Closing Bell : सेक्टोरल फ्रंट पर, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी, ऑयल एंड गैस में 0.5-1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। जबकि मेटल, पावर, टेलीकॉम, फार्मा, रियल्टी में 0.5-1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इटरनल और टाटा कंज्यूमर टॉप गेनर रहे हैं
Closing Bell : सेंसेक्स मंथली एक्सपायरी पर बाजार की फ्लैट क्लोजिंग हुई है। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों सपाट बंद हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। डिफेंस और IT शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, फार्मा, मेटल और एनर्जी शेयरों में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 70 प्वाइंट चढ़कर 80,288 पर बंद हुआ है। निफ्टी 7 प्वाइंट चढ़कर 24,336 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 42 प्वाइंट गिरकर 55,391 पर बंद हुआ
Closing Bell : सेंसेक्स मंथली एक्सपायरी पर बाजार की फ्लैट क्लोजिंग हुई है। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों सपाट बंद हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। डिफेंस और IT शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, फार्मा, मेटल और एनर्जी शेयरों में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 70 प्वाइंट चढ़कर 80,288 पर बंद हुआ है। निफ्टी 7 प्वाइंट चढ़कर 24,336 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 42 प्वाइंट गिरकर 55,391 पर बंद हुआ है। मिडकैप 148 प्वाइंट चढ़कर 54,588 पर बंद हुआ है।
Stock Market Live Updates:निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा ऊपर कामकाज कर रहा है। साथ ही कैपिटल गुड्स में भी अच्छी खरीदारी रही।
APRIL 29, 2025 / 3:46 PM IST
Market Close : उतार-चढ़ाव भरे सत्र में, सपाट बंद हुआ बाजार
29 अप्रैल को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 70.01 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 80,288.38 पर था और निफ्टी 7.45 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 24,335.95 पर बंद हुआ है। लगभग 1766 शेयरों में बढ़त हुई, 2012 शेयरों में गिरावट आई और 125 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेक्टोरल फ्रंट पर, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी, ऑयल एंड गैस में 0.5-1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। जबकि मेटल, पावर, टेलीकॉम, फार्मा, रियल्टी में 0.5-1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इटरनल और टाटा कंज्यूमर टॉप गेनर रहे हैं। जबकि सन फार्मा, ओएनजीसी, कोल इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और डॉ रेड्डीज लैब्स में गिरावट देखने को मिली है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुए हैं।
APRIL 29, 2025 / 3:07 PM IST
Market live update: चौथी तिमाही के नतीजों के बाद TVS मोटर के शेयर में मुनाफावसूली
चौथी तिमाही के नतीजों के बाद TVS मोटर के शेयर में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। शेयर में प्रॉफिट बुकिंग के चलते 3 बजे के आसपास ये शेयर 90.90 रुपए यानी 3.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 2700 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इस शेयर का दिन का लो 2,680.10 रुपए के आसपास हैं वहीं, इसका दिन का हाई 2,797.80 रुपए है।
APRIL 29, 2025 / 2:55 PM IST
Capital SFB Q4 : चौथी तिमाही में Capital SFB का मुनाफा सालाना आधार पर 28.2 करोड़ रुपए से बढ़कर 34.2 करोड़ रुपए पर रहा
चौथी तिमाही में Capital SFB का मुनाफा सालाना आधार पर 28.2 करोड़ रुपए से बढ़कर 34.2 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, ब्याज आय 87 करोड़ रुपए से बढ़कर 103 करोड़ रुपए पर और ग्रॉस NPA तिमाही आधार पर 2.67 फीसदी से घटकर 2.58 फीसदी पर रही है। वहीं नेट एनपीए 1.35 फीसदी से घटकर 1.30 फीसदी रही है।
APRIL 29, 2025 / 2:50 PM IST
Earnings Check: अंबुजा सीमेंट Q4 का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 75% बढ़ा
अंबुजा सीमेंट का Q4 का नेट प्रॉफिट 929 करोड़ रुपये पर रहा है जो पिछले साल की तुलना में 75% अधिक है। आय 5670 करोड़ रुपये के अनुमान को मुकाबले 5690 करोड़ रुपये पर रही है। कुल लागत सालाना आधार पर 16 फीसदी की बढ़त के साथ 4930 करोड़ रुपये पर रही है। कंपनी ने 2 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलना किया है।
APRIL 29, 2025 / 2:17 PM IST
Market live update: अब दिल्ली में पुरानी गाड़ी पडे़गी महंगी
दिल्ली में पेट्रोल,डीजल की पुरानी गाड़ी रखना महंगा पड़ सकता है। दिल्ली सरकार ने ड्राफ्ट EV पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। पेट्रोल, डीजल की पुरानी गाड़ी पर ग्रीन लेवी का प्रस्ताव रखा गया है। इस लेवी से इलेक्ट्रिक गाड़ियों को इंसेंटिव दिया जाएगा।
APRIL 29, 2025 / 2:06 PM IST
Sensex Today : व्हर्लपूल ऑफ इंडिया में 7.5% की तेजी
व्हर्लपूल ऑफ इंडिया में आज 7.5 फीसदी की तेजी आई है। इस महीने अब तक ये शेयर मासिक लगभग 30 फीसदी भागा है। ET में प्रकाशित एक खबर को अनुसार, एडवेंट, बैन, TPG, EQT, कार्लाइल और KKR जैसी ग्लोबल PE फर्मों से व्हर्लपूल कॉर्प के भारती कारोबार को खरीदने के लिए संपर्क किया जा रहा है।
APRIL 29, 2025 / 1:57 PM IST
Stock Market LIVE Updates : NBCC को 131 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला
NBCC को नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन से मेघालय में टाउनशिप प्रोजेक्ट के लिए 131 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है।
APRIL 29, 2025 / 1:32 PM IST
Market insight: बाजार में अब बड़ी गिरावट का डर नहीं - राहुल अरोड़ा
मार्केट ट्रेंड और इन्वेस्टमेंट थीम्स पर बात करते हुए निर्मल बंग इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के सीईओ राहुल अरोड़ा का कहना है कि एक बात तो पक्की हो गई है कि निफ्टी अब 21800 का निचला स्तर होल्ड कर जाएगा। अगर कोई खराब खबर भी आ जाए तो ये स्तर बना रहेगा। बाजार में हाल में जिस तरह की रिकवरी आई है उसको देखते हुए लगाता है कि बाजार अब इस लेवल को रि-टेस्ट भी नहीं करेगा। पूरे मई महीने में बाजार का अर्निंग्स पर ही फोकस रहेगा रहेगा।
टैरिफ की शुरुआत में आई गिरावट पर अपनी राय देते हुए राहुल ने कहा कि सबको पता था कि भारत पर टैरिफ का असर बहुत ज्यादा नहीं होगा। लेकिन बाजार में वैल्यूशन सही करने की जरूरत थी। ऐसे में टैरिफ के बहाने से आए करेक्शन में वैल्युएशन रीसेट हुआ है। टैरिफ वैल्यूएशन सही करने का एक जरिया बन गया। अब वर्तमान वैल्यूएशन टिकाऊ होगा की नहीं ये कंपनियों के नतीजों पर निर्भर करेगा।
APRIL 29, 2025 / 1:06 PM IST
Stock Market Live Updates : ब्लॉक डील से टाटा टेक में तेज गिरावट
ब्लॉक डील के बाद टाटा टेक में तेज गिरावट देखने को मिली है। शेयर करीब 6 परसेंट टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना है। करीब 2 करोड़ 43 लाख शेयरों में 1650 करोड़ रुपए का सौदा हुआ है।
APRIL 29, 2025 / 12:47 PM IST
Stock Market Live Updates : डिफेंस शेयरों में रफ्तार जारी
डिफेंस शेयरों में तेज रफ्तार जारी है। दो दिनों में पारस डिफेंस और गार्डन रीच 13-15 परसेंट भागे है। वहीं आज भारत इलेक्ट्रॉनिक्स करीब 4 परसेंट चढ़कर निफ्टी का टॉपर बना है।
APRIL 29, 2025 / 12:45 PM IST
कल सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें पहलगाम हमले के बाद के हालात की समीक्षा होगी
कल सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें पहलगाम हमले के बाद के हालात की समीक्षा होगी। कैबिनेट की बैठक के बाद CCS (CABINET COMMITTEE ON SECURITY) की भी बैठक होगी।
APRIL 29, 2025 / 12:30 PM IST
Stock Market Live Updates : जबरन सर्विस चार्ज पर CCPA सख्त, दिल्ली के 5 रेस्टोरेंट को नोटिस जारी कर रिफंड के आदेश दिए गए
ग्राहकों से जबरन सर्विस चार्ज वसूलने वाले रेस्टोरेंट पर CCPA (सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटक्शन अथॉरिटी) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटक्शन अथॉरिटी ने दिल्ली के 5 रेस्टोरेंट को नोटिस जारी कर रिफंड के आदेश दिए है। हाल के दिनों में ग्राहकों से जबरन सर्विस चार्ज वसूलने के तमाम मामले सामने आए हैं। ग्राहकों की तरफ से मना करने के बावजूद उन्हें रिफंड नहीं दिया गया है। नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है। सरकार के मुताबिक सर्विस चार्ज पूरी तरह से स्वैच्छिक है। ग्राहकों की तरफ से मना करने पर इसकी वसूली नहीं की जा सकती।
APRIL 29, 2025 / 12:10 PM IST
Markets@12 : Sensex-Nifty की चाल सपाट
Sensex-Nifty की चाल सपाट दिख रही है। 12 बजे के आसपास सेंसेक्स 1.97 अंक या 0.00 प्रतिशत बढ़कर 80,220.34 पर और निफ्टी 20.05 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरकर 24,308.45 पर कारोबार कर रहा था। करीब 1731 शेयरों में तेजी आई थी, 1529 शेयरों में गिरावट और 126 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था
APRIL 29, 2025 / 12:04 PM IST
Sensex Today : PNB हाउसिंग और इंडसइंड बैंक में तेजी
अच्छे नतीजों के दम पर PNB हाउसिंग 6 परसेंट चढ़कर वायदा का टॉप परफॉर्मर बना है। साथ ही इंडसइंड बैंक में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। डिफेंस शेयर HAL भी करीब ढ़ाई परसेंट मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।
APRIL 29, 2025 / 11:49 AM IST
Sensex Today : ऑटो एंसिलरी शेयरों में रफ्तार
अमेरिकी टैरिफ से राहत की उम्मीद में ऑटो एंसिलरी शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है। सोना कॉमस्टार करीब 3 फीसदी चढ़ा है। साथ ही संवर्धन मदसरन में भी करीब 2 परसेंट की मजबूती देखने को मिल रही है।
APRIL 29, 2025 / 11:44 AM IST
Stock Market Live Updates : सरकारी बैंक-कैपिटल गुड्स में खरीदारी, फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली
कैपिटल गुड्स शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। कैपिटल गुड्स इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट चढ़ा है। कैपिटल गुड्स में TUBE INVESTMENT 4 फीसदी चढ़ा है। साथ ही सीमेंस, BHEL और L&T में भी रौनक है। साथ ही RBI के सवा लाख करोड़ रुपये के OMO के एलान से सरकारी बैंकों में भी खरीदारी आई है। वहीं फार्मा और FMCG शेयरों में आज मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।
APRIL 29, 2025 / 11:40 AM IST
Sensex Today : बाजार में तेज उतार-चढ़ाव, INDIA VIX में 3 फीसदी का उछाल
बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी फिलहाल 24350 के करीब फ्लैट कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में भी ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिल रहा है। मिडकैप और स्मॉल कैप आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। वहीं INDIA VIX में 3 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है।
APRIL 29, 2025 / 11:17 AM IST
Stock Market Live Updates: INDIGO पर HSBC की राय
HSBC ने इंडिगो पर खरीद की राय को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने का बहुत कम असर होगा। इंडिगो की कुल क्षमता के सिर्फ 4% पर ही असर संभव है। एयरस्पेस बंद होने का इंडिगो के मुनाफे पर खास असर नहीं होगा एयरस्पेस अगर बंद रहे तो इंटरनेशनल शेड्यूल में कुछ बदलाव संभव है। पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने का एयर इंडिया पर ज्यादा असर देखने को मिलेगा।
APRIL 29, 2025 / 11:01 AM IST
Stock Market Live Updates: इंडसइंड बैंक के शेयरों में 2% की तेजी
इंडसइंड बैंक के शेयरों में मंगलवार, 29 अप्रैल को बढ़त देखने को मिली है। बैंक के डिप्टी सीईओ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक के डेरिवेटिव पोर्टफोलियो की जांच में पाई गई गड़बड़ी के बाद डिप्टी सीईओ अरुण खुराना ने इस्तीफा दिया है। इस्तीफे की इस खबर के बाद इंडसइंड बैंक के शेयरों में 2 फीसदी की तेजी नजर आ रही है।
APRIL 29, 2025 / 10:51 AM IST
Stock Market Live Updates:डिफेंस शेयरों में रफ्तार जारी
डिफेंस शेयरों में तेज रफ्तार जारी है। पारस डिफेंस का शेयर 2 दिनों में करीब 15 परसेंट दौड़ा है। साथ ही आज गार्डन रीच और मझगांव डॉक में भी करीब 5-5 परसेंट का उछाल आया।
APRIL 29, 2025 / 10:36 AM IST
Stock Market Live Updates: ULTRATECH पर जेफरीज की राय
जेफरीज ने अल्ट्राटेक सीमेंट पर खरीदारी की राय दी है और टारगेट प्राइस 13265 रुपये से बढ़डाकर 14000 रुपये किया है। जेफरीज का कहना है कि 3 तिमाहियों में गिरावट के बाद Q4 EBITDA ग्रोथ बेहतर है। हाल के प्राइस हाइक से Q1FY26 में फायदा संभव है। EBITDA/मुनाफा में 30/37% सालाना ग्रोथ का अनुमान है।
APRIL 29, 2025 / 10:25 AM IST
Stock Market Live Updates: ब्लॉक डील के बाद टाटा टेक में तेज गिरावट
CNBC-आवाज़ की खबर पर मुहर लगी है। ब्लॉक डील के बाद टाटा टेक में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर करीब 6 परसेंट टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना। करीब 2 करोड़ 43 लाख शेयरों में 1650 करोड़ रुपए का सौदा हुआ। CNBC-आवाज़ की खबर पर मुहर लगी है।
APRIL 29, 2025 / 10:17 AM IST
Stock Market Live Updates:सरकारी बैंक, कैपिटल गुड्स में खरीदारी
RBI के सवा लाख करोड़ रुपये के OMO के ऐलान से सरकारी बैंकों में बहार आई है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा ऊपर कामकाज कर रहा है। साथ ही कैपिटल गुड्स में भी अच्छी खरीदारी रही। वहीं फार्मा शेयरों में आज मुनाफावसूली देखने को मिली।
APRIL 29, 2025 / 9:59 AM IST
Stock Market Live Updates: ऑटो एंसिलरी शेयरों में रफ्तार
अमेरिकी टैरिफ से राहत की उम्मीद में ऑटो एंसिलरी शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है। सोना कॉमस्टार करीब 3 परसेंट चढ़ा है। साथ ही संवर्धन मदसरन में भी करीब 2 परसेंट की मजबूती आई।
APRIL 29, 2025 / 9:41 AM IST
Stock Market Live Updates: FII और DII फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 28 अप्रैल को 2474 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। उन्होंने लगातार नौवें कारोबारी सत्र में खरीदारी जारी रखी। FIIs इस महीने नेट बॉयर रहे हैं। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने दूसरे दिन भी अपनी खरीदारी जारी रखी और 2817 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
APRIL 29, 2025 / 9:18 AM IST
Stock Market Live Updates:सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,400 के पार खुला
बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 296.24 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 80,514.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 87.70 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 24,422.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा।
APRIL 29, 2025 / 9:04 AM IST
Stock Market Live Updates: प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव
प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में दबाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 167.59 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 80,081.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 139.95 अंक यानी 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 24,188.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा।
APRIL 29, 2025 / 8:50 AM IST
Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर रणनीति
अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी ने कल सारे लक्ष्य हासिल किए। अब एक बार फिर अगला लक्ष्य 56,000 पर है 56,000 के ऊपर बंद हुए तो 58,000 के रास्ते खुलेंगे। खरीदारी का बढ़िया जोन 54,800-55,200 पर है इसके लिए SL 54,500 पर लगाए। हर गिरावट में धीरे-धीरे खरीदें और सख्त SL 54,500 पर लगाए।
APRIL 29, 2025 / 8:46 AM IST
Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 24,350-24,400 (हाल का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24,500-24,550 (ऑप्शन जोन) पर है। पहला सपोर्ट 24,150-24,200 (ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा सपोर्ट 24,050-24,100 (200 DMA, कल का निचला स्तर) पर है। खरीदारी का जोन 24,250-24,300 पर है। पोजीशन जोड़ने का जोन 24,150-24,00 पर है। सभी इंट्राडे ट्रेडर्स में 24,050 का सख्त SL रखें।
APRIL 29, 2025 / 8:42 AM IST
Stock Market Live Update:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय
एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि पिछले सप्ताह की कमजोरी से उबरते हुए निफ्टी ने शानदार वापसी की। हालांकि, कंसोलीडेशन को जारी रखते हुए आज की तेजी पिछले हाई तक ही सीमित रही। ऊपरी स्तरों पर 24,360 पर रेजिस्टेंस बना हुआ है। निफ्टी वर्तमान रेंज के आसपास कुछ और समय बिता सकता है। 24,360 के स्तर को निर्णायक रूप से पार करने पर ही नई तेजी आएगी। 24,360 से ऊपर जाने पर निफ्टी 24,550 की ओर बढ़ सकता है।
APRIL 29, 2025 / 8:28 AM IST
Stock Market Live Updates: भारत टैरिफ पर डील करने वाला पहले देश हो सकता है- स्कॉट बेसेंट
भारत पर टैरिफ को लेकर स्कॉट बेसेंट ने कहा कि भारत डील करने वाला पहला देश हो सकता है।टैरिफ पर तनाव कम करना चीन के हाथों में है। चीनी अधिकारियों से अमेरिकी अधिकारी IMF-World Bank की बैठक के दौरान बात हुई थी। चीन को अभी इस मोर्चे पर अमेरिका ने कुछ समय के लिए किनारे रखते हुए फिलहाल 15-17 देशों से डील पर बातचीत कर रहा है।
APRIL 29, 2025 / 8:25 AM IST
Stock Market Live Updates:आज किन कंपनियों के Q4 नतीजे?
आज निफ्टी की 3 कंपनियां Bajaj Finserv, Bajaj Finance और Trent के मार्च तिमाही नतीजे जारी होंगे। वायदा बाजार से आज Ambuja Cement और BPCL के नतीजे जारी होंगे। इसके अलावा कैश मार्केट से CEAT, IndiaMART, PCBL Chemical, Praj Industries, Shcaeffler India, Shoppers Stop, Star Health, Vishal Mega Mart समेत कई अन्य कंपनियां तिमाही नतीजे जारी करेंगी।
APRIL 29, 2025 / 8:14 AM IST
Stock Market Live Update: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के विनोद नायर की बाजार पर राय
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि घरेलू बाजार आज पिछले सप्ताह के अंतिम दो दिनों में हुई गिरावट से उबरता दिखा। यह गिरावट सीमा पर तनाव के कारण हुई थी। लेकिन एफआईआई की ओर से लगातार हो रही खरीदारी और आरआईएल के बेहतर नतीजों निवेशकों का उत्साह लौटा है। कमजोर होता डॉलर और अमेरिका में महंगाई का दबाव एफआईआई को हमारे बाजार की ओर आकर्षित कर सकता है। हालांकि,निवेशकों को निकट भविष्य में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि बाजार ने अभी तक पहलगाम आतंकी हमले के बदलते की कारर्वाई की संभावना को नकारा नहीं है। किसी नए निवेशक के लिए नतीजों पर नजर रखते हुए बॉटम-अप रणनीति अपनाएं।
APRIL 29, 2025 / 8:01 AM IST
Stock Market Live Update: मार्च IIP ग्रोथ में तेजी 3% पर आया
इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन की रफ्तार बढ़ी। मार्च में IIP ग्रोथ 2.7% से बढ़कर 3% पर आया। मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिसिटी, प्राइमरी और इंफ्रा गुड्स ग्रोथ में बढ़ोतरी देखने को मिली।
APRIL 29, 2025 / 7:56 AM IST
Stock Market Live Update: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वीके विजयकुमार की राय
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वीके विजयकुमार का कहना है कि बाजार की मजबूती को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि बाजार ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण युद्ध की किसी संभावना को पूरी तरह से नजरअंदाज नहीं किया है। यह याद रखना जरूरी है कि बाजार में चिंताओं की तमाम दीवारों को लांघकर सबको आश्चर्यचकित करने की अद्भुत क्षमता है।उन्होंने आगे कहा कि एफआईआई बाजार में लगातार खरीदारी कर रहे हैं। अमेरिकी स्टॉक मार्केट, अमेरिकी बांड और डॉलर की कमजोरी के कारण भारतीय बाजार आकर्षक हो गए हैं। कमजोर होती अमेरिकी अर्थव्यवस्था और कमजोर होते डॉलर को देखते हुए एफआईआई भारत में अपनी खरीदारी जारी रख सकते हैं। इससे बाजार को सपोर्ट मिल सकता है।
APRIL 29, 2025 / 7:53 AM IST
Stock Market Live Update: आज आएंगे बजाज फाइनेंस के नतीजे
आज बजाज फाइनेंस के Q4 नतीजे आएंगे। मुनाफे में 18% तो ब्याज से कमाई में 23% का उछाल संभव है। साथ ही शेयर के बोनस और SPLIT पर बाजार की नजर रहेगी। BAJAJ FINSERV, ट्रेंट, BPCL और अंबुजा सीमेंट के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।
APRIL 29, 2025 / 7:52 AM IST
Stock Market Live Update:टाटा टेक में आज ब्लॉक डील संभव
CNBC-आवाज़ की EXCLUSIVE खबर टाटा टेक में आज करीब डेढ़ करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील हो सकती है। TGP Rise Climate करीब 4% हिस्सा बेच सकता है । मौजूदा भाव से 1-5% डिस्काउंट पर ब्लॉक डील संभव है।
APRIL 29, 2025 / 7:39 AM IST
Stock Market Live Update:ऑटो टैरिफ पर राहत की तैयारी
ऑटो एंसिलरी शेयरों में आज एक्शन दिख सकता है। व्हाइट हाउस का बयान आया है कि देश में बनी कारों के विदेशी कंपोनेंट पर अमेरिका टैरिफ कम करेगा।साथ ही अमेरिका टैरिफ का असर कम करने के उपाय करेगा ।
APRIL 29, 2025 / 7:31 AM IST
Stock Market Live Update: अदानी ग्रीन का मुनाफा 53% बढ़ा
चौथी तिमाही में अदानी ग्रीन एनर्जी के नतीजे अच्छे रहे। मुनाफे में 51 परसेंट तो आय में 21 परसेंट का उछाल आया। मार्जिन भी करीब 5 परसेंट सुधरे है। उधर अदानी टोटाल गैस के प्रॉफिट और रेवेन्यू में बढ़ोतरी हुई। लेकिन मार्जिन पर हल्का दबाव दिखा।
APRIL 29, 2025 / 7:30 AM IST
Stock Market Live Update: 28 अप्रैल को कैसी रही भारतीय बाजार की चाल
28 अप्रैल को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूत रुख के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,300 पर पहुंच गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,005.84 अंक या 1.27 प्रतिशत बढ़कर 80,218.37 पर और निफ्टी 289.15 अंक या 1.20 प्रतिशत बढ़कर 24,328.50 पर बंद हुआ।
APRIL 29, 2025 / 7:30 AM IST
Stock Market Live Update: PNB हाउसिंग का मुनाफा 28% बढ़ा
चौथी तिमाही में करीब PNB हाउसिंग का मुनाफा 28% बढ़ा। ब्याज से कमाई 20% उछला है। वहीं ओबेरॉय रियल्टी का प्रॉफिट 45% घटा है। रेवेन्यू में भी 22% घटा है। मार्जिन पर भी दबाव दिखा।
APRIL 29, 2025 / 7:29 AM IST
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।