Get App

लाइव ब्लॉग

Closing Bell: वौलेटिलिटी के बीच बाजार बढ़त पर हुआ बंद, आईटी शेयरों ने किया आउटपरफॉर्म

Closing Bell: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 149.85 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 79,105.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 4.80 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 24,143.80 के स्तर पर बंद हुआ

MoneyControl News AUGUST 14, 2024 / 3:36 PM IST

Closing Bell: वीकली एक्सपायरी पर बाजार में दायरे में कारोबार देखने को मिला। निफ्टी बैंक की फ्लैट क्लोजिंग हुई। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिला। मेटल, फार्मा शेयरों में बिकवाली रही। वहीं ऑटो, तेल-गैस इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। TCS, HCL Technologies, Infosys, Tech Mahindra और BPCL टॉप गेनर रहें। वहीं divis Labs, Hero MotoCorp, Coal India, ONGC और Ultra

 Stock Market Live Updates:सीएलएसए ने Hindalco Industries पर Outperform रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 760 रुपये का लक्ष्य दिया है।
Stock Market Live Updates:सीएलएसए ने Hindalco Industries पर Outperform रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 760 रुपये का लक्ष्य दिया है।
AUGUST 14, 2024 / 3:36 PM IST

Closing Bell: वौलेटिलिटी के बीच बाजार बढ़त पर हुआ बंद

वीकली एक्सपायरी पर बाजार में दायरे में कारोबार देखने को मिला। निफ्टी बैंक की फ्लैट क्लोजिंग हुई। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिला। मेटल, फार्मा शेयरों में बिकवाली रही। वहीं ऑटो, तेल-गैस इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। TCS, HCL Technologies, Infosys, Tech Mahindra और BPCL टॉप गेनर रहें। वहीं divis Labs, Hero MotoCorp, Coal India, ONGC और UltraTech Cement टॉप लूजर रहें।

आईटी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस, रियल्टी, मेटल, फार्मा, मीडिया इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।

इस बीच बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 149.85 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 79,105.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 4.80 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 24,143.80 के स्तर पर बंद हुआ।

    AUGUST 14, 2024 / 3:29 PM IST

    MTNL Q1:कंसो घाटा तिमाही दर तिमाही आधार पर 783 करोड़ रुपये से घटकर `773 करोड़ रुपये पर आ गया

    कंसो घाटा तिमाही दर तिमाही आधार पर 783 करोड़ रुपये से घटकर `773 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंसो आय 209 करोड़ रुपये से घटकर `184 करोड़ रुपये पर आ गई है। EBITDA घाटा 75 करोड़ रुपये से बढ़कर `111 करोड़ रुपये पर रहा है ।

      AUGUST 14, 2024 / 3:21 PM IST

      EID PARRY Q1: मुनाफा 108 करोड़ रुपये से घटकर 91.3 करोड़ रुपये पर रहा

      पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा `108 करोड़ रुपये से घटकर `91.3 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय 7,026.5 करोड़ रुपये से घटकर `6,747 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA 668 करोड़ रुपयेसे घटकर `483 करोड़ रुपये पर रहा।

        AUGUST 14, 2024 / 3:03 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:FY25 के दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार करेगी HIND ZINC

        FY25 के दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार करेगी। कंपनी 20 अगस्त को डिविडेंड का एलान करेगी।

          AUGUST 14, 2024 / 2:56 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:Apollo Hospitals पर Macquarie पर राय

          मैक्यावरी ने Apollo Hospitals पर Underperform की राय दी है और स्टॉक पर 5040 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q1 आय और मुनाफा अनुमान के मुताबिक रहे। Q1 EBITDA अनुमान से 6% कमजोर रहा। कुल मिलाकर EBITDA मार्जिन 13.3%, 14% का अनुमान था।

            AUGUST 14, 2024 / 2:52 PM IST

            VASCON ENGG:मुनाफा 11.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 9.6 करोड़ रुपये पर रहा

            पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 11.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 9.6 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 12 करोड़ रुपयेसे घटकर 9.6 करोड़ रुपये पर रही है।

              AUGUST 14, 2024 / 2:51 PM IST

              Mazagon Dock Ship Q1: मुनाफा 314 करोड़ रुपये से बढ़कर `696 करोड़ रुपये पर रहा

              पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 314 करोड़ रुपये से बढ़कर `696 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 2,173 करोड़ रुपयेसे बढ़कर 2,357 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 172 करोड़ रुपये से बढ़कर 642 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 7.9% से बढ़कर 27.2% पर रहा।

                AUGUST 14, 2024 / 2:40 PM IST

                JULY TRADE DATA: जुलाई में एक्सपोर्ट 1.5% घटा

                जुलाई में एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 1.5% घटकर $3,398 Cr पर रहा। जुलाई इंपोर्ट 7.5% बढ़कर $5,748 Cr पर आ गया। वहीं सालाना आधार पर व्यापार घाटा 23.7% बढ़कर $2,350 Cr पर रहा है।

                  AUGUST 14, 2024 / 2:17 PM IST

                  Swan Energy Q1: मुनाफा कंसो 74 करोड़ रुपये से बढ़कर `139 करोड़ रुपये पर रहा

                  कंपनी का मुनाफा कंसो 74 करोड़ रुपये से बढ़कर `139 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि कंसो आय 804 करोड़ रुपये से बढ़कर `1142 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 237 करोड़ रुपये से बढ़कर `381 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 29.5% से बढ़कर 33.4% पर रहा।

                    AUGUST 14, 2024 / 2:01 PM IST

                    Stock Market Live Updates:Pharmazz में 5% हिस्सेदारी $1.5 Cr में खरीदेगी SUN PHARMA

                    SUN PHARMA अमेरिका की कंपनी Pharmazz में 5% हिस्सेदारी $1.5 Cr में खरीदेगी। Pharmazzअमेरिका की कंपनी है ।

                      AUGUST 14, 2024 / 1:57 PM IST

                      Stock Market Live Updates:PSP PROJECTS को मिला 2 ऑर्डर, शेयर 5% से ज्यादा भागा

                      कंपनी को `654 करोड़ रुपये के दो ऑर्डर मिले है। फिलहाल का शेयर एनएसई पर 5.40 रुपये यानी 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 697 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

                        AUGUST 14, 2024 / 1:40 PM IST

                        ETHOS Q1: मुनाफा सालाना आधार 18.2 करोड़ रुपये से बढ़कर `23 करोड़ रुपये पर पहुंचा

                        पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार 18.2 करोड़ रुपये से बढ़कर `23 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि आय 230 करोड़ रुपये से बढ़कर `273.2 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA `33.9 करोड़ रुपये से बढ़कर `43.2 करोड़ रुपये पर आ गई है। EBITDA मार्जिन 14.7% से बढ़कर 15.8% पर रहा है।

                          AUGUST 14, 2024 / 1:22 PM IST

                          Stock Market Live Updates:Manappuram Finance पर Morgan Stanley की राय

                          Morgan Stanley ने Manappuram Finance परOverweight रेटिंग की राय दी है और 245 रुपये का लक्ष्य दिया है। मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि ऊंचे स्टैंडअलोन क्रेडिट कॉस्ट और MFI सब्सिडियरी की वजह से मुनाफा अनुमान से कमजोर रहा। तिमाही में ज्यादा ऊंचे बॉरोईंग की वजह से स्टैंडअलोन NIM अनुमान से कमजोर रहा। यील्ड्स अनुमान के मुताबिक, गोल्ड लोन यील्ड्स तिमाही आधार पर 30 बेसिस प्वॉइंट घटकर 22.2% रहा। मैनेजमेंट ने गोल्ड लोन ग्रोथ को लेकर FY25 के लिए गाइडेंस 12-13% से बढ़ाकर 15% किया।

                            AUGUST 14, 2024 / 1:10 PM IST

                            Stock Market Live Updates:Piramal Enterprises पर CLSA की राय

                            सीएलएसए ने Piramal Enterprises पर Underperform की राय दी है। और स्टॉक के लिए 860 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य रखा है। सीएलएसए का कहना है कि एकमुश्त गेन्स की वजह से क्रेडिट कॉस्ट निगेटिव, ऑपरेटिंग मुनाफा कम रहा। AUM ग्रोथ साल-दर-साल 10% बढ़ी, रिटेल बुक में साल-दर-साल 43% की ग्रोथ रही। ग्रोथ और क्रेडिट कॉल्ट पर असर पड़ सकता है। मैनेजमेंट ने छोटी अवधि में कॉस्ट ऑफ फंड्स पर दबाव होगा।

                              AUGUST 14, 2024 / 12:52 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को भी दिया टैक्स वसूली का अधिकार, माइनिंग शेयरों पर दबाव

                              माइनिंग टैक्स मामले में SC ने फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को बकाया वसूलने की मंजूरी दी है। SC ने कई शर्तों के साथ 2005 की तारीख तय की है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि माइनिंग कंपनियों को 2005 से टैक्स देना होगा। हालांकि SC ने इंटरेस्ट और पेनाल्टी को खारिज किया। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि कंपनियों पर कोई इंटरेस्ट, पेनाल्टी नहीं लगेगा। कंपनियां 12 साल के किस्तों में पैसा दे सकेंगी। इस खबर के बाद मेटल शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है।

                              पूरी खबर यहां पढ़ें- Mining stocks: माइनिंग कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट, सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को भी दिया टैक्स वसूली का अधिकार

                                AUGUST 14, 2024 / 12:42 PM IST

                                Stock Market Live Updates: Hindalco Industries पर CLSA की राय

                                सीएलएसए ने Hindalco Industries पर Outperform रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 760 रुपये का लक्ष्य दिया है। एल्युमीनियम COP कम रहने और कॉपर मुनाफा बढ़ने से Q1 EBITDA अनुमान से बेहतर रहा। स्पॉट LME पहली तिमाही के मुकाबले 210 डॉलर प्रति टन रहा। बेहतर मिक्स और हेजिंग के जरिए मुनाफे पर असर को कम करने की कोशिश होगी। डाउनस्ट्रीम विस्तार अब लगभग पूरा हो चुका है, अब अपस्ट्री प्रोजेक्ट्स पर फोकस रहेगा।

                                  AUGUST 14, 2024 / 12:27 PM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:Max Financials पर Jefferies की राय

                                  जेफरीज ने Max Financials पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 1220 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। जेफरीज का कहना Q1 VNB साल-दर-साल 3% बढ़ी, प्रीमियम ग्रोथ अनुमान से कमजोर रहा। कमजोर प्रीमियम मिक्स की वजह से पहली तिमाही में कमजोरी दिखी। Banca और eCom को बेहतर से मैनेज करने की वजह से प्रीमियम मिक्स सामान्य होने की उम्मीद है। ROEV ग्रोथ 14%, EV ग्रोथ 30%, कैपिटल इनक्लुजन भी शामिल है। FY26 के लिए P/EV 1.5 गुना होने के साथ वैल्युएशन आकर्षक रहा।

                                    AUGUST 14, 2024 / 12:00 PM IST

                                    JULY WPI: जुलाई में होलसेल महंगाई दर 2.04% पर आ गई

                                    जुलाई में होलसेल महंगाई दर 2.04% पर आ गई है। महीने दर महीने आधार पर जुलाई में WPI दर 3.36% से घटकर 2.04% पर आ गई है। प्राइमरी आर्टिकल्स WPI 8.80% से घटकर 3.08% पर आ गया है।फ्यूल एंड पावर WPI 1.03% से बढ़कर 1.72% पर रही है । मैन्युफैक्चर्ड Pdts WPI 1.43% से बढ़कर 1.58% पर आ गई ।

                                      AUGUST 14, 2024 / 11:49 AM IST

                                      SIAM JULY DATA: जुलाई में पैसेंजर वाहन बिक्री सालाना आधार पर 2.5% घटी

                                      जुलाई में पैसेंजर वाहन बिक्री सालाना आधार पर 2.5% घटकर 3.41 लाख यूनिट पर रहा है। जुलाई में 2-व्हीलर बिक्री 12.5% बढ़कर 14.4 लाख यूनिट पर रहा। जुलाई में 3-व्हीलर बिक्री 5.1% बढ़कर 59,073यूनिट पर रहा। जुलाई में मोटरसाइकिल बिक्री 4% बढ़कर 8.5 लाख यूनिट रहा।

                                        AUGUST 14, 2024 / 11:29 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:NBCC को मिला हरियाणा सरकार से ऑर्डर

                                        एनबीसीसी को हरियाणा सरकार से `528.2 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।फिलहाल स्टॉक एनएसई पर 3.50 रुपये यानी 2 फीसदी की बढ़त के साथ 176.70 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

                                          AUGUST 14, 2024 / 11:07 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates: जून तिमाही में और बढ़ा घाटा, बिकवाली के चलते 2% टूटाGMR Airports का शेयर

                                          जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रा के लिए चालू वित्त वर्ष की शुरुआत फीकी रही और इसका घाटा और बढ़ गया। इसका झटका आज शेयरों पर भी दिख रहा है और यह 2 फीसदी से अधिक फिसल गया। फिलहाल BSE पर यह 1.64 फीसदी की गिरावट के साथ 93.20 रुपये के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ 92.85 रुपये के भाव तक फिसल गया था।

                                            AUGUST 14, 2024 / 10:43 AM IST

                                            Stock Market Live Updates: हीरोमोटोकॉर्प पर ब्रोकरेज की राय

                                            गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने हीरो मोटोकॉर्प को 'बेचें (Sell)' की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 4,250 रुपये रखा है। यह मंगलवार के बंद भाव से स्टॉक में 19 प्रतिशत की भारी गिरावट का संकेत देता है। ब्रोकरेज का कहना है कि एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) तिमाही आधार पर 3 प्रतिशत कम हुआ है, जिससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी इनवेंट्री का स्तर बढ़ने के चलते डिस्काउंट दे रही है। गोल्डमैन सैक्स को हीरो मोटोकॉर्प के वॉल्यूम ग्रोथ में भविष्य में कुछ जोखिम नजर आता है।

                                              AUGUST 14, 2024 / 10:24 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:IT शेयरों में अच्छी तेजी

                                              बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। निफ्टी 24150 के करीब फ्लैट नजर आ रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव ज्यादा है। इस बीच IT शेयरों में आज अच्छा एक्शन दिख रहा है। TCS डेढ़ परसेंट के उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना है। वहीं कैपिटल गुड्स, फार्मा और मेटल में दबाव दिख रहा है।

                                                AUGUST 14, 2024 / 9:57 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:बाजार में निचले स्तर से रिकवरी

                                                बाजार में निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिल रही है। आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर लाल निशान में कामकाज कर रहे हैं। मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक इंडेक्स, पावर, रियल्टी, कैपिटल गुड्स इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

                                                  AUGUST 14, 2024 / 9:20 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24200 पर खुला

                                                  पॉजिटीव ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार की शुरुआत भी आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 71.30 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 79,027.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 6.90 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 24,145.90 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                  Tata Motors, Hindalco, Sun Pharma, Tech Mahindra और HCL Tech were निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं Divis Labs, Hero Motocorp, Adani Enterpris es, Adani Ports और UltraTech Cement निफ्टी के टॉप लूजर हैं।

                                                    AUGUST 14, 2024 / 9:08 AM IST

                                                    Rupee Open: 6 पैसे मजबूत खुला रुपया

                                                    डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत होकर 83.91 पर खुला । वहीं मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.97 के स्तर पर बंद हुआ था।

                                                      AUGUST 14, 2024 / 9:07 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates:डॉलर इंडेक्स सपाट, एशियाई करेंसीज की चाल

                                                      बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर इंडेक्स प्रमुख मुद्राओं के मजबूत कारोबार कर रहा था। फिलहाल ये 102.66 के स्तर पर दिख रहा है। एशियाई मुद्राओं में जापानी येन को छोड़कर, सभी दूसरी मुद्राएं बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बढ़त के साथ कारोबार कर रही थीं। साल दर साल आधार पर, थाई बहत, जापानी येन, मलेशियाई रिंगिट और सिंगापुर डॉलर में 2-8 प्रतिशत की बढ़त हुई है।

                                                        AUGUST 14, 2024 / 9:04 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

                                                        प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 146.63 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 79,029.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 59.30 अंक यानी 0.25 फीसदी कीबढ़त के साथ 24200 के आसपास नजर आ रहा हैं।

                                                          AUGUST 14, 2024 / 9:00 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates: FIIs - DIIs के आंकड़े

                                                          विदेशी संस्थागत निवेशकों ने एक बार फिर मगंलवार को कैश मार्केट में नेट बिकवाली की है। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इस दिन खरीदारी की है। FIIs ने कल कैश मार्केट में 2,107 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। DIIs ने इस दिन कैश मार्केट में 1,240 करोड़ रुपये के नेट शेयर खरीदे हैं।

                                                            AUGUST 14, 2024 / 8:45 AM IST

                                                            एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: आरती इंडस्ट्रीज, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स

                                                            एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आदित्य बिड़ला कैपिटल, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बंधन बैंक, बायोकॉन, बिड़लासॉफ्ट, ग्रैन्यूल्स इंडिया, इंडिया सीमेंट्स, इंडियामार्ट इंटरमेश, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, पंजाब नेशनल बैंक, आरबीएल बैंक, सेल, सन टीवी नेटवर्क के नाम शामिल है।

                                                              AUGUST 14, 2024 / 8:28 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:बैंक निफ्टी के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                              बैंक निफ्टी के लिए पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस 50,354, 50,537 और 50,833 पर है जबकि पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट 49,763, 49,580 और 49,285 पर है। वहीं फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस 50,536, 51,064 पर है। फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट 49,712, 48,854 पर है।

                                                              बैंक निफ्टी के खास फॉर्मेशन की बात करें तो बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न भी बनाया। इसमें मोमेंटम इंडीकेटर में निगेटिव रुझान देखने को मिला। बैंक निफ्टी कल 746 अंक या 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 49,832 पर बंद हुआ। यह 50 फीसदी फिबोनाची रिट्रेसमेंट स्तर (49,712) के करीब पहुंच गया, जिसे 4 जून के निचले स्तर से 4 जुलाई के रिकॉर्ड हाई तक रहा जो आम तौर पर बड़े सपोर्ट के रूप में काम करता है।

                                                                AUGUST 14, 2024 / 8:24 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                Nifty के लिए पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट 24,112, 24,055 और 23,962 पर है जबकि पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस 24,298, 24,356 और 24,449 पर है। पिछले कारोबारी सत्र में हाई वेव जैसे पैटर्न के बाद, निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, जिसमें आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) और एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डायवर्जेंस) जैसे मोमेंटम इंडीकेटर निगेटिव जोन में बने रहे।

                                                                  AUGUST 14, 2024 / 8:19 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates: प्रोग्रेसिव शेयर्स के आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                                  प्रोग्रेसिव शेयर्स के आदित्य गग्गर का कहना है कि एक सुस्त शुरुआत के बाद, मंदड़ियों ने पूरी ताकत से हमला किया। निफ्टी आज पूरे कारोबारी सत्र में लाल निशान में रहा। दिन के अंत में निफ्टी 208 अंकों की गिरावट के साथ 24,139 पर बंद हुआ। आईटी को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। इसमें मेटल और पीएसयू बैंक सबसे ज्यादा दबाव में रहे। ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रुझान देखने को मिला। जहां मिडकैप ने मामूली रूप से बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ।

                                                                  एक बड़ी रेड कैंडल के साथ, इंडेक्स फिर से 23,960-24,400 की रेंज में वापस आ गया है। ट्रेडर्स को सलाह है कि जब तक इंडेक्स इस रेंज के किसी भी छोर को तोड़ कर स्पष्ट तस्वीर न दे, तब तक इंतजार करें।

                                                                    AUGUST 14, 2024 / 8:05 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर की बाजार पर राय

                                                                    जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर ने कहा कि मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू बाजार लाल निशान में बंद हुआ। हाल ही में आए आईआईपी डेटा से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती के संकेत मिले हैं। एफआईआई द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली और हाई वैल्यूएशन गिरावट में और योगदान कर रहे हैं। हाल की निगेटिव घटनाओं का कम से कम असर होने के बावजूद, बाजार पर दबाव है। अब तक आए नतीजे भी अच्छे नहीं रहे हैं। अगर बाद की तिमाहियों में मजबूती नहीं दिखती तो डाउनग्रेड हो सकता है।

                                                                      AUGUST 14, 2024 / 7:59 AM IST

                                                                      Global Market Cues:यूएस में अनुमान से बेहतर महंगाई आंकड़ों से ग्लोबल बाजारों में रौनक, एशिया मजबूत

                                                                      अमेरिका में अनुमान से बेहतर महंगाई आंकड़ों से ग्लोबल बाजारों में रौनक देखने को मिला। कल नैस्डैक और डाओ जोंस 400 प्वाइंट से ज्यादा उछले। एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने को मिल रही है। GIFT NIFTY 75.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.08 फीसदी की बढ़त के साथ 36,624.69 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.18 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.10 फीसदी चढ़कर 22,035.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 17,233.68 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है।

                                                                        AUGUST 14, 2024 / 7:52 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates: 36% बढ़ा हीरो मोटो का मुनाफा

                                                                        पहली तिमाही में हीरो मोटो का मुनाफा 36% बढ़ा है। किसी एक तिमाही में सबसे ज्यादा PROFIT हुआ। जबकि रेवेन्यू में 16% की बढ़त देखने को मिली। मार्जिन में भी बढ़त दिखी। हालांकि सभी आंकड़े अनुमान से थोड़े कम रहे हैं।

                                                                          AUGUST 14, 2024 / 7:44 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:आज इन कंपनियों के नतीजे आएंगे

                                                                          निफ्टी में आज किसी कंपनी के नतीजे नहीं जारी होने वाले हैं. वायदा बाजार में Glenmark Pharma और HAL के नतीजे जारी होने वाले हैं ।कैश मार्केट से Bajaj Healthcare, Borosil, EID Parry, Hinduja Global, Mazagon Dock, MTNL, NFL, Ola Electric, Red Tape, SpiceJet, Suprajit Engineering और Tarsons Products समेत अन्य कंपनियों के नतीजे जारी होंगे।

                                                                            AUGUST 14, 2024 / 7:38 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates: अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 83.2% बढ़ा

                                                                            अपोलो हॉस्पिटल्स के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। पहली तिमाही में मुनाफा 83 फीसदी तो आय 15 फीसदी बढ़ी है। वहीं मार्जिन भी उम्मीद से 2 फीसदी ज्यादा रही है।

                                                                              AUGUST 14, 2024 / 7:38 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates: 13 अगस्त को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                              13 अगस्त को कमजोरी के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी सभी सेक्टरों में आई बिकवाली के बीच 24150 से नीचे चला गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 692.89 अंक या 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 78,956.03 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 208 अंक या 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 24,139 पर बंद हुआ।

                                                                                AUGUST 14, 2024 / 7:37 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- 14 अगस्त का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।