Stock Market Live Updates: सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई
निफ्टी बैंक मंथली एक्सपायरी पर बाजार दायरे में कारोबार करता नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स सीमित दायरे में बंद हुए। वहीं ऑटो, FMCG, तेल-गैस शेयरों में खरीदारी रही। मेटल, IT, PSU बैंक इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर `85.20/$ पर बंद हुआ।
Power Grid Corp, JSW Steel, SBI Life Insurance, IndusInd Bank और Grasim Industries निफ्टी के टॉप लूजर रहे। वहीं Tata Motors, Adani Enterprises, Eicher Motors, BPCL और ITC टॉप गेनर रहे।
ऑटो, एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस, रियल्टी, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही जबकि आईटी, मेटल, पीएसयू बैंक शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। इस बीच बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 67.30 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 78,472.87 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 25.80 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 23,727.65 के स्तर पर बंद हुआ।