दिखाई दिया। कमजोर रेवेन्यू आउटलुक से मार्जिन में सुधार के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज ने FY26-27 के लिए EPS अनुमान 2-4% घटाया है। FY27F में व्रिपो की डिविडेंड यील्ड 4% रही।

                                                  APRIL 17, 2025 / 9:18 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:बाजार गिरावट के साथ खुला

                                                  बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 181.39 अंक यानी0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 76,862.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 61.85 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 23,375.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                    APRIL 17, 2025 / 9:05 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखा दबाव

                                                    प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 488.43 अंक यानी 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 76,555.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 50.60 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 23,386.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                      APRIL 17, 2025 / 9:02 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates: एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की राय

                                                      एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि कारोबारी सत्र के पहले हिस्से में शुरुआती कमज़ोरी के बाद निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 100-ईएमए से ऊपर बंद हुआ है। इसके लिए सपोर्ट अब 23,300 पर आ गया है। जब तक निफ्टी इस लेवल से ऊपर बना रहेगा, तब तक तेजी की भावना बनी रहने की संभावना है। वहीं, 23300 से नीचे की गिरावट निफ्टी को 23,150/23,000 की ओर ले जा सकती है। ऊपरी स्तर पर इसके लिए 23,650 पर रेजिस्टेंस दिखाई दे रहा है।

                                                        APRIL 17, 2025 / 8:47 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:आज किन कंपनियों के नतीजे?

                                                        Infosys, HDFC Life Insurance Company, HDFC Asset Management Company, Jio Financial Services, Tata Elxsi, Mahindra EPC Irrigation, Indosolar, और National Standard (India) आज 17 अप्रैल को अपनी तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

                                                          APRIL 17, 2025 / 8:38 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates: इन्फोसिस के नतीजे आज, मार्जिन पर दबाव संभव

                                                          आज IT दिग्गज इन्फोसिस के नतीजे आएंगे। constant currency Revenue एक परसेंट घट सकता है। मार्जिन पर 60 से 80 bps का दबाव संभव है। गाइडेंस के भी कमजोर रहने का अनुमान है। साथ ही टाटा एलेक्सी, HDFC LIFE और HDFC AMC के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

                                                            APRIL 17, 2025 / 8:35 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates: एंजेल वन का मुनाफा 49% घटा

                                                            चौथी तिमाही में एंजेल One के कमजोर नतीजे रहे। रेवेन्यू 22% तो मुनाफा 49% घटा है। EBITDA भी 35% से ज्यादा गिरा। मार्जिन पर भी तगड़ी मार दिखी।

                                                              APRIL 17, 2025 / 8:28 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates: WIPRO का Q4 में कमजोर प्रदर्शन

                                                              चौथी तिमाही में WIPRO की आय अनुमान से कम हुआ। 17.5% के साथ मार्जिन उम्मीद के मुताबिक रहा। लेकिन Q1 GUIDANCE ने निराश किया। अगली तिमाही में CC रेवेन्यू में 1.5% से 3.5% गिरावट की बात कही। टैरिफ वॉर और डिमांड को लेकर मैनेजमेंट का सतर्क नजरिया रहा। Wipro का ADR 3 परसेंट नीचे है।

                                                                APRIL 17, 2025 / 8:13 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates: सोने में रिकॉर्ड तेजी, क्रूड भी मजबूत

                                                                सोने में रिकॉर्ड तेजी जारी है। MCX पर गोल्ड के भाव 95,700 रुपए तो COMEX पर 3370 डॉलर के पार निकले । उधर चीन पर अमेरिकी सख्ती और OPEC+ के उत्पादन घटाने की खबरों से ब्रेंट 66 डॉलर के ऊपर पहुंचा ।

                                                                  APRIL 17, 2025 / 8:10 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates: अमेरिका ने चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 245% किया

                                                                  अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर गहराया। अमेरिका ने चीन से इंपोर्ट पर टैरिफ 145% से बढ़ाकर 245% किया। फेड चेयरमैन Jerome Powell बोले टैरिफ से US में मंदी का डर बढ़ेगा। महंगाई बढ़ने की भी आशंका जताई।

                                                                    APRIL 17, 2025 / 8:10 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates: एशियाई बाजारों में दबाव

                                                                    लगातार 3 दिनों की तेजी के बाद 100 प्वाइंट के दबाव के साथ गिफ्ट निफ्टी दे रहा बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत है। हालांकि FIIs की कैश में लगातार दूसरे दिन अच्छी खरीदारी देखने को मिली। एशियाई बाजार और डाओ फ्यूचर्स भी ऊपर कामकाज कर रहे है। इधर अमेरिकी INDICES में कल तेज गिरावट रही। नैस्डैक 3% से ज्यादा गिरा है और डाओ जोंस भी 700 प्वाइंट टूटा है।

                                                                      APRIL 17, 2025 / 8:09 AM IST

                                                                      मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                      सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।