Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 26, 2024 / 3:37 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 612 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के स्तर पर हुआ बंद, हरे निशान में रहा सभी सेक्टर

Closing Bell: सेंसेक्स 611.90 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 81,698.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 187.45 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 25010.60 के स्तर पर बंद हुआ

Closing Bell: शानदार ग्लोबल संकेतों से बाजार में जोश रहा और सेंसेक्स, निफ्टी लगातार 5वें दिन बढ़त पर बंद हुए। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही जबकि मेटल, रियल्टी, IT शेयरों में खरीदारी रही। वहीं एनर्जी, PSE, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 611.90 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 81,698.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 187.45 अंक यानी 0.76 फी

 Closing Bell:आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी	रही जबकि मेटल, रियल्टी, IT शेयरों में खरीदारी रही। वहीं एनर्जी, PSE, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए।
Closing Bell:आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही जबकि मेटल, रियल्टी, IT शेयरों में खरीदारी रही। वहीं एनर्जी, PSE, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए।
AUGUST 26, 2024 / 3:34 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स, निफ्टी लगातार 5वें दिन बढ़त पर बंद हुए

शानदार ग्लोबल संकेतों से बाजार में जोश रहा और सेंसेक्स, निफ्टी लगातार 5वें दिन बढ़त पर बंद हुए। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही जबकि मेटल, रियल्टी, IT शेयरों में खरीदारी रही। वहीं एनर्जी, PSE, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए।

Hindalco, NTPC, HCL Technologies, Bajaj Finserv और ONGC निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं Apollo Hospitals, Hero MotoCorp, Adani Ports, Eicher Motors और Nestle India निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

आज सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। आईटी, मेटल, ऑयल एंड गैस , रियल्टी इंडेक्स 1-2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 611.90 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 81,698.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 187.45 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 25010.60 के स्तर पर बंद हुआ।

    AUGUST 26, 2024 / 3:26 PM IST

    Stock Market LIVE Updates: Emcure Pharma पर जेफरीज की राय

    जेफरीज ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 1600 रुपये का टारगेट दिया है। कंपनी के पास कॉम्प्लेक्स मॉलीक्युल बनाने के लिए मजबूती केमिस्ट्री स्किल्स हैं। अमेरिकी बाजार में उतार-चढ़ाव को लेकर कोई एक्सपोजर नहीं है। भारत और कनाडा में ग्रोथ शानदार है। ऑपरेटिंग लेवरेज और कर्ज कम होने से कंपनी को फायदा मिलेगा। भारत में मार्केट शेयर बढ़ने और एक्सपोर्ट्स में नए लॉन्च से आय CAGR में 11% की बढ़त संभव है. FY24-27 के दौरान मुनाफा 27% CAGR से बढ़ सकता है।

      AUGUST 26, 2024 / 3:20 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:AARTI DRUGS के बोर्ड ने बायबैक को दी मंजूरी

      कंपनी के बोर्ड ने बायबैक को मंजूरी दी है। बोर्ड ने 900 रुपये प्रति शेयर बायबैक को मंजूरी दी है। टेंडर रूट के जरिए बायबैक को मंजूरी दी है। कंपनी 6.65 Lk शेयरों का बायबैक करेगी। बायबैक पर कंपनी 59.85 Cr खर्च करेगी। बायबैक के लिए 5 सितंबर को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

        AUGUST 26, 2024 / 3:01 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:Honasa Consumer को मिली NCLT से मंजूरी, शेयर में तेजी

        Honasa Consumer के विलय के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की मंजूरी मिल गई है। होनासा कंज्यूमर को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल, चंडीगढ़ से जस्ट4किड्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, फ्यूजन कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड और होनासा कंज्यूमर के विलय की योजना को मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है।जिसने शेयरों को लेकर माहौल पॉजिटिव कर दिया। इसके चलते शेयर 14 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए।

          AUGUST 26, 2024 / 2:39 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:KEC International को मिला 1079 करोड़ रुपये का ऑर्डर, शेयर में तेजी

          KEC International के शेयरों में 5 फीसदी का उछाल आया। कंपनी को 1,079 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले है। कंपनी को यह ऑर्डर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) और केबल्स बिजनेस में मिले हैं।

            AUGUST 26, 2024 / 2:34 PM IST

            Stock Market LIVE Updates:पेटीएम को सेबी से मिला नोटिस, शेयर 9% टूटा

            मनीकंट्रोल को सूत्रों के हलावे से मिली खबर के मुताबिक पेटीएम फाउंडर और बोर्ड को सेबी की तरफ से कारण बताओ नोटिस मिली है। सेबी ने तथ्यों को छुपाने के मामले में कारण बताओ नोटिस भेजा है। सूत्रों के मुताबिक प्रोमोटर नियमों की अनदेखी का मामला है। इस खबर के बाद पेटीएम का शेयर 9 फीसदी टूटा है।

              AUGUST 26, 2024 / 2:13 PM IST

              Stock Market LIVE Updates:Investec की Bansal Wire पर राय

              ब्रोकरेज फर्म Investec ने Bansal Wire को बाय रेटिंग दी है और इसके लिए 400 रुपये का टारगेट दिया है। Investec ने कहा कि कमोडिटी स्टील और स्टेनलेस वायर मार्केट में कंपनी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. प्रोडक्ट रेंज भी बड़ा है। ग्राहकों और इंडस्ट्री कंस्ट्रेशन को कम किया है । कंपनी दो पहल पर काम कर रही है, जिसमें शानदार मुनाफे की उम्मीद है। स्टील कॉर्ड्स और स्टेनलेस स्टील रॉड्स में बैकवर्ड इंटीग्रेशन की शुरुआत कर रही है। FY24-27 के लिए EBITDA CAGR 40% से ज्यादा रहने का अनुमान है।

                AUGUST 26, 2024 / 1:55 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:Emcure Pharma पर ब्रोकरेज की राय

                Emcure Pharma के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने 'खरीदने (Buy)' की सलाह दी है। कंपनी के शेयर करीब डेढ़ महीने पहले स्टॉक एक्सचेजों पर लिस्ट हुए थे। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने एमक्योर फार्मा के शेयरों को 'Buy' रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है और इसके लिए 1,600 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह शुक्रवार के बंद भाव से कंपनी के शेयरों में करीब 15 फीसदी की और तेजी आने की उम्मीद जताता है।

                  AUGUST 26, 2024 / 1:37 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates: Zydus Life पर सिटी की राय

                  सिटी ने इस स्टॉक पर बिकवाली की राय दी है और इसके टारगेट प्राइस को 890 रुपये पर रखा है। सिटी का कहना है कि Asacol HD जेनेरिक दवा के लिए एक और जेनेरिक कंपिटीशन आ गया है। Teva को US FDA से Asacol HD के लिए मंजूरी मिल गई है। साथ ही 180 दिनों की एक्सक्लुसिविटी भी मिली है. FY24 में संभावित तर पर इस दवा की बिक्री करीब 140 - 160 मिलियन डॉलर की हुई है। Teva के इस नए लॉन्च के साथ ही दवा की बिक्री मौजूदा स्तर से करीब 40-50% तक कम हो सकती है। इस दवा कि बिक्री को लेकर बढ़ते कंपिटीशन से वैल्युएशन पर भी असर संभव है।

                    AUGUST 26, 2024 / 1:20 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:HSBC की ओला इलेक्ट्रिक पर क्या है राय

                    ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म HSBC के एनालिस्ट्स ने ओला इलेक्ट्रिक के शेयर के लिए 'BUY' रेटिंग दी है। साथ ही टारगेट प्राइस 140 रुपये प्रति शेयर रखा है। अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा सालाना आधार पर लगभग 30 प्रतिशत बढ़कर 347 करोड़ रुपये हो गया। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 32 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1,644 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1,243 करोड़ रुपये था

                      AUGUST 26, 2024 / 1:05 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates: NIIT में 20% का अपर सर्किट

                      दिग्गज निवेशक रमेश दमानी की एंट्री से NIIT में तूफानी तेजी देखने को मिली। NIIT के शेयर में 20% का अपर सर्किट लगा। रमेश दमानी ने ब्लॉक डील के जरिये कंपनी में करीब 8 लाख शेयर खरीदे हैं।

                        AUGUST 26, 2024 / 12:49 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates: सरकारी कंपनियों में जोरदार एक्शन

                        सरकारी कंपनियों में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। निफ्टी CPSE इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा चढ़ा। ऑयल इंडिया, ONGC और NTPC 3 से 4 परसेंट तक भागे है।

                          AUGUST 26, 2024 / 12:34 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:Akasa Air की 3 साल में ₹8,300 करोड़ जुटाने की तैयारी

                          Akasa Air अगले 3 साल में करीब 8,300 करोड़ रुपये ( 1 अरब डॉलर) तक जुटाने की योजना बना रही है। इस राशि का इस्तेमाल एयरलाइन अपने बेड़े के साइज और मार्केट हिस्सेदारी को बढ़ाने में करेगी। इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि इस राशि को इक्विटी और डेट दोनों तरीकों से जुटाया जाएगा। हालांकि इस फंडिंग राउंड में एयरलाइन की को-फाउंडर और दिवंगत दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुवाला की पत्नी, रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) के भाग लेने की संभावना नहीं है।

                          पूरी खबर यहां पढ़ें- Akasa Air की 3 साल में ₹8,300 करोड़ जुटाने की तैयारी, रेखा झुनझुनवाला रह सकती है इस फंडिंग से बाहर

                            AUGUST 26, 2024 / 12:12 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:बजाज ऑटो पर एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह की राय

                            सुदीप ने कहा कि बजाज ऑटो हायर टॉप-हायर बॉटम पैटर्न में कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को स्टॉक में तेज उछाल देखने को मिला। इसमें कल 25 जनवरी, 2024 के बाद का हाइएस्ट ट्रेडिंग वॉल्यूम भी देखने को मिला। यह शेयर के लिए तेजी का लगातार पांचवां सप्ताह रहा। डेली औरवीकली RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्श ) दोनों तेजी के संकेत दे रहे हैं। हालांकि शेयर में हाल में आई तेजी के बाद कुछ कंसोलीडेशन हो सकता है, लेकिन उम्मीद है कि निकट भविष्य में इसमें तेजी जारी रहेगी।

                              AUGUST 26, 2024 / 11:54 AM IST

                              Stock Market LIVE Updates: Apollo Hospital पर नोमुरा की राय

                              अपोलो हॉस्पिटल पर नोमुरा ने न्यूट्रल रेटिंग की राय दी है। स्टॉक पर 6724 रुपये का टारगेट प्राइस 6856 रुपये का लक्ष्य दिया है। नोमुरा ने मौजूदा स्तर से अस्पताल के मुनाफे में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। डिजिटल सेगमेंट में शानदार ग्रोथ देखने को मिला है। कंपनी की मौजूदा वैल्युएशन इंडस्ट्री की दूसरी कंपनियों के मुकाबले प्रीमियम पर है। मौजूदा अस्पतालों के विस्तार को लेकर सीमित मौके दिख रहे हैं। विस्तार की वजह से छोटी अवधि में EBITDA पर असर पड़ सकता है।

                                AUGUST 26, 2024 / 11:46 AM IST

                                Stock Market LIVE Updates:Divi's Laboratories और LTIMindtree के शेयरों में तेजी

                                Divi's Laboratories और LTIMindtree के शेयरों को निफ्टी 50 इंडेक्स से बाहर निकालने का ऐलान हो चुका है। हालांकि इसके बावजूद इन दोनों कंपनियों के शेयरों में आज 26 अगस्त को 1 फीसदी से अधिक तेजी देखी गई। NSE की इंडेक्स मेंटीनेंस सब-कमिटी (Equity) हर 6 महीने पर सभी इंडेक्सों की समीक्षा करती है।

                                  AUGUST 26, 2024 / 11:31 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates: निफ्टी पर सुदीप शाह की राय

                                  एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि कुल मिलाकर बाजार में तेजी का रुझान कायम है। पिछले तीन हफ्तों से निफ्टी हायर टॉप, हायर बॉटम पैटर्न बन रहा है। सुदीप शाह को उम्मीद है कि इस हफ्ते निफ्टी में तेजी जारी रहेगी, इसलिए निफ्टी में बुल कॉल स्प्रेड रणनीति इस्तेमाल करके पैसे बनाए जा सकते हैं। उनका मानना ​​है कि अगर निफ्टी 24940 के स्तर को पार कर जाता है तो यह शॉर्ट टर्म में 25,150-25,200 के स्तर की ओर बढ़ सकता है।

                                    AUGUST 26, 2024 / 11:00 AM IST

                                    Forcas Studio IPO Listing: लिस्टिंग पर ही पैसे डबल

                                    Forcas Studio के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 417 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 80 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 152.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Forcas Studio Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 159.60 रुपये (Forcas Studio Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 99.50 फीसदी मुनाफे में हैं।

                                      AUGUST 26, 2024 / 10:47 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates: 90 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ Brace Port Logistics

                                      Brace Port Logistics का शेयर NSE SME पर IPO के अपर प्राइस बैंड 80 रुपये से 90 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 152 रुपये पर लिस्ट हुआ। तुरंत ही शेयर में 5 प्रतिशत की तेजी आई और 159.60 रुपये पर अपर सर्किट ​लग गया।

                                        AUGUST 26, 2024 / 10:31 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates: SHILPA MEDICARE ने NorUDCA टैबलेट का ट्रायल किया पूरा

                                        कंपनी ने NorUDCA टैबलेट की फेज-3 क्लिनिकल स्टडी का ट्रायल पूरा किया है। NorUDCA नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज की दवा है।

                                          AUGUST 26, 2024 / 10:29 AM IST

                                          Interarch IPO Listing: 44% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू

                                          Interarch Building Products के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 93 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 900 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 1291.20 रुपये और NSE पर 1,299.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 44 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Interarch Building Products Listing Gain) मिला।

                                            AUGUST 26, 2024 / 10:24 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:BHEL को 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का मिला ऑर्डर

                                            कंपनी को 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के 3 ऑर्डर मिले है। कंपनी को ADANI POWER और उसकी सब्सिडियरी MEL से ऑर्डर मिला है। मध्यप्रदेश और राजस्थान में थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिले।

                                              AUGUST 26, 2024 / 10:14 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:रिलायंस इंडस्ट्रीज पर Kotak Institutional Equities की राय

                                              FY24 के लिए सालाना रिपोर्ट से रिटेल कैपेक्स में 50% की कमी आना पॉजिटिव है। FY24 में कंज्यमूर कैपेक्स में केवल 7% की गिरावट देखने को मिली है। टेलीकॉम कारोबार का कैपेक्स अभी भी ऊपरी स्तर पर है। दूसरे सेगमेंट में 5 गुना की बढ़ोतरी है. कैपेक्स में आगे और गिरावट की उम्मीद। टेलीकॉम कैपेक्स सामान्य होने से नेट डेट भी कम होगा. न्यू एनर्जी में निवेश की रफ्तार अभी भी सुस्त है। FY24 में कंपनी ने 1-1.2 अरब डॉलर का निवेश किया है। स्टॉक पर ब्रोकरेज ने 3300 रुपये का टारगेट दिया है।

                                                AUGUST 26, 2024 / 9:55 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:AU Small Finance Bank में बाजार खुलते ही बिक गई ₹840 करोड़ की हिस्सेदारी

                                                एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में आज 26 अगस्त को 840 करोड़ रुपये की एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस डील में बैंक के करीब 1.30 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ है, जो इसकी 1.7 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इन शेयरों को औसतन 630 रुपये के भाव पर खरीदा बेचा गया। मनीकंट्रोल इस डील में शामिल खरीदारों और विक्रेताओं की तुरंत पहचान नहीं कर सका। जून तिमाही तक के आंकड़ों के मुताबिक, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 22.92 फीसदी थी।

                                                  AUGUST 26, 2024 / 9:18 AM IST

                                                  Market Open:सेंसेक्स 230 अंक चढ़ा, निफ्टी 24900 के आसपास खुला

                                                  भारतीय बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 234.25 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 81,320.46 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 57.65 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 24,880.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                    AUGUST 26, 2024 / 9:06 AM IST

                                                    Rupee Open: 8 पैसे मजबूत होकर खुला रुपया

                                                    डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे मजबूत होकर खुला। रुपया 83.89/$ के मुकाबले 83.81/$ पर खुला है।

                                                      AUGUST 26, 2024 / 9:04 AM IST

                                                      Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में मजबूत दिखी बाजार की चाल

                                                      प्री-ओपनिंग मे बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 270.94 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 81,357.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 123.55 अंक यानी 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 24,946.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                        AUGUST 26, 2024 / 9:04 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates: निफ्टी बैंक पर अनुज सिंघल की राय

                                                        अनुज ने बैंक निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि बैंक निफ्टी सभी मूविंग एवरेज के ऊपर निकलने में कामयाब रहा। इसमें पहला सपोर्ट 50,778-50,841 (20 and 50 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 50,400-50,500 (चार्ट में मुताबिक) पर है। पहला रजिस्टेंस 51,100-51,200 (चार्ट में मुताबिक) पर जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51,400-51,500 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। निफ्टी बैंक में अभी सिर्फ इंट्राडे ट्रेड करें। 51,200 के ऊपर बंद होने पर पोजीशनल लॉन्ग होगा।

                                                          AUGUST 26, 2024 / 8:53 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates: निफ्टी पर अनुज सिंघल की राय

                                                          अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि पहला रजिस्टेंस 24,900-24,975 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,050-25,100 (All-time high) पर है। मौजूदा लॉन्ग सौदों में 24,680 का SL लगाएं। पहला सपोर्ट 24,700-24,800 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,607-24,654 (पिछले हफ्ते के निचले स्तर) पर है। निफ्टी पर खरीदारी का जोन 24,750-24,800 पर है जबकि पोजीशन जोड़ने का जोन 24,700-24,750 पर है। नए लॉन्ग सौदों का स्टॉपलॉस 24,600 के पास लगाए।

                                                            AUGUST 26, 2024 / 8:52 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates:बैंक निफ्टी की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                            पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस 51,069, 51,131, और 51,231 पर है जबकि पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट 50,870, 50,808, और 50,708 पर है। इधर फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस 51,095, 51517 पर है जबकि फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट 50,592, 49,732 पर है।

                                                              AUGUST 26, 2024 / 8:52 AM IST

                                                              Stock Market LIVE Updates:Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                              पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट 24,785, 24,764 और 24,731 पर है जबकि पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस 24,851, 24,871 और 24,904 पर है।

                                                                AUGUST 26, 2024 / 8:44 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates:मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका की बाजार पर राय

                                                                मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि कल जैक्सन होल सिम्पोजियम में अमेरिकी फेड चेयरमैन पॉवेल के भाषण पर सभी की निगाहें लगी रहेंगी। निवेशक ब्याज दरों में कटौती से जुड़े संकेतों की तलाश करेंगे। सितंबर की बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें जोरों पर हैं। इसके बाद की बैठकों में दरों में और कटौती की जाएगी। इसलिए निकट भविष्य में बाजार में मजबूती आने की संभावना है। आगे सेक्टर रोटेशन और स्टॉक-विशेष एक्शन देखने को मिलेगा।

                                                                  AUGUST 26, 2024 / 8:33 AM IST

                                                                  Stock Market LIVE Updates:क्रूड और गोल्ड कीमतों में मजबूती

                                                                  इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संकट और गहराया है। हमास और इजरायल के बीच बातचीत सकारात्मक नहीं है। मध्य पूर्व संघर्ष में इजरायल के खिलाफ ईरान भी शामिल हो सकता है। मध्य पूर्व संकट की वजह से ब्रेंट में लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड का भाव 80 डॉलर के करीब पहुंच गया है। उधर गोल्ड कीमतों में एक परसेंट का उछाल आया है। COMEX GOLD का भाव 2550 डॉलर के पास पहुंचा है।

                                                                    AUGUST 26, 2024 / 8:22 AM IST

                                                                    Stock Market LIVE Updates:रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय

                                                                    रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि सोमवार को बाजार अमेरिकी फेड के भाषण के बाद ग्लोबल संकेतों पर प्रतिक्रिया करेगा। अजीत तब तक पॉजिटिव नजरिया बनाए रखने की सलाह देते हैं जब तक कि निफ्टी निर्णायक रूप से 24,500 से नीचे नहीं फिसल जाता। अजीत का मानना ​​है कि बैंकिंग सेक्टर आगे बाजार की दिशा तय करेगै। क्योंकि अन्य सेक्टर संतुलन बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस बीच, ट्रेडरों को पोजीशन लेने से बचना चाहिए और चुनिंदा शेयरों पर ही फोकस करना चाहिए।

                                                                      AUGUST 26, 2024 / 8:15 AM IST

                                                                      Stock Market LIVE Updates: FTSE ने किया छमाही समीक्षा का एलान

                                                                      FTSE ने इंडेक्स में छमाही समीक्षा का एलान किया। ALL WORLD INDICES में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, भारत डायनामिक्स, सेंट्रल बैंक, HUDCO समेत 13 भारतीय शेयर शामिल होंगे । 23 सितंबर से बदलाव लागू होंगे।

                                                                        AUGUST 26, 2024 / 8:03 AM IST

                                                                        Jio Fin: विदेश निवेश बढ़ाने की मंजूरी

                                                                        जियो फाइनेंशियल को विदेश निवेश की सीमा बढ़ाने की मंजूरी मिली, Department of Economic Affairs ने FPI सहित विदेशी निवेश बढ़ाकर 49% करने की इजाजत दी।

                                                                          AUGUST 26, 2024 / 7:54 AM IST

                                                                          Stock Market LIVE Updates:F&O बैन वाले शेयर

                                                                          F&O बैन में Balrampur Chini एक बार फिर शामिल हो गया है. LIC Housing Finance और Piramal Enterprises अब F&O बैन वाले शेयरों की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। Aarti Industries, Aditya Birla Fashion, Birlasoft, Chambal Fertilisers, GNFC, Granules India, Hindustan Copper, IEX, India Cements, NALCO, RBL Bank और Sun TV अभी भी F&O बैन लिस्ट में शामिल हैं।

                                                                            AUGUST 26, 2024 / 7:40 AM IST

                                                                            Stock Market LIVE Updates:निफ्टी में शामिल होंगे BEL और Trent

                                                                            NSE ने निफ्टी इंडेक्स में बदलाव का एलान किया है। निफ्टी 50 में BEL और TRENT शामिल होंगे। जबकि डिवीज लैब्स और LTIMINTREE बाहर जाएंगे। BEL में 65 करोड़ डॉलर तो TRENT में 46 करोड़ डॉलर इनफ्लो का अनुमान है। ये बदलाव 30 सितंबर से लागू होंगे।

                                                                              AUGUST 26, 2024 / 7:33 AM IST

                                                                              Stock Market LIVE Updates:23 अगस्त को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                              23 अगस्त को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सपाट बंद हुए । कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 80.12 अंक या 0.10 फीसदी बढ़कर 81,133.31 पर और निफ्टी 11.70 अंक या 0.05 फीसदी बढ़कर 24,823.20 पर बंद हुआ। लगभग 1810 शेयरों में तेजी आई। वहीं, 1603 शेयरों में गिरावट आई। जबकि 68 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                                                                AUGUST 26, 2024 / 7:32 AM IST

                                                                                Global Market: ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत

                                                                                फेडरल रिजर्व की ओर से सितंबर में ब्याज दरों में कटौती के साफ संकेतों से ग्लोबल बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को डेढ़ परसेंट तक उछले। डाओ जोंस में 450 अंकों से ज्यादा की तेजी दिखी। S&P 500 इंडेक्स भी प्रतिशत के लिहाज से इतनी ही बढ़त के साथ बंद हुआ। टेक शेयरों का इंडेक्स नैस्डैक 1.5% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इन सभी तीनों में तेजी के साथ ही अमेरिकी बाजार साप्ताहिक आधार पर बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा। एशिया मिला-जुला कारोबार हो रहा है जबकि गिफ्ट में करीब 50 प्वाइंट की बढ़त दिखा रहा है।

                                                                                  AUGUST 26, 2024 / 7:31 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- 26 अगस्त का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                  सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।