Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 27, 2024 / 3:40 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 226 अंक चढ़ा, निफ्टी 23800 के ऊपर हुआ बंद, ऑटो शेयर चमके, मेटल में रहा दबाव

Stock Market Highlights:ऑटो, फार्मा, मीडिया इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं रियल्टी, पीएसयू बैंक, ऑयल एंड गैस , मेटल इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।

Stock Market Highlights:जनवरी सीरीज के पहले दिन बाजार में तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ। फार्मा, ऑटो शेयरों में खरीदारी रही। 2 दिनों की गिरावट के बाद निफ्टी बैंक बढ़त पर बंद हुआ। जबकि PSE, मेटल, तेल-गैस शेयरों पर दबाव रहा। रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा शेयरों में बिकवाली रही जबकि मिडकैप इंडेक्स ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 226.59

 Stock Market Highlights:बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
Stock Market Highlights:बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
DECEMBER 27, 2024 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlights:सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ

जनवरी सीरीज के पहले दिन बाजार में तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ। फार्मा, ऑटो शेयरों में खरीदारी रही। 2 दिनों की गिरावट के बाद निफ्टी बैंक बढ़त पर बंद हुआ। जबकि PSE, मेटल, तेल-गैस शेयरों पर दबाव रहा। रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा शेयरों में बिकवाली रही जबकि मिडकैप इंडेक्स ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ।

Dr Reddy's Labs, M&M, IndusInd Bank, Eicher Motors, Tata Motors निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Hindalco Industries, SBI, ONGC, Tata Steel, Shriram Finance निफ्टी का टॉप लूज रहा।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

ऑटो, फार्मा, मीडिया इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं रियल्टी, पीएसयू बैंक, ऑयल एंड गैस , मेटल इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 226.59 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 78,699.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 63.20 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 23,813.40 के स्तर पर बंद हुआ।

    DECEMBER 27, 2024 / 3:17 PM IST

    Stock Market Live Updates: होम फर्स्ट फाइनेंस पर मोतीलाल ओसवाल की राय

    ब्रोकरेज ने इस शेयर को BUY रेटिंग दी और टारगेट प्राइस 1,250 रुपये प्रति शेयर रखा।माइक्रोफाइनेंस या शॉर्ट-टर्म पर्सनल लोन से कोई स्ट्रेस स्पिलओवर नहीं दिख रहा। एसेट क्वालिटी स्थिर बनी हुई है। किफायती हाउसिंग सेगमेंट में डिमांड मजबूत बनी हुई, खासकर सेल्फ-कंस्ट्रक्शन में है। कंपनी अपने मौजूदा राज्यों में गहराई से विस्तार करने में सक्षम है। अगले 12-24 महीनों में यह नई पीढ़ी की पहली किफायती हाउसिंग कंपनी बन सकती है।

      DECEMBER 27, 2024 / 2:57 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:Greaves Cotton के शेयरों में तेजी

      ग्रीव्स कॉटन के शेयरों में 27 दिसंबर को इंट्राडे में 19 प्रतिशत तक की तेजी दिखाई दी। बंपर खरीद के चलते शेयर ने 52 सप्ताह का नया हाई क्रिएट किया। ग्रीव्स कॉटन की मैटेरियल सब्सिडियरी Greaves Electric Mobility Limited (GEML) अपना IPO लाना चाहती है। 23 दिसंबर को ग्रीव्स कॉटन ने शेयर बाजारों को बताया कि GEML ने IPO के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर Sebi के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया है। IPO में 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर रहेंगे।

        DECEMBER 27, 2024 / 2:41 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तरों पर रुपया

        डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट बढ़ती जा रही है। आज रुपया `85.57/$ के स्तर के भी नीचे फिसल गया। कल एक $ के मुकाबले 85.28 तक भाव गिरे थे । कीमतों में लगातार 5वें दिन गिरावट जारी है। बता दें कि 2 सालों की ऊंचाई करीब डॉलर कायम है। फेड के बयान के बाद से डॉलर में तेजी जारी है। NDF मार्केट में डॉलर की मांग बढ़ी है। FIIs की बिकवाली से भी दबाव बना है। अमेरिका की ट्रेजरी यील्ड में मजबूती बढ़ी है।

          DECEMBER 27, 2024 / 2:34 PM IST

          Stock Market Live Updates: व्हाइट ओक ग्रुप के प्रशांत खेमका की राय

          व्हाइट ओक ग्रुप के प्रशांत खेमका का कहना है कि 2025 में 10-11 फीसदी रिटर्न की उम्मीद है। लार्जकैप ने पिछले 3 साल से अंडरपरफॉर्म किया है। निफ्टी के क्वालिटी इंडेक्स ने अंडरपरफॉर्म किया। उम्मीद है कि क्वलिटी कंपनियां आगे अंडरपरफॉर्म नहीं करेंगी। गिरावट वाले लार्जकैप में बेहतर रिटर्न मिल सकता है। प्रशांत खेमका बताया कि फाइनेंशियल में बड़े बैंक और NBFCs में उनका एलोकेशन है। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में भी एक्सपोजर मिडकैप IT सेक्टर में भी ठीकठाक निवेश किया है। प्रशांत खेमका को हेल्थकेयर, कंजम्प्शन और सेलेक्ट इंडस्ट्रियल स्पेस बेहतर दिख रहा है। फाइनेंशियल, मिडकैप IT, हेल्थकेयर,कंजम्प्शन, सेलेक्ट इंडस्ट्रियल प्रशांत खेमका के पंसदीदा सेक्टर हैं।

            DECEMBER 27, 2024 / 2:14 PM IST

            Stock Market Live Updates:COCHIN SHIPYARD सब्सिडियरी को आठ 70 BOLLARD PULL ASD TUGS बनाने का ऑर्डर मिला

            सब्सिडियरी को आठ 70 BOLLARD PULL ASD TUGS बनाने का ऑर्डर मिला है। सब्सिडियरी को `250-500 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिला है।

              DECEMBER 27, 2024 / 2:10 PM IST

              Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

              आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23900, 24000 और 24100 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23900, 23800 और 23700 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51500, 51800 और 52000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51200, 51100 और 51000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

                DECEMBER 27, 2024 / 1:36 PM IST

                Stock Market Live Updates:ऑटो सेक्टर पर DAM कैपिटल की राय

                - टाटा मोटर्स की रेटिंग न्यूट्रल से बढ़ाकर BUY किया, टारगेट प्राइस 870 रुपये प्रति शेयर रखा।

                - एस्कॉर्ट्स कुबोटा की रेटिंग न्यूट्रल से बढ़ाकर BUY किया, टारगेट प्राइस 870 रुपये प्रति शेयर रखा।

                - बजाज ऑटो की रेटिंग सेल बढ़ाकर BUY किया, शेयर के लिए 9,750 रुपये प्रति शेयर का रखा टारगेट।

                - ऑटो सेक्टर में ब्रोकरेज की टॉप पिक्स: M&M, TVS मोटर और RK फोर्जिंग।

                - उम्मीद है कि FY26 में मैक्रो स्थितियों में सुधार से रिकवरी होगी, लेकिन निकट भविष्य में मंदी की आशंका बनी हुई है।

                  DECEMBER 27, 2024 / 1:12 PM IST

                  Stock Market Live Updates:JSW इंफ्रा पर मोतीलाल ओसवाल की राय

                  ब्रोकरेज ने इस शेयर को BUY रेटिंग दी और टारगेट प्राइस 375 रुपये प्रति शेयर रखा।क्षमता विस्तार से ग्रोथ में मिलेगी मदद; बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए मजबूत स्थिति में है। वॉल्यूम ग्रोथ ट्रैजेक्टरी मजबूत बनी रहेगी।2030 तक क्षमता 400 MT तक बढ़ाने का लक्ष्य है। FY24-27 के दौरान वॉल्यूम/रेवेन्यू/EBITDA/PAT में क्रमशः 14%/19%/20%/19% CAGR ग्रोथ की उम्मीद है।

                    DECEMBER 27, 2024 / 12:53 PM IST

                    Stock Market Live Updates:इंडिया रेटिंग्स ने NMDC की रेटिंग घटाई

                    इंडिया रेटिंग्स ने शॉर्ट टर्म रेटिंग 'A1' से घटाकर 'A2+' की है। हालांकि आउटलुक स्टेबल से निगेटिव किया है।

                      DECEMBER 27, 2024 / 12:32 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:SSJ Finance के विरल छेड़ा की बाजार पर राय

                      विरल छेड़ा ने बाजार पर अपनी राय देते हुए कहा कि निफ्टी पिछले तीन-चार दिनों से एक रेंज में ट्रेड कर रहा था। लेकिन आज हमने देखा कि ये अपने प्रीवियस हाई को क्रॉस करता हुआ दिखा है। निफ्टी 23860 को क्रॉस करके उसके ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसमें अच्छा-खासा वॉल्यूम भी देखने को मिल रहा है। फ्रंटलाइन स्टॉक्स भी बाजार चल रहे हैं। लिहाजा ऐसा लग रहा है निफ्टी में 24000 और 24100 के लेवल्स नजर आ सकते हैं। अगर निफ्टी ये लेवल्स भी क्रॉस करता है इसमें 24300 और 24500 के लेवल्स भी देखने को मिल सकते हैं। लेकिन अगर निफ्टी 23300 का सपोर्ट ब्रेक करता है तो इसमें हमें करेक्शन भी देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर यहां पर जनवरी की सीरीज अच्छी रह सकती है लिहाजा हमारी निफ्टी में खरीदारी की राय होगी।

                        DECEMBER 27, 2024 / 12:29 PM IST

                        Stock Market Live Updates: लियो पुरी होंगे FORTIS HEALTHCARE के चेयरमैन

                        लियो पुरी को चेयरमैन बनाने को बोर्ड मंजूरी मिली है। लियो पुरी को चेयरमैन बनाने को बोर्ड मंजूरी मिली है।

                          DECEMBER 27, 2024 / 12:15 PM IST

                          Stock Market Live Updates: होम फर्स्ट फाइनेंस पर मोतीलाल ओसवाल की राय

                          ब्रोकरेज ने इस शेयर को BUY रेटिंग दी और टारगेट प्राइस 1,250 रुपये प्रति शेयर रखा।माइक्रोफाइनेंस या शॉर्ट-टर्म पर्सनल लोन से कोई स्ट्रेस स्पिलओवर नहीं दिख रहा। एसेट क्वालिटी स्थिर बनी हुई है। किफायती हाउसिंग सेगमेंट में डिमांड मजबूत बनी हुई, खासकर सेल्फ-कंस्ट्रक्शन में है। कंपनी अपने मौजूदा राज्यों में गहराई से विस्तार करने में सक्षम है। अगले 12-24 महीनों में यह नई पीढ़ी की पहली किफायती हाउसिंग कंपनी बन सकती है।

                            DECEMBER 27, 2024 / 11:58 AM IST

                            Stock Market LIVE Updates:चॉइस ब्रोकिंग में डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया की बाजार पर राय

                            चॉइस ब्रोकिंग में डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,050, 24,200 पर रजिस्टेंस और 23,650, 23,500 पर सपोर्ट है। 24,050 के स्तर के निकट बढ़त पर निफ्टी वायदा बेचें, 24,200 पर स्टॉप-लॉस रखें, 23,200 के स्तर को लक्ष्य बनाएं।हार्दिक मटालिया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,500, 52,000 पर रजिस्टेंस और 51,000, 50,700 पर सपोर्ट है। 51,800 के स्तर के निकट बढ़त पर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 52,000 पर स्टॉप-लॉस के साथ बेचें, 51,000-50,300 के स्तर को लक्ष्य बनाएं।

                              DECEMBER 27, 2024 / 11:40 AM IST

                              Stock Market LIVE Updates:टॉप गियर में ऑटो शेयर

                              ऑटो शेयरों में आज तूफानी रफ्तार देखने को मिल रही है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2% चढ़ा है। ESCORTS 4% के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही BAJAJ AUTO और आयशर मोटर्स भी 2 से 3% उछले है। फार्मा और मेटल शेयरों में भी रौनक देखने को मिल रहा है।

                                DECEMBER 27, 2024 / 11:27 AM IST

                                Stock Market Live Updates:डिफेंस सेक्टर पर Antique की राय:

                                - NSE डिफेंस इंडेक्स जुलाई 2024 के पीक से 21% तक गिरा।

                                - डिफेंस सेक्टर की कहानी कमजोर नहीं हुई; बल्कि आउटलुक और बेहतर हुआ है।

                                - कमाई की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं।

                                - मौजूदा वैल्यूएशन, कमाई की संभावनाओं को देखते हुए, वाजिब हैं।

                                - हालिया करेक्शन डिफेंस स्टॉक्स को जमा करने का बेहतरीन अवसर है।

                                - टॉप पिक्स: HAL, BEL, भारत डायनेमिक्स, मझगांव डॉक, और PTC इंडस्ट्रीज।

                                  DECEMBER 27, 2024 / 11:07 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:Transrail Lighting ₹432 के शेयर की ₹590 पर एंट्री

                                  ट्रांसरेल लाइटिंग के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई लेकिन फिर मुनाफावसूली में यह फिसल गया। इसके आईपीओ को ओवरऑल 81 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 432 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 585.15 रुपये और NSE पर 590.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 36 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Transrail Lighting Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए।

                                    DECEMBER 27, 2024 / 10:57 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:32% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ सनातन टेक्सटाइल्स का शेयर

                                    सनातन टेक्सटाइल्स के शेयरों ने अपनी लिस्टिंग पर निवेशकों को करीब 32 फीसदी का शानदार मुनाफा कराया है। कंपनी के शेयर एनएसई पर 422 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके IPO प्राइस से करीब 31.56 फीसदी अधिक है। सनातन टेक्सटाइल्स का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 321 रुपये के भाव पर आया था।सनातन टेक्सटाइल्स का IPO को 19-23 दिसंबर के दौरान बोली के लिए खुला था। इसे कुल 35.12 गुना सब्सक्रिप्शन मिला और इसे सभी कैटेगरी के निवेशकों के जरिये जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला।

                                      DECEMBER 27, 2024 / 10:50 AM IST

                                      Stock Market Live Updates:बोनान्ज़ा में तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक विराट जगत की बाजार पर राय

                                      बोनान्ज़ा में तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक विराट जगत का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,800, 24,000 पर रजिस्टेंस और 23,700, 23,400 पर सपोर्ट है। निफ्टी फ्यूचर्स को 23,700 से नीचे बेचें, 23,850 पर स्टॉप-लॉस रखें, 23,400 का लक्ष्य रखें। विराट जगत का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,750, 52,500 पर रजिस्टेंस और 50,750, 50,000 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 51,000 के करीब खरीदें, 50,700 पर स्टॉप-लॉस रखें, लक्ष्य 51,600 रखें।

                                        DECEMBER 27, 2024 / 10:27 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:अल्ट्राटेक ने स्टार सीमेंट में खरीदा 8.7% हिस्सा, स्टार सीमेंट 3% उछला

                                        सीमेंट में नंबर वन बनने की तेज लड़ाई हुई। अल्ट्राटेक ने स्टार सीमेंट में 851 करोड़ रुपये में 8.7% हिस्सा खरीदा । प्रोमोटर ग्रुप से 235 रुपये प्रति शेयर के भाव पर सौदा हुआ। स्टार सीमेंट में करीब 3 परसेंट का उछाल आया है।

                                          DECEMBER 27, 2024 / 10:12 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:Mamata Machinery ₹243 का शेयर ₹600 पर हुआ लिस्ट

                                          ममता मशीनरी के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई और पहले ही दिन आईपीओ निवेशकों का पैसा ढाई गुना से अधिक हो गया। इसके आईपीओ को भी ओवरऑल 194 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 243 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 600.00 रुपये और NSE पर 600.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 146.91 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Mamata Machinery Listing Gain) मिला।

                                            DECEMBER 27, 2024 / 10:07 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया की बाजार पर राय

                                            मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,850, 24,000 पर रजिस्टेंस और 23,600, 23,500 पर सपोर्ट है। 23,500 पर सपोर्ट के साथ गिरावट पर निफ्टी वायदा खरीदें, 23,850 और 24,000 जोन को लक्ष्य बनाएं। चंदन तापड़िया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,500, 51,750 पर रजिस्टेंस और 50,750, 50,500 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 51,750 पर स्टॉप-लॉस के साथ बेचें। 50,750 और 50,500 के निचले स्तरों को लक्ष्य बनाएं।

                                              DECEMBER 27, 2024 / 9:44 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:बढ़ेगी चीनी अर्थव्यवस्था?

                                              चीन की सरकार ने GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाया है। 2024 के लिए ग्रोथ अनुमान 4.8 से बढ़ाकर 4.9% किया है। 2025 के लिए ग्रोथ अनुमान 4.1 से बढ़ाकर 4.5% किया है।

                                                DECEMBER 27, 2024 / 9:43 AM IST

                                                Global Market Cues:US बॉन्ड यील्ड में गिरावट

                                                शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में अमेरिका का 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 9 बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.57 फीसदी पर आ गया, जबकि 2-ईयर ट्रेजरी यील्ड 5 बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.32 फीसदी पर आ गया।

                                                  DECEMBER 27, 2024 / 9:43 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:जापान बढ़ाएगा बजट?

                                                  735 बिलियन डॉलर के बजट को मंजूरी संभव है। डिफेंस, लोकल इकोनॉमी पर अधिक खर्च संभव है। डॉलर के मुकाबले येन में गिरावट बढ़ी है। 5 महीनों के निचले स्तरों पर पहुंचा। 158 येन/डॉलर के स्तर तक गिरावट आई। बता दें कि 24 जनवरी को BoJ ब्याज दरों पर फैसला लेगा। बाजार को जापान में दरें बढ़ने की उम्मीद कम है।

                                                    DECEMBER 27, 2024 / 9:17 AM IST

                                                    Market Open:सेंसेक्स 240 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,800 के ऊपर खुला

                                                    बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 265.74 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 78,737.16 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 81.25 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 23,831.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                      DECEMBER 27, 2024 / 9:08 AM IST

                                                      Market At pre-Open:प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट चाल

                                                      प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट चाल देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 29.25 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 78,443.23 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 16.45अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 23,733.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                        DECEMBER 27, 2024 / 8:55 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:निफ्टी पर रणनीति

                                                        अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी पहला रजिस्टेंस 23,850-23,900 (200 DMA, हाल का ऊपरी स्तर) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,100-24,200 (20 DEMA, 20 WEMA) पर ह। पहला सपोर्ट 23,600-23,650 (इस हफ्ते का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23,200-23,300 (हाल का निचला स्तर) पर है। निफ्टी एक छोटे बैंड में ट्रेड कर सकता है। 23,650-23,850 की रेंज का स्मार्ट इस्तेमाल करें। किसी भी दिशा में बड़ी चाल का पीछा ना करें। स्विंग ट्रेडर्स 23,640 के स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग की कोशिश कर सकते हैं। FIIs की वापसी से पहले स्विंग ट्रेडर्स 24,000 का लक्ष्य तय कर सकते हैं।

                                                          DECEMBER 27, 2024 / 8:55 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates:बैंक निफ्टी पर रणनीति

                                                          अनुज सिंघल ने कहा कि कल का प्राइस एक्शन बेहद खराब रहा है। आज के लिए रेंज 50,950-51,750 पर है। 51,000-51,100 की रेंज में लॉन्ग कोशिश करें। लॉन्ग सौदों में 50,900 का स्टॉपलॉस रखें। 51,500-51,600 की रेंज में शॉर्ट कोशिश करें। शॉर्ट ट्रेड में 51,800 का स्टॉप लॉस रखें। इंट्राडे में ही ट्रेड करें और दोनों तरफ ट्रेड के लिए तैयार रहें। बिना स्टॉपलॉस के कोई भी ट्रेड ना लें।

                                                            DECEMBER 27, 2024 / 8:44 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates: रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया

                                                            डॉलर के मुकाबले लगातार सातवें दिन रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया पहुंचा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की डॉलर खरीदारी से रुपये पर दबाव बढ़ा है।

                                                              DECEMBER 27, 2024 / 8:34 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:ममता मशीनरी, DAM CAPITAL की लिस्टिंग आज

                                                              DAM CAPITAL, ममता मशीनरी, समेत आज एक साथ 5 IPO की लिस्टिंग होगी। SANATHAN TEXTILES, TRANSRAIL LIGHTING और CONCORD ENVIRO भी आज लिस्ट होंगे

                                                                DECEMBER 27, 2024 / 8:15 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:इंडसइंड बैंक बेचेगा MFI लोन

                                                                इंडसइंड बैंक ने 1573 करोड़ के MFI लोन पोर्टफोलियो को बेचने का ऑफर दिया है। रिजर्व प्राइस 85 करोड़ रखा । मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में MFI लोन पोर्टफोलियो में करीब 70% NPA है।

                                                                  DECEMBER 27, 2024 / 8:10 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates: प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                                  प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि तेजड़ियों को 23,850 की तत्काल बाधा को पार करना मुश्किल लग रहा है। मजबूत शुरुआत के बाद, बैंकिंग शेयरों की लीडरशिप में इंडेक्स आगे बढ़ा, लेकिन यह तेजी जल्दी ही खत्म हो गई और किसी भी ट्रिगर के अभाव में बाजार एक सीमित दायरे में झूलता रहा और दिन के अंत में 22.55 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 23,750.20 पर बंद हुआ। सेक्टरों में ऑटो और फार्मा ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया जबकि मीडिया और एफएमसीजी में गिरावट रही। ब्रॉडर मार्केट में भी सुस्त कारोबार देखने को मिला। जैसा कि पहले कहा जा चुका है, हमें 23,650-23,850 की रेंज के किसी भी और एक ब्रेक आउट की जरूरत है। ऐसा होने पर ही बाजार की दिशा साफ होगी।

                                                                    DECEMBER 27, 2024 / 8:01 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates: 26 दिसंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                    भारतीय इक्विटी इंडेक्स 26 दिसंबर को थोड़े बदलाव के साथ बंद हुए, निफ्टी 23,750 के ऊपर कायम रहा।कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 0.39 अंक गिरकर 78,472.48 पर और निफ्टी 22.55 अंक या 0.10 फीसदी बढ़कर 23,750.20 पर बंद हुआ।

                                                                      DECEMBER 27, 2024 / 8:00 AM IST

                                                                      मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                      सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।