Stock Market Highlights:सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ
जनवरी सीरीज के पहले दिन बाजार में तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ। फार्मा, ऑटो शेयरों में खरीदारी रही। 2 दिनों की गिरावट के बाद निफ्टी बैंक बढ़त पर बंद हुआ। जबकि PSE, मेटल, तेल-गैस शेयरों पर दबाव रहा। रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा शेयरों में बिकवाली रही जबकि मिडकैप इंडेक्स ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ।
Dr Reddy's Labs, M&M, IndusInd Bank, Eicher Motors, Tata Motors निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Hindalco Industries, SBI, ONGC, Tata Steel, Shriram Finance निफ्टी का टॉप लूज रहा।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
ऑटो, फार्मा, मीडिया इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं रियल्टी, पीएसयू बैंक, ऑयल एंड गैस , मेटल इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 226.59 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 78,699.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 63.20 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 23,813.40 के स्तर पर बंद हुआ।