Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 12, 2024 / 3:37 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 236 अंक टूटा, निफ्टी 24550 के नीचे हुआ बंद, आईटी शेयरों ने किया आउटपरफॉर्म

Stock Market Highlights:आईटी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। मीडिया इंडेक्स 2 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

Stock Market Highlights:वीकली एक्सपायरी के दिन ऊपर से बाजार फिसला है। हालांकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। स्मॉलकैप इंडेक्स रिकॉर्ड स्तरों से फिसला । IT शेयरों में अच्छी खरीदारी रही और ये इंडेक्स लगातार चौथे दिन बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी IT इंडेक्स रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा। FMCG, PSBs, ऑटो शेयरों में बिकवाली रही जबकि कंज्यूमर गुड्स, तेल-गैस शेयरों में बिकवा

Stock Market LIVE Updates: कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों मे अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। BSE और CAMS 2% से ज्यादा चढ़े है।
Stock Market LIVE Updates: कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों मे अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। BSE और CAMS 2% से ज्यादा चढ़े है।
DECEMBER 12, 2024 / 3:34 PM IST

Stock Market Highlights:वीकली एक्सपायरी के दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार

वीकली एक्सपायरी के दिन ऊपर से बाजार फिसला है। हालांकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। स्मॉलकैप इंडेक्स रिकॉर्ड स्तरों से फिसला । IT शेयरों में अच्छी खरीदारी रही और ये इंडेक्स लगातार चौथे दिन बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी IT इंडेक्स रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा। FMCG, PSBs, ऑटो शेयरों में बिकवाली रही जबकि कंज्यूमर गुड्स, तेल-गैस शेयरों में बिकवाली रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 236.18 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 81,289.96 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 93.10 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 24,548.70 के स्तर पर बंद हुआ।

Adani Enterprises, Tech Mahindra, IndusInd Bank, Bharti Airtel, Adani Ports निफ्टी के टॉप गेनर रहा। वहीं NTPC, Hero MotoCorp, HUL, Coal India और Tata Consumer निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

आईटी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। मीडिया इंडेक्स 2 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

    DECEMBER 12, 2024 / 3:24 PM IST

    Stock Market Live Updates:रिलायंस पावर के शेयरों में लगा 5% का अपर सर्किट

    रिलायंस पावर के शेयरों में आज 12 दिसंबर को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि रिलायंस पावर की एक सहयोगी कंपनी को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) से 930 मेगावाट का एक सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स मिला है। कंपनी ने बुधवार 11 दिसंबर को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसकी सहायक कंपनी रिलायंस एनयू सनटेक प्राइवेट लिमिटेड (रिलायंस NU सनटेक) को SECI की ओर से 9 दिसंबर 2024 को आयोजित एक ई-रिवर्स नीलामी में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के साथ 930 मेगावाट का एक सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट मिला है।

      DECEMBER 12, 2024 / 3:12 PM IST

      Stock Market Live Updates:TECH MAHINDRA ने SERVICENOW के साथ इंटीग्रेशन का ऐलान किया

      कंपनी ने SERVICENOW के साथ इंटीग्रेशन का ऐलान किया है। GenAI-पावर्ड एंटरप्राइज सर्विसेज मैनेजमेंट सॉल्यूशन के लिए इंटीग्रेशन का ऐलान किया है।

        DECEMBER 12, 2024 / 3:11 PM IST

        Stock Market Live Updates: ICICI Bank पर मोतीलाल ओसवाल की राय

        मोतीलाल ओसवाल ने जताई है। ब्रोकरेज ने ICICI Bank के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 1550 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के बीएसई पर पिछले बंद भाव से लगभग 17% ज्यादा है। ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक की लोन ग्रोथ अच्छी है और इसका फोकस प्रॉफिटेबल ग्रोथ पर है।मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि बैंक को उम्मीद है कि मार्जिन मोटे तौर पर स्थिर रहेगा, लेकिन रेट साइकिल में बदलाव से मार्जिन को नुकसान होगा। इसकी वजह है कि लोन बुक का करीब 51% हिस्सा रेपो से जुड़ा हुआ है।

          DECEMBER 12, 2024 / 2:24 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:भारत और रूस के बीच सबसे बड़ी Oil सप्लाई डील हुई- REUTERS

          REUTERS के हवाले से मिली खबर के मुताबिक भारत-रूस के बीच अब तक की सबसे बड़ी डील हुई है। RELIANCE IND और ROSNEFT के बीच तेल सप्लाई डील पर सहमति बनी है।सालाना $1,300 Cr की तेल सप्लाई डील हुई । भारत और रूस के बीच सबसे बड़ी Oil सप्लाई डील हुई। मौजूदा कीमत पर सालाना $13 बिलियन प्रति साल की डील हुई।

            DECEMBER 12, 2024 / 2:11 PM IST

            Stock Market LIVE Updates:NBCC को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट नियुक्त किया

            प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट नियुक्त किया है। SUPERTECH LTD. के 16 प्रोजेक्ट के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया है।

              DECEMBER 12, 2024 / 1:59 PM IST

              Stock Market Live Updates: GHCL के ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण मंजूरी मिली

              ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण मंजूरी मिली है। गुजरात के कच्छ में सोडा Ash ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी मिली है।

                DECEMBER 12, 2024 / 1:58 PM IST

                Stock Market Live Updates: कंटेनर कॉरपोरेशन की गोल्डमैन सैक्स की राय

                ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने इस शेयर को बेचने की सलाह दी है और इसके लिए 710 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि रेल कंटेनर ट्रैफिक में कमजोर ग्रोथ के चलते नतीजों में और गिरावट का जोखिम है। बढ़ते कॉम्पिटिशन के चलते मार्केट शेयर को लेकर भी चिंताएं हैं। पहली छमाही में 6% की सालाना ग्रोथ को कमजोर माना जा सकता है। कंपनी का मौजूदा ट्रैफिक रनरेट इसके महत्वाकांक्षी गाइडेंस पर सवाल उठाता है।

                  DECEMBER 12, 2024 / 1:30 PM IST

                  Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

                  आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24600, 24700 और 24800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24600, 24500 और 24400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 53400, 53500 और 53600 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 53300, 53200 और 53000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

                    DECEMBER 12, 2024 / 1:24 PM IST

                    Stock Market Live Update:लार्सन एंड टुब्रो पर मैक्यावरी की राय

                    ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने इस शेयर को आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है और इसके लिए 4,210 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकेरज का कहना है कि पश्चिम एशिया में इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन (E&C) के काफी मौके हैं, जिसका कंपनी फायदा उठा सकती है। घरेलू स्तर पर भी राज्यों और केंद्र सरकार की पूंजीगत व्यय योजनाओं में कंपनी की चुनिंदा भागीदारी है।कंपनी की नई पहलें मध्यम अवधि में बड़े पैमाने पर विकास की संभावना दिखाती हैं।

                      DECEMBER 12, 2024 / 1:09 PM IST

                      Stock Market Live Update:अदाणी ग्रुप शेयरों में तेजी

                      अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी की वजह पर नजर डालें ते FBI डायरेक्टर क्रिस्टोफर रे ने इस्तीफा दे दिया है। अब क्रिस्टोफर रे की जगह कुश पटेल लेंगे। क्रिस्टोफर रे के कार्यकाल में ही अदाणी ग्रुप पर रिश्वत के आरोप लगे थे। US कोर्ट में गौतम अदाणी समेत 8 लोगों के खिलाफ आरोप तय किया गया है। अब क्रिस्टोफर रे की विदाई से अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी आई है।

                        DECEMBER 12, 2024 / 1:07 PM IST

                        Stock Market Live update: Shakti Pumps के शेयर ने देखी 5% की तेजी

                        शक्ति पंप्स (इंडिया) के शेयरों में 12 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में अच्छा बाइंग इंट्रेस्ट देखने को मिला। कीमत 5 प्रतिशत उछली और शेयर 844.50 रुपये पर अपर सर्किट में लॉक हो गया। खरीद बढ़ने की प्रमुख वजह रही कंपनी को मिला 754 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसे महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की ओर से लेटर ऑफ एंपैनलमेंट मिला है।

                          DECEMBER 12, 2024 / 12:42 PM IST

                          Stock Market Live Updates:Rallis India पर एंटीक की राय

                          ब्रोकरेज फर्म एंटीक ने इस शेयर को बेचने की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 310 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज का कहना है कि अगले 5-6 सालो में कंपनी की पैन-इंडिया पर बाजार हिस्सेदारी को दोगुना करने की योजना है।बीज कारोबार में भी कंपनी ने रेवेन्यू को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। लंबी अवधि के लिहाज से रणनीति सही दिशा में, लेकिन एक्विजिशन एक प्रमुख चुनौती।

                            DECEMBER 12, 2024 / 12:28 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:ADANI GREEN ने राजस्थान में 250 MW सोलर पावर प्रोजेक्ट शुरू किया

                            राजस्थान में 250 MW सोलर पावर प्रोजेक्ट शुरू किया है। सब्सिडियरी Adani Green Energy Twenty Five Limited ने सोलर पावर प्रोजेक्ट शुरू किया है। प्लांट शुरू होने के बाद AGEL की रिन्युएबल जेनेरेशन क्षमता 11,434 MW हुई है।

                              DECEMBER 12, 2024 / 12:11 PM IST

                              Stock Market Live Updates: स्टील सेक्टर पर Morgan Stanley की राय

                              ब्रोकरेज ने इस सेक्टर में JSPL और JSW Steel को ओवरवेट की रेटिंग दी है और इनके लिए क्रमशः 1200 रुपये और 1150 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। वहीं Tata Steel ने इस शेयर को इक्वल वेट की रेटिंग दी है और इसके लिए 160 रुपये का टारगेट तय किया है। जबकि SAIL को इसने 115 रुपये के टारगेट के साथ अंडरवेट की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि 2025 में मार्जिन विस्तार के संकेत। हालांकि चीन में मांग की रिकवरी पर नजर रखनी होगी।

                                DECEMBER 12, 2024 / 12:03 PM IST

                                Stock Market Live Updates:Godawari Power का शेयर 8% उछला

                                Godawari Power का शेयर 8 फीसदी से अधिक उछलकर शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। गोदावरी पावर एंड इस्पात के शेयरों की यह तेजी गेल (GAIL) के साथ एक एग्रीमेंट के चलते आई है। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है।

                                  DECEMBER 12, 2024 / 11:34 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:मिरे एसेट शेयरखान के जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                  मिरे एसेट शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,750, 24,800 पर रजिस्टेंस और 24,550, 24,510 पर सपोर्ट है। 24,500 के स्टॉप-लॉस के साथ निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 24,750 और 24,858 का लक्ष्य रखें।जतिन गेडिया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 53,860, 53,900 पर रजिस्टेंस और 53,200, 53,160 पर सपोर्ट है। 53,100 के स्टॉप-लॉस के साथ बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 54,000-54,467 का लक्ष्य रखें।

                                    DECEMBER 12, 2024 / 11:20 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:रियल एस्टेट सेक्टर पर HSBC की राय

                                    ब्रोकरेज ने इस सेक्टर में गोदरेज प्रॉपर्टीज, DLF और शोभा लिमिटेड के स्टॉक को 'Buy' की रेटिंग दी है। वही ओबेरॉय रियल्टी को इसने होल्ड करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि ब्याज दर में कटौती और नए लॉन्च से सेक्टर को समर्थन मिलेगा। हालांकि मिड-इनकम स्तरों की ओर मांग का झुकाव होने से मार्जिन पर असर पड़ेगा।

                                      DECEMBER 12, 2024 / 11:05 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:TCS ने TELENOR DENMARK के साथ 5 साल का करार किया

                                      TELENOR DENMARK के साथ 5 साल का करार किया है। IT इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज के लिए करार किया है। टीसीएस TELENOR DENMARK का IT इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेज करेगी ।

                                        DECEMBER 12, 2024 / 10:58 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान सावंत की बाजार पर राय

                                        जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान सावंत का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,860, 25,300 पर रजिस्टेंस और 24,300, 23,800 पर सपोर्ट है। 24,860 से ऊपर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 24,600 के स्टॉप-लॉस के साथ, 25,300 का लक्ष्य रखें। विज्ञान सावंत का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 53,800, 54,460 पर रजिस्टेंस और 52,600, 51,400 पर सपोर्ट है। 53,800 से ऊपर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 53,450 के स्टॉप लॉस के साथ, 54,460 का लक्ष्य रखें।

                                          DECEMBER 12, 2024 / 10:55 AM IST

                                          Stock Market Live Updates:सीएट पर नोमुरा की राय

                                          ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस शेयर को न्यूट्रल रेटिंग दी है और इसके लिए 3,051 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का कहना है Camso अधिग्रहण से अंतरराष्ट्रीय और अधिक-मार्जिन वाले बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। मांग में ग्रोथ और लागत में कमी से अगले कुछ सालों में मार्जिन 20% तक सुधरने की उम्मीद। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि यह अधिग्रहण अगले 1-2 सालों में प्रति शेयर आय (EPS) में बढ़ोतरी करेगा।

                                            DECEMBER 12, 2024 / 10:38 AM IST

                                            Stock Market Live Updates:रिकॉर्ड ऊंचाई पर निफ्टी IT इंडेक्स

                                            IT शेयरों ने कमाल दिखाया है। लगातार चार दिनों की तेजी के बाद निफ्टी IT INDEX नए शिखर पर पहुंचा है। इन्फोसिस ने भी तेजी का नया रिकॉर्ड बनाया । मिडकैप IT में कोफोर्ज, नौकरी, LTIM में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है।

                                              DECEMBER 12, 2024 / 10:32 AM IST

                                              Stock Market Live Updates:कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयर दौड़े

                                              कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों मे अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। BSE और CAMS 2% से ज्यादा चढ़े है। साथ ही MCX, CDSL और एंजेल वन में भी रौनक देखने को मिल रहा है।

                                                DECEMBER 12, 2024 / 10:18 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के शितिज गांधी की बाजार पर राय

                                                एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के शितिज गांधी का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,800, 25,000 पर रजिस्टेंस और 24,600, 24,500 पर सपोर्ट है। 24,650 के निकट गिरावट पर निफ्टी वायदा खरीदें, 24,500 से नीचे स्टॉप-लॉस रखें, 24,900 का लक्ष्य रखें। शितिज गांधी का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 53,800, 54,000 पर रजिस्टेंस और 53,300, 53,000 पर सपोर्ट है। 53,300 के निकट गिरावट पर बैंक निफ्टी वायदा खरीदें, 53,000 से नीचे स्टॉप-लॉस रखें, 53,800 का लक्ष्य रखें।

                                                  DECEMBER 12, 2024 / 10:12 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:Emerald Tyre का शेयर ₹95 पर लिस्ट हुआ

                                                  एमेराल्ड टायर मैनुफैक्चरर्स के शेयरों की आज NSE SME पर धांसू एंट्री हुई और पहले ही दिन आईपीओ निवेशकों का पैसा डबल हो गया। इसके आईपीओ को ओवरऑल 530 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 95 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 180.50 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Emerald Tyre Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 189.50 रुपये (Emerald Tyre Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 99.47 फीसदी मुनाफे में हैं।

                                                    DECEMBER 12, 2024 / 9:22 AM IST

                                                    Market Open: सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट शुरुआत

                                                    बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई है। सेंसेक्स 51.67 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 81,566.03 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 0.60 अंक की गिरावट के साथ 24,641.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                      DECEMBER 12, 2024 / 9:05 AM IST

                                                      Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार की मिलीजुली चाल

                                                      प्री-ओपनिंग में बाजार की मिलीजुली चाल रही। सेंसेक्स 72.55 अंक यानी 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ 81,598.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 142.90 अंक यानी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 24,495.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                        DECEMBER 12, 2024 / 8:50 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates: फंड एक्शन

                                                        विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 11 दिसंबर को नेट सेलर रहे, क्योंकि उन्होंने 1012 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 2,007.85 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

                                                          DECEMBER 12, 2024 / 8:48 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates: अमेरिकी बाजार

                                                          नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स बुधवार को पहली बार 20,000 पर पहुंच गया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर उत्साह और ब्याज दरों में गिरावट की उम्मीदों ने टेक्नोलॉजी शेयरों में जोश भर दिया। कल डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फीसदी गिरकर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.82 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट भी 1.77 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

                                                            DECEMBER 12, 2024 / 8:47 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates: निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                            बैंक निफ्टी पर रणनीति बनाते हुए कहा कि 53,200 के SL के साथ लॉन्ग रहें। 53,650 के ऊपर निकले तो और पोजीशन जोड़ें। निफ्टी बैंक all-time high के लिए तैयार है। HDFC बैंक अब 2000 के लिए तैयार है। बाजार के लिए अगला बड़ा ट्रिगर अब रेट कट है। SBI all-time high के संकेत दे रहा है। अगर 53,200 टूटे तो बाहर हो जाएं। रिस्क-रिवॉर्ड काफी आकर्षक है। 200 अंकों का रिस्क है और 1500-2000 अंकों का रिवॉर्ड रहा।

                                                              DECEMBER 12, 2024 / 8:46 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:निफ्टी पर रणनीति

                                                              निफ्टी पर आज की स्ट्रैटेजी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहली रेंज 24,575-24,700 (कल की रेंज) पर है जबकि बड़ी रेंज 24,475-24,825 (ऑप्शन रेंज) पर है। आज निफ्टी में जोरदार volatility रह सकती है। पिछले हफ्ते ऑप्शन राइटर्स की जबर्दस्त पिटाई हुई थी । आज शायद पहले हाफ में कोई बड़ा एक्शन नहीं हो। 12 बजे के आस पास किसी बड़े मूव के लिए तैयार रहें । डेली volatility अब सिमटकर गुरुवार को आ गई है।

                                                                DECEMBER 12, 2024 / 8:33 AM IST

                                                                Crude Oil: क्रूड में लगी आग?

                                                                बाइडन सरकार रूसी तेल पर कड़े प्रतिबंध लगा सकती है । OPEC ने 2024 के लिए अुमान घटाया है। OPEC को 2.10 लाख BPD खपत की उम्मीद है। IEA ने कहा कि बाजार में 1 लाख BPD की अतिरिक्त सप्लाई हुई। 2025 में OPEC+ उत्पादन न बढ़ा तो भी सप्लाई ज्यादा होगा।

                                                                  DECEMBER 12, 2024 / 8:33 AM IST

                                                                  Global Market Cues: एशियाई बाजार

                                                                  एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 3.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.29 फीसदी की बढ़त के साथ 39,881.10 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.17 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.95 फीसदी चढ़कर 23,121.79 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 20,229.24 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 3,439.63 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                    DECEMBER 12, 2024 / 8:12 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates: मिरे एसेट शेयरखान में तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                                    मिरे एसेट शेयरखान में तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी आज सकारात्मक रुख के साथ खुला और एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए 32 अंक ऊपर हरे निशान में बंद हुआ। डेली चार्ट पर पिछले चार कारोबारी सत्रों से निफ्टी 24500 - 24800 के सीमित दायरे में अटका हुआ है। हमें उम्मीद है कि सीमित दायरे की यह कार्रवाई जारी रहेगी। निफ्टी के 24750 से ऊपर जाने पर ही यह संकेत मिलेगा कि तेजी का अगला चरण फिर से शुरू हो गया है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 24500 पर अहम सपोर्ट है। लॉन्ग पोजीशन के लिए यह लेवल स्टॉपलॉस है। जहां तक ​​डेरिवेटिव डेटा का सवाल है तो 24500 पुट और 24600 पुट ने मजबूत सपोर्ट बेस का संकेत देते हुए अच्छा ओपन इंटरेस्ट(OI) जोड़ा है। कॉल साइड पर हाइएस्ट बिल्ट अप 24700 पर दिख रहा है, उसके बाद 25000 पर सबसे ज्यादा बिल्ट अप है। निफ्टी वीकली पीसीआर (पुट कॉल रेशियो) 0.71 पर है, जो पिछले सत्र से अपरिवर्तित है और थोड़ी मंदी की भावना का संकेत दे रहा है। हालांकि,प्राइस एक्शन से बाजार के दायरे में रहने के संकेत मिल रहे हैं।

                                                                      DECEMBER 12, 2024 / 8:10 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:एल्युमिनियम हो सकते हैं सस्ते

                                                                      CNBC-आवाज की मेगा बजट एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक नाल्को, हिंडाल्को के लिए अच्छी खबर है। घरेलू एल्युमिनियम इंडस्ट्री को आने वाले बजट में बड़ी राहत मिल सकती है। कच्चे माल पर इंपोर्ट ड्यूटी घट सकती है।

                                                                        DECEMBER 12, 2024 / 8:01 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates: नुवामा वेल्थ में आज ब्लॉक डील संभव

                                                                        NUVAMA WEALTH में आज ब्लॉक डील के जरिए करीब 7% हिस्सा Edelweiss Group बेच सकता है। 6800 रुपए प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर 1700 करोड़ रुपए के बड़े सौदे संभव है। वहीं Neuland Labs में भी ब्लॉक डील हो सकती है। Smallcap World Fund 747 करोड़ रुपये में अपनी पूरी 3.8% हिस्सेदारी बेचेगा ।

                                                                          DECEMBER 12, 2024 / 7:54 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates: सोमवार को डिविडेंड पर वेदांता की बोर्ड बैठक

                                                                          वेदांता की सोमवार को अहम बैठक होगी। मौजूदा वित्त वर्ष के चौथे अंतरिम डिविडेंड पर विचार होगा। अब तक 35 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दे चुकी है।

                                                                            DECEMBER 12, 2024 / 7:53 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates: 11 दिसंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                            11 दिसंबर को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,600 से ऊपर टिका रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 16.09 अंक या 0.02 फीसदी बढ़कर 81,526.14 पर और निफ्टी 31.75 अंक या 0.13 फीसदी बढ़कर 24,641.80 पर बंद हुआ।

                                                                              DECEMBER 12, 2024 / 7:53 AM IST

                                                                              मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                              सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।