Get App

लाइव ब्लॉग

Closing Bell: सेंसेक्स 693 अंक टूटा, निफ्टी 24,150 के नीचे हुआ बंद, सभी सेक्टर में रहा दबाव

Closing Bell: Titan Company, Apollo Hospitals, Dr Reddy's Labs, Tata Consumer, Nestle निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं Shriram Finance, BPCL, HDFC Life, HDFC Bank और ONGC निफ्टी के टॉप लूजर रहे

MoneyControl News AUGUST 13, 2024 / 3:39 PM IST

Closing Bell: HDFC बैंक में दबाव से बाजार का सेंटीमेट बिगड़ा और सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1% की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी बैंक में करीब 1.5% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस बीच मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। आज के कारोबार में मेटल, बैंकिंग, PSE शेयरों में दबाव रहा जबकि IT, फार्मा इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए। वहीं तेल-गैस, एनर्जी इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए।

 Closing Bell: HDFC बैंक में दबाव से बाजार का सेंटीमेट	 बिगड़ा और सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1% की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी बैंक में करीब 1.5% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
Closing Bell: HDFC बैंक में दबाव से बाजार का सेंटीमेट बिगड़ा और सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1% की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी बैंक में करीब 1.5% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
AUGUST 13, 2024 / 3:35 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 693 अंक टूटा, निफ्टी 24,150 के नीचे हुआ बंद

HDFC बैंक में दबाव से बाजार का सेंटीमेट बिगड़ा और सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1% की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी बैंक में करीब 1.5% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस बीच मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। आज के कारोबार में मेटल, बैंकिंग, PSE शेयरों में दबाव रहा जबकि IT, फार्मा इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए। वहीं तेल-गैस, एनर्जी इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए।

Titan Company, Apollo Hospitals, Dr Reddy's Labs, Tata Consumer, Nestle निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं Shriram Finance, BPCL, HDFC Life, HDFC Bank और ONGC निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

13 अगस्त के कारोबार में सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। बैंक, पावर, मेटल, टेलीकॉम सेक्टर 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इस बीच बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 692.89  अंक यानी 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 78,956.03 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 212.20 अंक यानी 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 24,134.80 के स्तर पर बंद हुआ।

    AUGUST 13, 2024 / 3:25 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:सुशील केडिया की बाजार पर राय, जानिए किस स्टॉक पर हैं इनकी नजर

    सुशील केडिया ने कहा कि निफ्टी के लिए अगला रजिस्टेंस 24660 के स्तर पर है। जैसे ही निफ्टी 24660 का स्तर पार करेगा तब इस पर बड़ा व्यू लेने की सलाह होगी। 24660 का स्तर पार होने पर निफ्टी में 25500 के रास्ता खुल जाएगा। ये ध्यान रहे कि बाजार के साथ रोज कुछ न कुछ छेड़छाड़ हो रही है। ट्रेडर्स को संभल कर रहना चाहिए। बिगड़े हुए वातावरण में ट्रेडर्स को नुकसान हो सकता है। इस समय जो ट्रेडर बहुत होशियार हों उन्हीं को निफ्टी-बैंक निफ्टी में दांव लगाने की सलाह होगी।

    पूरी खबर यहां पढ़ें- अदाणी के 10 में 8 शेयरों पर बुलिश, 24660 का स्तर पार होने पर निफ्टी में खुलेगा 25500 का रास्ता : सुशील केडिया

      AUGUST 13, 2024 / 3:22 PM IST

      IRCTC Q1: मुनाफा सालाना आधार पर 232 करोड़ रुपये से बढ़कर 308 करोड़ रुपये पर पहुंचा

      पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 232 करोड़ रुपये से बढ़कर 308 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि कंसो आय 1002 करोड़ रुपये से बढ़कर 1120 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 343 करोड़ रुपये से बढ़कर 375 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि EBITDA मार्जिन 34.2% से घटकर 33.5% पर आ गया है।

        AUGUST 13, 2024 / 3:14 PM IST

        SAMVARDHANA MOTHERSON Q1: मुनाफा सालाना आधार पर 601 करोड़ रुपये से बढ़कर 994.2 करोड़ रुपये पर पहुंचा

        पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 601 करोड़ रुपये से बढ़कर 994.2 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि कंसो आय 28,868 करोड़ रुपये से बढ़कर 28,868 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 2,775.3 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 8.6% से बढ़कर 9.6% पर आ गया है।

          AUGUST 13, 2024 / 3:11 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:Torrent Pharma जुटा सकती हे 3 अरब डॉलर

          Torrent Pharmaceuticals वैश्विक बैंकों से 3 अरब डॉलर तक जुटाने पर विचार कर रही है। इसकी वजह है कि कंपनी जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड में कंट्रोलिंग स्टेक हासिल करना चाहती है। टोरेंट, जेबी केमिकल्स में अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म केकेआर एंड कंपनी की 53.8 प्रतिशत हिस्सेदारी को खरीदने की कोशिश में है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वालों के हवाले से कहा गया है कि इस संभावित खरीद की फंडिंग में मदद के लिए टोरेंट डॉलर और लोकल करेंसी बॉन्ड सहित विकल्पों पर विचार कर रही है।

            AUGUST 13, 2024 / 3:08 PM IST

            VST Tillers Tractors: कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 33 करोड़ रुपये से घटकर 22.8 करोड़ रुपये पर पहुंचा

            पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 33 करोड़ रुपये से घटकर 22.8 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि कंसो आय 246 करोड़ रुपये से घटकर 190 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 32 करोड़ रुपये से घटकर 13 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 12.9% से घटकर 7% पर आ गया है।

              AUGUST 13, 2024 / 3:07 PM IST

              Stock Market LIVE Updates: VASCON ENGG को सिंधुदुर्ग में 331.4 करोड़ रुपये का LoA मिला

              कंपनी को सिंधुदुर्ग में 331.4 करोड़ रुपये का LoA मिला है। मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए `331.4 करोड़ रुपये का LoA मिला है। फिलहाल VASCON ENGG का शेयर एनएसई पर 0.04 रुपये यानी 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 75.10 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

                AUGUST 13, 2024 / 2:30 PM IST

                Easy Trip Q1: मुनाफा 26 करोड़ रुपये से बढ़कर `32.4 करोड़ रुपये पर पहुंचा

                पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 26 करोड़ रुपये से बढ़कर `32.4 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय 124 करोड़ रुपये से बढ़कर `152.6करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 35 करोड़ रुपये से बढ़कर `47 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

                  AUGUST 13, 2024 / 2:25 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:कॉफी डे एंडप्राइजेज के शेयर 16% तक लुढ़का

                  कॉफी डे एंडप्राइजेज का शेयर आज इंट्राडे में 16 प्रतिशत तक लुढ़क गया। दरअसल नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) ने पिछले सप्ताह कॉफी डे समूह की पेरेंट कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (CDEL) के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया। NCLT की बेंगलुरु बेंच ने 8 अगस्त को आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज लिमिटेड (IDBI TSL) की ओर से दायर याचिका को स्वीकार कर लिया।

                    AUGUST 13, 2024 / 2:10 PM IST

                    HINDALCO Q1: मुनाफा 600 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,471 करोड़ रुपये पर पहुंच

                    पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 600 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,471 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जबकि आय `19,904 करोड़ रुपये से बढ़कर 22,155 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं Aluminium कारोबार EBITDA 3,630 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कॉपर कारोबार EBITDA 805 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

                      AUGUST 13, 2024 / 2:01 PM IST

                      GUJARAT FLUORO Q1: मुनाफा सालाना आधार पर 201 करोड़ रुपये से घटकर 108 करोड़ रुपये पर रहा

                      पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 201 करोड़ रुपये से घटकर 108 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि कंसो आय 1209 करोड़ रुपये से घटकर 1176 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 348 करोड़ रुपये से घटकर 262 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 28.8% से घटकर 22.3% पर आ गया है।

                        AUGUST 13, 2024 / 1:47 PM IST

                        GODREJ INDUSTRIES Q1: मुनाफा सालाना आधार पर 13 करोड़ रुपये से बढ़कर 120 करोड़ रुपये पर रहा

                        पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 13 करोड़ रुपये से बढ़कर 120 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि कंसो आय 2,921 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,134 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 394 करोड़ रुपये से बढ़कर 478 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 13.5% से बढ़कर 15.2% पर आ गया है।

                          AUGUST 13, 2024 / 1:38 PM IST

                          DILIP BUILDCON Q1: मुनाफा सालाना आधार पर 13 करोड़ रुपये से बढ़कर 120 करोड़ रुपये पर पहुंचा

                          पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 13 करोड़ रुपये से बढ़कर 120 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि कंसो आय 2,921 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,134 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 394 करोड़ रुपये से बढ़कर 478 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 13.5% से बढ़कर 15.2% पर आ गया है।

                            AUGUST 13, 2024 / 1:31 PM IST

                            PATEL ENGG Q1: मुनाफा सालाना आधार पर 38 करोड़ रुपये से बढ़कर 48 करोड़ रुपये पर पहुंचा

                            पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा सालाना आधार पर 38 करोड़ रुपये से बढ़कर 48 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि कंसो आय 1,119 करोड़ रुपये से घटकर 1,102 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 170 करोड़ रुपये से बढ़कर 168 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 15.2% से बढ़कर 15.3% पर आ गया है।

                              AUGUST 13, 2024 / 1:26 PM IST

                              IPCA LABS Q1: मुनाफा सालाना आधार पर 162.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 192 करोड़ रुपये पर रहा

                              पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा `सालाना आधार पर 162.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 192 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि कंसो आय 1,585.2 करोड़ रुपये से बढ़कर `2,092.6 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA `307.2 करोड़ रुपये से बढ़कर `392.8 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 19.4% से घटकर 18.8% पर आ गया है।

                                AUGUST 13, 2024 / 1:11 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates:आरती इंडस्ट्रीज पर ब्रोकर्स की राय

                                आरती इंडस्ट्रीज पर ब्रोकर्स का कहना है कि लो मार्जिन प्रोडक्ट बेचने से कंपनी के नतीजों पर असर हुआ है। लगातार चौथी तिमाही में कंपनी की EBITDA में सुधार हुआ है। वित्त वर्ष 2025 और वित्त वर्ष 2026 के लिए EPS अनुमान घटाया गया है। वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में एग्रोकेमिकल में रिकवरी संभव है। नुआमा ने आरती इंडस्ट्रीज पर " BUY" रेटिंग देते हुए 903 रुपए का टारगेट दिया है। जबकि, EMKAY ने 800 रुपए का लक्ष्य देते हुए " BUY" रेटिंग दी है। जबकि मॉर्गन स्टेनली ने 615 रुपए का लक्ष्य देते हुए " EQUAL-WEIGHT" रेटिंग दी है। वहीं, कोटक ने 470 रुपए का लक्ष्य देते हुए "SELL" रेटिंग दी है।

                                  AUGUST 13, 2024 / 12:58 PM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:इंफोसिस को GST मामले में राहत संभव

                                  9 सितंबर को दिल्ली में GST Council की बैठक होगी। Infosys, Foreign एयरलाइन्स और शिपिंग लाइंस को GST नोटिस मामले में आंशिक राहत सकती है । Health और Life Insurance के प्रीमियम पर GST कटौती को लेकर चर्चा संभव है।

                                    AUGUST 13, 2024 / 12:39 PM IST

                                    Stock Market LIVE Updates: दिन के निचले स्तर पर बाजार

                                    बाजार में गिरावट बढ़ी है और बाजार दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में बिकवाली हावी हुई है। फिलहाल सेंसेक्स 255.40 अंकों की गिरावट के साथ 79,398.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 77.70 अंक टूटकर 24,269.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                      AUGUST 13, 2024 / 12:36 PM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:14 अगस्त को खुलेगा Indus Towers का बायबैक

                                      INDUS TOWERS 14-21 अगस्त तक बायबैक की तैयारी में है। फिलहाल

                                      INDUS TOWERS का शेयर एनएसई पर 3.75 रुपये यानी 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 412 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                        AUGUST 13, 2024 / 12:34 PM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:डीजल में 5% एथेनॉल ब्लेंडिंग की तैयारी- सूत्र

                                        सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार डीजल में 5% एथेनॉल ब्लेंडिंग की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रस्ताव पर पिछले हफ्ते PMO के साथ बैठक हुई थी। डीजल में एथेनॉल ब्लेंडिंग की टेस्टिंग जारी है। टेस्टिंग एजेंसी ARAI का ब्लेंडिंग पर काम जारी है। जल्द ही तेल कंपनियों के लिए निर्देश संभव है।

                                          AUGUST 13, 2024 / 12:10 PM IST

                                          Stock Market LIVE Updates: Alembic Pharma को Dabigatran Etexilate दवा को US FDA से मंजूरी मिली

                                          Alembic Pharma को Dabigatran Etexilate दवा को US FDA से मंजूरी मिली है। कंपनी को हृदय रोग की दवा को US FDA से मंजूरी मिली है। फिलहालAlembic Pharma का शेयर एनएसई पर 19.05 रुपये यानी 1.72 फीसदी की बढ़त के साथ 1090.30 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                            AUGUST 13, 2024 / 11:43 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:नतीजों के बाद हिंदुस्तान कॉपर में तेजी, वोडाफोन में आई गिरावट

                                            अच्छे नतीजों के बाद हिंदुस्तान कॉपर में जोरदार तेजी देखने को मिल रहा है। हिंदुस्तान कॉपर शेयर 3% के उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर में शामिल है। वहीं रिजल्ट के बाद वोडाफोन आइडिया में मुनाफावसूली का सिलसिला जारी है और शेयर 2% फिसला है।

                                              AUGUST 13, 2024 / 11:35 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:आरती इंडस्ट्रीज का शेयर 13% से ज्यादा गिरा

                                              कॉन कॉल में मैनेजमेंट की कमजोर टिप्पणियों से आरती इंडस्ट्रीज में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आरती इंडस्ट्रीज 13% से ज्यादा गिरकर बना वायदा का टॉप लूजर बना है। मैनेजमेंट ने गाइडेंस के हिसाब से EBITDA हासिल होने पर संदेह जताया है।

                                                AUGUST 13, 2024 / 10:55 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:यूनीकॉमर्स सॉल्यूशंस के शेयरों की लिस्टिंग रही शानदार

                                                यूनीकॉमर्स सॉल्यूशंस के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 168 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 108 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 230.00 रुपये और NSE पर 235.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 118 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Unicommerce eSolutions Listing Gain) मिला।

                                                  AUGUST 13, 2024 / 10:31 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:Interarch Building Products IPO 19 अगस्त को होगा ओपन

                                                  इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स का पब्लिक इश्यू 19 अगस्त को खुल रहा है। इसके लिए प्राइस बैंड 850-900 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। IPO 21 अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए यह 16 अगस्त को ओपन होगा। IPO क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 26 अगस्त को होगी।

                                                    AUGUST 13, 2024 / 10:07 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:NSE पर FIRSTCRY 40% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

                                                    FIRSTCRY की शानदार लिस्टिंग हुई है। BSE पर FIRSTCRY करीब 35% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। वहीं NSE पर FIRSTCRY करीब 40% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। NSE पर 651 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ।

                                                      AUGUST 13, 2024 / 10:01 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:JSW Steel ऑस्ट्रेलिया की M Res NSW में खरीदेगी 66.67% हिस्सेदारी

                                                      जेएसडब्ल्यू स्टील ऑस्ट्रेलिया की कंपनी M Res NSW HCC में 66.67 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए 12 करोड़ डॉलर खर्च किए गए जाएंगे। जेएसडब्ल्यू स्टील के बोर्ड ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। जेएसडब्ल्यू स्टील ने शेयर बाजार को बताया है कि उसके मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी जेएसडब्ल्यू स्टील (नीदरलैंड) के जरिए ऑस्ट्रेलियाई कंपनी में यह निवेश किया जाएगा। इसके तहत 60,000,000 क्लास B शेयर खरीदे जाएंगे, जो M Res NSW की 66.67 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

                                                        AUGUST 13, 2024 / 9:51 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates-कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की बाजार पर राय

                                                        कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बेंचमार्क इंडेक्स में उतार-चढ़ाव भरा कारोबारी सत्र देखने को मिला। निफ्टी 21 अंक नीचे बंद हुआ जबकि सेंसेक्स 57 अंक नीचे सेटल हुआ। तकनीकी रूप से देखें तो सुबह-सुबह इंट्राडे बिकवाली के बाद बाजार ने 24200/79200 के पास सपोर्ट लिया और वहां से तेजी से वापसी की। हालांकि, यह 24400/79850 के रजिस्टेंस जोन से ऊपर बंद होने में विफल रहा। बुल्स के लिए, 24400/79850 तत्काल ब्रेकआउट ज़ोन होगा। इसके ऊपर जाने पर बाजार 24500-24550/80100-80400 तक बढ़ सकता है। दूसरी तरफ, 24300/79500 से नीचे गिरावट बढ़ सकती। इससे नीचे जाने पर बाजार 24200-24170/79200-79000 के स्तर को फिर से छू सकता है।

                                                          AUGUST 13, 2024 / 9:28 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates-OLA ELECTRIC में 5 करोड़ शेयरों में कई सौदे हुए

                                                          OLA ELECTRIC में 5 करोड़ शेयरों में कई सौदे हुए है। लार्ज ट्रेड की कुल वैल्यू `624 करोड़ है। फिलहाल Ola Electric का शेयर एनएसई पर 9.30 बजे के आसपास 7.91  रुपये यानी 7.06 फीसदी की बढ़त के साथ 118.25 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                            AUGUST 13, 2024 / 9:23 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- सेंसेक्स और निफ्टी सपाट खुले

                                                            आज बाजार में फ्लैट ओपनिंग देखने को मिली। बाजार खुलने के समय निफ्टी करीब 12 अंक नीचे खुला जबकि बैंक निफ्टी में 130 अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं सेंसेक्स भी 110 अंक गिरकर खुला। लेकिन निफ्टी मिडकैप इंडेक्स और निफ्टी आईटी इंडेक्स मजबूती के साथ हरे निशान में खुले

                                                              AUGUST 13, 2024 / 9:13 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                              बैंक निफ्टी के लिए पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस 50,780, 50,940, और 51,201 के स्तर पर दिख रहा है। पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट 50,259, 50,098, और 49,838 के लेवल पर नजर आ रहा है। फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस 51066, 51,513 के लेवल पर दिख रहा है। जबकि फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट 49,724, 48,862 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                                AUGUST 13, 2024 / 9:12 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                निफ्टी के लिए पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट 24,244, 24,183 और 24,083 के लेवल पर नजर आ रहा है। जबकि पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस 24,444, 24,505 और 24,605 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                  AUGUST 13, 2024 / 9:09 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में

                                                                  आज बाजार में प्री-ओपनिंग में मजबूती देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में नजर आये हैं। JSW Steel, Power Grid, Vodafone, Orchid Pharma के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 186.44 अंक या 0.23 प्रतिशत ऊपर 79,835.36 के स्तर पर दिखा। जबकि निफ्टी 180.20 प्वाइंट या 0.74 प्रतिशत ऊपर 24,527.20 पर नजर आया

                                                                    AUGUST 13, 2024 / 9:04 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates-डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत हुई मजबूत

                                                                    डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज मजबूती के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे मजबूत होकर 83.94 के स्तर पर खुला। वहीं कल रुपया 83.97 के स्तर पर बंद हुआ था।

                                                                      AUGUST 13, 2024 / 8:56 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates-प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                                      प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि भारतीय बाजारों ने आज के कारोबारी सत्र की शुरुआत सुस्ती के साथ की। इसके बाद तेज रिकवरी हुई। बीच सत्र में सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद कारोबारी सत्र के आखिरी हिस्से में फिर से गिरावट हावी हो गई। अंत में निफ्टी 20.50 अंकों की गिरावट के साथ 24,347 पर बंद हुआ। कंसोलीडेशन रेंज के ऊपरी छोर को छूने के बाद निफ्टी ने एक लॉन्ग लेग्ड डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। फिर से अपट्रेंड शुरू होने के लिए 24,450-24,470 के जोन से ऊपर एक मजबूत क्लोजिंग जरूरी है। वहीं, नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 24,200 पर सपोर्ट दिख रहा है।

                                                                        AUGUST 13, 2024 / 8:45 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates-जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर की बाजार पर राय

                                                                        जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि भारतीय बाजार आज सपाट रहा। इसकी शुरुआती चाल अदाणी-हिंडेनबर्ग-सेबी प्रकरण से प्रभावित हुई। हालांकि, बाजार ने ग्लोबल बाजारों से सकारात्मक संकेत लेते हुए बाद में तेजी पकड़ी। इसके अलावा, घरेलू बाजार रिटेल महंगाई में गिरावट की उम्मीद कर रहा है। अच्छे मानसून से रिटेल महंगाई कम होने की उम्मीद है। फिर भी, तेल की कीमतों में तेजी और खाने-पीने की चीजों की महंगाई में उतार-चढ़ाव को देखते हुए महंगाई बढ़ने का जोखिम बना हुआ है।

                                                                          AUGUST 13, 2024 / 8:38 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates-वोडाफोन आइडिया का घाटा घटा

                                                                          पहली तिमाही में वोडाफोन आइडिया का घाटा 16% घटा है। रेवेन्यू और EBITDA पर दबाव दिखा है।। मार्जिन और ARPU फ्लैट रहे है। कंपनी की नेट इटरेस्ट इमकम (NII) में 11.2% की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो साल दर साल 651.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 724.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

                                                                            AUGUST 13, 2024 / 8:32 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates-MSCI ग्लोबल इंडेक्स में बदलाव का एलान

                                                                            MSCI ग्लोबल इंडेक्स में बदलाव का एलान किया है। MSCI ग्लोबल इंडेक्स में HDFC BANK का वेटेज बढ़ेगा। दो चरणों में करीब 1.8 बिलियन डॉलर की खरीदारी आएगी । साथ ही, डिक्सन, वोडाफोन आइडिया, RVNL समेत 7 शेयर इंडेक्स में शामिल हुए। वहीं बंधन बैंक बाहर हुआ। 30 अगस्त को बदलाव लागू होंगे।

                                                                              AUGUST 13, 2024 / 8:15 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates-बढ़ी सोने-चांदी की चमक

                                                                              इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में भी उछाल आया है। COMEX पर सोना एक दिन में 2% चढ़ा है। सोने का दिसंबर वायदा रिकॉर्ड स्तरों के करीब पहुंचा। COMEX पर सोने का दिसंबर वायदा $2517 तक पहुंचा। सोने का भाव 2 अगस्त को रिकॉर्ड $2522 तक पहुंचा था। जबकि COMEX पर एक दिन में चांदी 2.50% चढ़ी। चांदी का सितंबर वायदा 28 डॉलर के पार निकला है। US मिडिल ईस्ट में सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है। बाजार को सितंबर में US में दरें घटने की उम्मीद है।

                                                                                AUGUST 13, 2024 / 8:05 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates-जून IIP ग्रोथ 5 महीने के निचले स्तर पर

                                                                                महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। रिटेल महंगाई 3.54 फीसदी के साथ जुलाई में 5 साल के निचले स्तर पहुंच गई है। वहीं खाद्य मंहगाई भी घटकर 5.42 फीसदी हुई है। उधर 4.2फीसदी के साथ जून IIP ग्रोथ 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा है।

                                                                                  AUGUST 13, 2024 / 8:00 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                                  12 अगस्त को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में नेट बिकवाली की है। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से एक बार फिर खरीदारी दिखी है। FIIs ने सोमवार को कैश मार्केट में 4,681 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं । DIIs ने इस दिन कैश मार्केट में 4,478 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं ।

                                                                                    AUGUST 13, 2024 / 7:56 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates-US में बढ़ेगी महंगाई

                                                                                    अमेरिका में WPI के आंकड़े आज और CPI के आंकड़े कल जारी होने वाले है। खुदरा महंगाई दर माह-दर-माह 0.2 फीसदी और सालाना आधार पर 3 फीसदी बढ़ने की संभावना है।10-साल के अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 3.7 बेसिस प्वॉइंट घटकर 3.19 फीसदी पर है। चीन में सुस्त ग्रोथ के नजरिए को देखते हुए OPEC ने 2024 और 2025 ग्लोबल ऑयल डिमांड के अनुमान में कटौती कर दी है।

                                                                                      AUGUST 13, 2024 / 7:48 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत

                                                                                      ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिले हैं। एशियाई बाजारों में ढ़ाई परसेंट तक की तेजी नजर आई है। डाओ फ्यूचर्स ऊपर कारोबार करता नजर आया। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार करता दिखाई दिया। अमेरिका में महंगाई आंकड़ों से पहले MIXED कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस 140 प्वाइंट नीचे गिर गया। लेकिन नैस्डैक और S&P बढ़त पर बंद होने में कामयाब हुए।

                                                                                        AUGUST 13, 2024 / 7:38 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- 13 अगस्त का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                        गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।