Akasa Air की 3 साल में ₹8,300 करोड़ जुटाने की तैयारी, रेखा झुनझुनवाला रह सकती है इस फंडिंग से बाहर

भारत की सबसे नई एयरलाइन, अकासा एयर (Akasa Air) अगले 3 साल में करीब 8,300 करोड़ रुपये ( 1 अरब डॉलर) तक जुटाने की योजना बना रही है। इस राशि का इस्तेमाल एयरलाइन अपने बेड़े के साइज और मार्केट हिस्सेदारी को बढ़ाने में करेगी। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि इस राशि को इक्विटी और डेट दोनों तरीकों से जुटाया जाएगा

अपडेटेड Aug 26, 2024 पर 12:24 PM
Story continues below Advertisement
Akasa Air: रेखा झुनझुनवाला के परिवार के पास अकासा एयर की करीब 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है

भारत की सबसे नई एयरलाइन, अकासा एयर (Akasa Air) अगले 3 साल में करीब 8,300 करोड़ रुपये ( 1 अरब डॉलर) तक जुटाने की योजना बना रही है। इस राशि का इस्तेमाल एयरलाइन अपने बेड़े के साइज और मार्केट हिस्सेदारी को बढ़ाने में करेगी। इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि इस राशि को इक्विटी और डेट दोनों तरीकों से जुटाया जाएगा। हालांकि इस फंडिंग राउंड में एयरलाइन की को-फाउंडर और दिवंगत दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुवाला की पत्नी, रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) के भाग लेने की संभावना नहीं है।

मनीकंट्रोल को एयरलाइन के एक सीनियर एग्जिक्यूटिव ने बताया, "अकासा एयर अगले दो से तीन सालों में करीब 50 नए विमानों की डिलीवरी लेने की तैयारी में है। इसी के साथ यह अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार करने की भी योजना बना रही है। एयरलाइन के मैनेजमेंट का अनुमान है कि इस योजना को अमलीजामा देने के लिए करीब 1 अरब डॉलर की जरूरत होगी।"

अकासा एयर, रेखा झुनझुनवाला, झुनझुनवाला परिवार और सीईओ विनय दुबे को भेजे गए ईमेल का खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं मिला था।


एक दूसरे एग्जिक्यूटिव ने बताया कि शेयर बाजार में 'बिग बुल' के नाम से जाने जाने वाले दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला के सपोर्ट के कारण अकासा एयर ने अपनी लॉन्चिंग के दौरान काफी ध्यान खींचा था। हालांकि एयरलाइन को झुनझुनवाला परिवार से अतिरिक्त फंड मिलने की उम्मीद नहीं है।

झुनझुनवाला परिवार और अकासा के को-फाउंडर और सीईओ विनय दुबे के पास एयरलाइन की करीब 65 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी है। इसमें झुनझुनवाला परिवार के पास फिलहाल 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो उन्हें सबसे बड़ा शेयरधारक बनाता है।

एक अधिकारी ने कहा, "झुनझुनवाला परिवार एयरलाइन के घाटे में आने का इंतजार कर रहा है, उसके बाद ही वह आगे और फंड डालने पर विचार करेगा।" उन्होंने कहा कि परिवार को एयरलाइन के विस्तार और भारतीय बाजार में आगे बढ़ने की क्षमता पर भरोसा है, लेकिन वे अतिरिक्त फंडिंग पर विचार करने से पहले एयरलाइन के कुछ खास मुकाम हासिल करने का इंतजार कर रहे हैं।"

पिछले हफ्ते इकनॉमिक टाइम्स ने बताया था कि प्रेमजी इनवेस्ट और क्लेपॉन्ड कैपिटल की अगुआई वाला एक कंसोर्टियम अकासा एयर में करीब 1,000 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए उससे बातचीत कर रहा है।

यह भी पढ़ें- Nifty 50 इंडेक्स में शामिल होंगी Bharat Electronics और Trent, शेयरों में तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।