Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 24, 2024 / 3:40 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में हुए बंद, मेटल, पावर शेयर फिसले, ऑटो, एफएमसीजी में बढ़त

Stock Market Highlights:ऑटो, एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस, रियल्टी, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही जबकि आईटी, मेटल, पीएसयू बैंक शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। इस बीच बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

Stock Market Highlights:निफ्टी बैंक मंथली एक्सपायरी पर बाजार दायरे में कारोबार करता नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स सीमित दायरे में बंद हुए। वहीं ऑटो, FMCG, तेल-गैस शेयरों में खरीदारी रही। मेटल, IT, PSU बैंक इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर `85.20/$ पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 67.30 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिर

Stock Market Live Updates:GULF OIL LUBRICANTS ने Nyara Energy के साथ करार किया है। कंपनी ने प्रीमियम ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट के लिए करार किया है।
Stock Market Live Updates:GULF OIL LUBRICANTS ने Nyara Energy के साथ करार किया है। कंपनी ने प्रीमियम ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट के लिए करार किया है।
DECEMBER 24, 2024 / 3:38 PM IST

Stock Market Live Updates: सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई

निफ्टी बैंक मंथली एक्सपायरी पर बाजार दायरे में कारोबार करता नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स सीमित दायरे में बंद हुए। वहीं ऑटो, FMCG, तेल-गैस शेयरों में खरीदारी रही। मेटल, IT, PSU बैंक इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर `85.20/$ पर बंद हुआ।

Power Grid Corp, JSW Steel, SBI Life Insurance, IndusInd Bank और Grasim Industries निफ्टी के टॉप लूजर रहे। वहीं Tata Motors, Adani Enterprises, Eicher Motors, BPCL और ITC टॉप गेनर रहे।

ऑटो, एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस, रियल्टी, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही जबकि आईटी, मेटल, पीएसयू बैंक शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। इस बीच बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 67.30 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 78,472.87 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 25.80 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 23,727.65 के स्तर पर बंद हुआ।

    DECEMBER 24, 2024 / 3:19 PM IST

    Stock Market Live Updates:AARTI DRUGS के महाराष्ट्र, तारापुर यूनिट को US FDA से EIR मिला

    महाराष्ट्र, तारापुर यूनिट को US FDA से EIR मिला। US FDA ने तारापुर यूनिट को EIR जारी किया है। तारापुर यूनिट को VAI के साथ EIR मिला है।

      DECEMBER 24, 2024 / 3:10 PM IST

      Stock Market Live Updates:टेलीकॉम कंपनियों विशेष तौर पर सिर्फ वॉइस पैक लॉन्च करने के निर्देश दिए- TRAI चेयरमैन

      TRAI चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा हैकि TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों विशेष तौर पर सिर्फ वॉइस पैक लॉन्च करने के निर्देश दिए है। उनका कहना है कि बहुत सारे लोग डाटा का इस्तेमाल नहीं करते। 30 दिन में कंपनियों को पैक उपलब्ध कराने होंगे। अनचाही कॉल्स के नियम कड़े करने के लिए कंसल्टेशन पेपर जारी किया है।

        DECEMBER 24, 2024 / 3:07 PM IST

        Stock Market Live Updates:Ventive Hospitality का आईपीओ अब तक 5 गुना सब्सक्राइब

        वेंटिव हॉस्पिटैलिटी के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 5.03 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 7.25 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.44 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 24 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी अपने पब्लिक इश्यू से 1,600 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके लिए 610-643 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

          DECEMBER 24, 2024 / 2:46 PM IST

          Stock Market Live Updates:बजट से पहले PM मोदी की बैठक

          बजट 2025 की तैयारियां तेज हुई है। इकोनॉमिस्ट और सेक्टोरल एक्सपर्ट के साथ PM मोदी की बैठक शुरू की। निजी निवेश और कंजम्पशन बढ़ाने के ऊपायों पर चर्चा हो सकती है।

            DECEMBER 24, 2024 / 2:43 PM IST

            Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

            आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23800, 23900 और 24000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23800, 23700 और 23600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51500, 51700 और 51800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51200, 51100 और 51000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

              DECEMBER 24, 2024 / 2:26 PM IST

              Stock Market Live Updates: डिफेंस सेक्टर Elara की राय

              ब्रोकरेज फर्म इलारा ने डिफेंस सेक्टर में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), भारत डायनेमिक्स और गार्डन रीच को अपने टॉप पिक्स में शामिल किया है। उसने HAL के लिए 5,465 रुपये, BEL के लिए 345 रुपये, भारत डायनेमिक्स के लिए 1,300 रुपये और गार्डन रीच के लिए 1,660 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज ने कहा क् चौथी तिमाही के दौरान ऑर्डर फ्लो में तेज बढ़ोतरी की उम्मीद है क्योंकि डिफेंस कैपेक्स का लक्ष्य FY25 में पूरा किया जाना है। FY25 में नेवी का बजट 18% बढ़ा है। HAL के इंजन संबंधित समस्याएं मार्च तक समाप्त होने की संभावना है, जिससे FY26 में कंपनी का इनफ्लो ₹1.2 लाख करोड़ तक बढ़ सकता है।

                DECEMBER 24, 2024 / 2:08 PM IST

                Stock Market Live Updates: PVR की Avendus की राय

                ब्रोकरेज फर्म Avendus ने PVR के शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए 1910 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि 2025 की रिलीज कैलेंडर में हॉलीवुड की 25 मेगा बजट फिल्में शामिल हैं, जो अगले 12 महीनों में रिलीज होंगी। बॉलीवुड भी सफल फ्रेंचाइजी और प्रूवन जॉनर के सीक्वल पर फोकस कर रहा है। मजबूत कंटेंट के कारण टिकट कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है। साथ ही, कंपनी का अपने लागत स्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर भी फोकस जारी है।

                  DECEMBER 24, 2024 / 1:50 PM IST

                  Stock Market Live Updates: SBI Card पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                  ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने इस शेयर को 'इक्वलवेट' की रेटिंग दी है और इसके लिए 650 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि नवंबर 2024 में कंपनी का स्पेंडिंग मार्केट शेयर 20% सालाना घटा, जबकि इंडस्ट्री का 5% बढ़ा। यह गिरावट मुख्य रूप से कॉरपोरेट कार्ड खर्च पर RBI के नोटिफिकेशन के असर के कारण हुई है। नवंबर में क्रेडिट कार्ड की संख्या में बाजार हिस्सेदारी 18.7% पर रही। ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में 30% सालाना बढ़ोतरी हुई, जबकि इंडस्ट्री का वॉल्यूम 32% बढ़ा। दिसंबर में डेली खर्च 8% बढ़ा, जबकि नवंबर में यह 4% था।

                    DECEMBER 24, 2024 / 1:27 PM IST

                    Stock Market Live Updates:डिफेंस सेक्टर पर Nuvama की राय

                    ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने BHEL और Data Patterns को अपना टॉप पिक्स बताया है। उसका कहना है कि भारत के डिफेंस सेक्टर में 'मेड इन इंडिया' पर जोर दिया जा रहा है ताकि ग्लोबल सप्लाई चेन पर निर्भरता कम हो सके। साथ ही, आधुनिकरण की बड़ी योजनाएं तय समय से पहले पूरी की जा सके।

                      DECEMBER 24, 2024 / 1:16 PM IST

                      Stock Market Live Updates: दायरे में बाजार, निफ्टी 23800 के पास

                      बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन बेहद सीमित दायरे में बाजार कारोबार कर रहा है। निफ्टी में सिर्फ 150 और निफ्टी बैंक में 230 अंकों का दायरे में घूम रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी फ्लैट नजर आ रहे है।

                        DECEMBER 24, 2024 / 1:04 PM IST

                        Stock Market Live Updates:एविएशन इंडस्ट्री पर Jefferies की राय

                        जेफरीज ने बताया कि नवंबर 2024 में घरेलू हवाई यात्री में सालाना आधार पर 12% की ग्रोथ रही। इंडस्ट्री ने एक दिन में 5 लाख से अधिक यात्रियों का माइलस्टोन पार किया। IndiGo का ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर 90% तक पहुंचा, जो पांच सालों में दूसरा सबसे बेहतर स्तर है। नवंबर में IndiGo की बाजार हिस्सेदारी 63.6% तक पहुंच गया, जबकि Air India का हिस्सा 27.3% तक गिर गया। SpiceJet और Akasa की बाजार हिस्सेदारी क्रमशः 3.1% और 4.7% हो गया।

                          DECEMBER 24, 2024 / 12:45 PM IST

                          Stock Market Live Updates:GULF OIL LUBRICANTS ने Nyara Energy के साथ करार किया

                          GULF OIL LUBRICANTS ने Nyara Energy के साथ करार किया है। कंपनी ने प्रीमियम ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट के लिए करार किया है।

                            DECEMBER 24, 2024 / 12:31 PM IST

                            Stock Market Live Updates: Greenlam पर नुवामा की राय

                            ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और लेकिन इसके टारगेट प्राइस को घटाकर 615 रुपये कर दिया है। कंपनी ने FY25 में 18-20% की ग्रोथ का अनुमान दोहराया है। प्लाईवुड सेगमेंट FY26 तक 35-40% उपयोगिता स्तर पर ब्रेक-ईवन कर सकता है। पार्टिकल बोर्ड ऑपरेशंस Q3FY25 से शुरू होंगे और FY26 तक 50% उपयोगिता स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है।

                              DECEMBER 24, 2024 / 12:13 PM IST

                              Stock Market Live Updates:टेलीकॉम पर Jefferies की राय

                              अक्टूबर 2024 में टेलीकॉम सेक्टर का एक्टिव सब्सक्राइबर बेस मंथली आधार पर 68 लाख बढ़ा। 4G/5G सब्सक्राइबर बेस में कमी देखी गई, जो Jio के इनएक्टिव ग्राहकों को हटाने के कारण हुई। Bharti एयरेटल ने डेटा सब्सक्राइबर में ग्रोथ दर्ज की, जिससे प्रीमियम ग्राहकों का बेहतर मिश्रण नजर आया। निकट भविष्य में Bharti एयरटेल और Jio के बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

                                DECEMBER 24, 2024 / 11:54 AM IST

                                Stock Market Live Updates:BPCL को आंध्र प्रदेश में ग्रीन फील्ड रिफाइनरी शुरू करने को बोर्ड मंजूरी मिली

                                आंध्र प्रदेश में ग्रीन फील्ड रिफाइनरी शुरू करने को बोर्ड मंजूरी मिली है। 6100 करोड़ रुपये की लागत से ग्रीन फील्ड रिफाइनरी, पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स शुरू करने को मंजूरी मिली है।

                                  DECEMBER 24, 2024 / 11:36 AM IST

                                  Stock Market Live Updates:PTC Industries के शेयरों में तेजी

                                  पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयर आज लगातार दूसरे दिन रॉकेट बने हैं। दो दिनों में यह 10 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ चुका है। एक कारोबारी दिन पहले इंट्रा-डे में यह 9 फीसदी से अधिक उछलकर दिन के आखिरी में 7 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयरों की खरीदारी अधिग्रहण के एक ऐलान पर बढ़ी है। हाई-प्रिसिशन मेटल कंपोनेंट्स कंपनी ने 19 दिसंबर को ऐलान यूके की ट्राक प्रिसिशन सॉल्यूशंस (Trac Precision Solutions) की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का काम पूरा हो गया है।

                                    DECEMBER 24, 2024 / 11:21 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates: डिफेंस शेयरों पर नुवामा, एलारा बुलिश

                                    डिफेंस पर 2 बड़ी ब्रोकरेज रिपोर्ट के बाद पूरे सेक्टर में जोरदार हलचल देखने को मिला। ELARA बोला Q4 में डिफेंस ऑर्डर फ्लो बढ़ने की उम्मीद है। HAL ,GARDEN REACH , BEL पर दांव लगाया। नुवामा ने भी कहा आधुनिकीकरण से घरेलू डिफेंस इंडस्ट्री के लिए आगे बड़े मौके है। BHEL और डाटा पैटर्न टॉप पिक्स में शामिल है। डिफेंस शेयरों 5 से 10 परसेंट तक ऊपर कारोबार कर रहा है।

                                      DECEMBER 24, 2024 / 11:07 AM IST

                                      Stock Market Live Updates: ऑटो, IT और केमिकल शेयर दौड़े

                                      ऑटो और IT शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब आधा परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। साथ ही केमिकल शेयरों में भी अच्छी रौनक देखने को मिली। GNFC,नवीन फ्लूराइन और टाटा केमिकल्स 2 से 3% चढ़े है।

                                        DECEMBER 24, 2024 / 10:57 AM IST

                                        Stock Market Live Updates:टाटा कैपिटल के IPO से पूरा ग्रुप जोश में

                                        टाटा कैपिटल के 15000 करोड़ के मेगा IPO की खबरों से पूरा ग्रुप जोश में है। Tata Investment 10 परसेंट ऊपर है। TRF, TAJ GVK, टाटा टेक, टाटा मोटर्स 2-5 परसेंट तक ऊपर कामकाज कर रहा है।

                                          DECEMBER 24, 2024 / 10:52 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:AMBER ENT के इलेक्ट्रॉनिक डिविजन के डीमर्जर की योजना: सूत्र

                                          CNBC-TV18 को सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक AMBER ENT के इलेक्ट्रॉनिक डिविजन के डीमर्जर की योजना है। डीमर्जर के बाद इलेक्ट्रॉनिक BIZ का IPO संभव है। डीमर्जर, IPO के लिए बैंकर्स की नियु्क्ति हुई। FY24 आय में इलेक्ट्रॉनिक डिविजन का 20% हिस्सा है। खबर पर कंपनी की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

                                            DECEMBER 24, 2024 / 10:38 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:आनंद राठी के जिगर एस पटेल की बाजार पर राय

                                            आनंद राठी के जिगर एस पटेल का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,800, 24,000 पर रजिस्टेंस और 23,500, 23,250 पर सपोर्ट है। 23,700 के निकट निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 23,500 पर स्टॉप-लॉस रखें, 24,100 का लक्ष्य रखें। जिगर एस पटेल का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 52,000, 52,300 पर रजिस्टेंस और 251,000, 50,800 पर सपोर्ट है। 51,200 के निकट बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 50,800 पर स्टॉप-लॉस रखें, लक्ष्य 52,000 रखें।

                                              DECEMBER 24, 2024 / 10:28 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के जय ठक्कर की बाजार पर राय

                                              आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के जय ठक्कर का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,800, 24,000 पर रजिस्टेंस और 23,500, 23,250 पर सपोर्ट है। 23,500 के निकट गिरावट पर निफ्टी वायदा खरीदें, 23,250 पर स्टॉप-लॉस रखें, 23,800 और 24,000 का लक्ष्य रखें।जय ठक्कर का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,500, 52,000 पर रजिस्टेंस और 51,000, 49,800 पर सपोर्ट है। 51,000 के निकट गिरावट पर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 50,500 के स्टॉप-लॉस के साथ, 51,500, 51,800 और 52,000 का लक्ष्य रखें।

                                                DECEMBER 24, 2024 / 10:06 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:बजट से पहले आज PM मोदी की बड़ी बैठक

                                                बजट से पहले इकोनॉमिस्ट-सेक्टर एक्सपर्ट के साथ PM की बैठक होगी। नीति आयोग के अन्य सदस्य भी बैठक में होगे। नीति आयोग के वाइस चैयरमैन भी शामिल होंगे। इकोनॉमी को रफ्तार देने के उपायों पर चर्चा होगी। निजी निवेश बढ़ाने के उपायों पर चर्चा होगी। कंजम्पशन बढ़ाने के तरीके सुझाए जाएंगे ।

                                                  DECEMBER 24, 2024 / 9:33 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updatesफंड फ्लो एक्शन

                                                  पिछले 6 कारोबारी सत्रों में नेट सेलर रहने के बाद, 23 दिसंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 168.71 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने अपनी खरीदारी को आगे बढ़ाते हुए उसी दिन 2,227.68 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे।

                                                    DECEMBER 24, 2024 / 9:21 AM IST

                                                    Market Open: सेंसेक्स फ्लैट, निफ्टी 23750 के ऊपर खुला

                                                    बाजार की फ्लै शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 13.77 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 78,553.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 11.20 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 23,764.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                      DECEMBER 24, 2024 / 9:10 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:अमेरिकी बाजार

                                                      वॉल स्ट्रीट के सभी अहम इंडेक्स सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए, जिसमें डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज और नैस्डैक कंपोजिट दोनों ने लगातार तीसरी बार बढ़त दर्ज की। एसएंडपी 500 इंडेक्स 43.22 अंक या 0.73% बढ़कर 5,974.07 अंक पर पहुंच गया और नैस्डैक कंपोजिट 192.29 अंक या 0.98% बढ़कर 19,764.89 पर पहुंच गया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 66.69 अंक या 0.16% बढ़कर 42,906.95 पर पहुंच गया।

                                                        DECEMBER 24, 2024 / 9:06 AM IST

                                                        Market At pre-Open: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी की मिलीजुली चाल

                                                        प्री-ओपनिंग में बाजार में मिलीजुली चाल देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 176.06 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 78,716.23 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 60.00 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 23,693.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                          DECEMBER 24, 2024 / 8:53 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates: प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                          प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि एक बुलिश साइफर पैटर्न के साथ भारतीय शेयर बाजारों ने सत्र की शुरुआत मजबूती के साथ की और इसके बाद तेजी का सिलसिला जारी रहा। लेकिन बीच सत्र में इसमें उलटफेर देखने को मिला और सूचकांक ने अपनी कुछ बढ़त खो दी और 165.95 अंकों की बढ़त के साथ 23,753.45 पर कारोबार समाप्त किया। सेक्टरों में रियल्टी सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला रहा, उसके बाद पीएसयू बैंक और बैंक निफ्टी का स्थान रहा। दूसरी ओर मीडिया और ऑटो में गिरावट रही। ब्रॉडर मार्केट में भी ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव देखा गया। लेकिन मिडकैप अपनी स्थिति बनाए रखने में कामयाब रहे, जबकि स्मॉलकैप लाल निशान में बंद हुए। दैनिक चार्ट पर, निफ्टी ने बुलिश हरामी क्रॉस कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है जो संभावित ट्रेंड रिवर्सल का संकेत है। 23,850-24,000 के जोन से ऊपर एक मजबूत और टिकाऊ चाल ट्रेंड रिवर्सल की पुष्टि करेगी जबकि नीचे की तरफ 23,600 का स्तर सपोर्ट के रूप में काम करना जारी रखेगा।

                                                            DECEMBER 24, 2024 / 8:42 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates: निफ्टी पर रणनीति

                                                            अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 23,647 (कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23,560 (ऑप्शन जोन) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 23,841 (200 DMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 23,948 (ऑप्शन जोन) पर है। वॉल्यूम कम रखें और किसी भी ट्रेड को लेने से बचें। कल का निचला स्तर बचा तो लॉन्ग भी ले सकते हैं। लॉन्ग सौदों में 23,647 का सख्त SL रखें। 23,841 फेल हुआ तो शॉर्ट ट्रेड ले सकते हैं। शॉर्ट ट्रेड का SL- 23,950 पर है।

                                                              DECEMBER 24, 2024 / 8:42 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                              वहीं अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 51,030 (कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 50,800-50,900 (ऑप्शन जोन) पर है। वही पहला रजिस्टेंस 51,400-51,500 (ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 51,600-51,700 (100 DEMA) पर है। HDFC Bank ने 1800 होल्ड किया तो लॉन्ग सौदा ले सकते हैं। लॉन्ग सौदों में 51,030 का SL रखें। अभी के लिए निफ्टी बैंक में कोई शॉर्ट ट्रेड नहीं लें।

                                                                DECEMBER 24, 2024 / 8:24 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:मुथूट कैपिटल के MD थॉमस जार्ज का इस्तीफा

                                                                मुथूट कैपिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर थॉमस जॉर्ज मुथूट ने इस्तीफा दिया है। साथ ही कंपनी के दो दूसरे डायरेक्टर्स ने भी पद छोड़ा है। तीन नए डायरेक्टर्स की नियुक्ति को भी मंजूरी मिली है।

                                                                  DECEMBER 24, 2024 / 8:19 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:ममता मशीनरी का IPO 195 गुना भरा

                                                                  प्राइमरी मार्केट में जमकरपैसा लग रहा है। ममता मशीनरी का IPO 195 गुना भरकर बंद हुआ । DAM CAPITAL को भी बंपर रिस्पांस मिला। 81 गुना भरकर पब्लिक ऑफर बंद हुआ।

                                                                    DECEMBER 24, 2024 / 8:12 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:रेलिगेयर ब्रोकिंग केअजीत मिश्रा की बाजार पर राय

                                                                    रेलिगेयर ब्रोकिंग केअजीत मिश्रा का कहना है कि आज की बढ़त राहत भरी रैली लग सकती है लेकिन बाजार ने जल्दी ही शुरुआती तेजी खो दी क्योंकि सेंटीमेंट मंदी वाला ही है। कभी-कभी,एचडीएफसी बैंक और रिलायंस जैसे ओवरसोल्ड हेवीवेट्स खरीदारों की रुचि को आकर्षित करते हैं, जैसा कि हमेम आज देखने को मिला। इंडेक्स में इनका भारी वेटेज अक्सर इनको दूसरों पर बढ़त बनाने में मदद करता है। लेकिन असली चुनौती इस बढ़त को बनाए रखने में है। अजीत मिश्रा ने आगे कहा लार्ज कैप का वैल्यूएशन अच्छा लग रहा है। 50 में से 28 निफ्टी स्टॉक अभी भी अपने लॉन्ग टर्म औसत से नीचे कारोबार कर रहे हैं। यह सीमित गिरावट की संभावना को दर्शाता है। जिसे अनुकूल टेक्निकल इंडीकेटरों का सपोर्ट भी है। इसके साथ ही स्मॉल और मिड-कैप ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और आगे इस सेगमेंट के चुनिंदा शेयर बेहतर प्रदर्शन करना जारी रख सकते हैं। इस ट्रेंड को बनाए रखना काफी हद तक अर्निंग सपोर्ट पर निर्भर करेगा।

                                                                      DECEMBER 24, 2024 / 8:07 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर की बाजार पर राय

                                                                      जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि हाल ही में हुई बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में आज तेजी दिखी। उम्मीद से कम अमेरिकी महंगाई ने ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील सेक्टरों के प्रति निवेशकों की भावना को मजबूत किया। आज व्यापक आधार वाली खरीदारी देखने को मिली। मेटल शेयरों को स्टील आयात करों में संभावित बढ़त से विशेष रूप से फायदा हुआ। पॉजिटिव मार्केट सेंटीमेंट के बावजूद,नए ट्रिगर की कमी और त्योहारी सीजन और छुट्टियों के असर के कारण बाजार के शॉर्ट टर्म नजरिए के साइडवेज रहने की उम्मीद है।

                                                                        DECEMBER 24, 2024 / 7:58 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:BEL को मिले 973 Cr के ऑर्डर

                                                                        BEL को दिसंबर में 973 करोड़ के नए ऑर्डर मिले। मेट्रो रेल, रडार, कम्युनिकेशंस इक्विपमेंट से संबंधित ऑर्डर मिले है। मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी की ऑर्डर बुक 9800 करोड़ पहुंची है।

                                                                          DECEMBER 24, 2024 / 7:57 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:23 दिसंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                          पिछले हप्तों में दो वर्षों की सबसे तीव्र वीकली गिरावट दर्ज करने के बाद आज तेजी आई। भारत के बेंचमार्क इंडेक्सों ने पांच दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया और 23 दिसंबर को तेजी से वापसी की। निफ्टी 23,750 के आसपास बंद हुआ। इस बढ़त में रियल्टी, बैंकिंग और मेटल शेयरों की लीडरशिप रही। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 498.58 अंक या 0.64 फीसदी बढ़कर 78,540.17 पर और निफ्टी 165.95 अंक या 0.70 फीसदी बढ़कर 23,753.45 पर बंद हुआ।

                                                                            DECEMBER 24, 2024 / 7:57 AM IST

                                                                            मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                            सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।