Closing Bell: सपाट बंद हुआ बाजार
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दायरे में कारोबार होता दिखा। आज के कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। जबकि मिडकैप फ्लैट, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। मेटल, तेल-गैस, एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। जबकि PSE, IT, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। ऑटो, बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा।
Hindalco Industries, BPCL, Shriram Finance, Tata Steel और LTIMindtree निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं M&M, Bajaj Auto, Axis Bank, IndusInd Bank और SBI Life Insurance निफ्टी का टॉप लूजर रहा।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो ऑटो और बैंक को छोड़कर सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। आईटी, हेल्थकेयर, मेटल, ऑयल एंड गैस, पावर, टेलीकॉम, मीडिया इंडेक्स 0.5-2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 12.16 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 80,424.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 31.50 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 24,572.65 के स्तर पर बंद हुआ।